Author: Daily Pinch
बिलासपुर। बिलासपुर केंद्रीय जेल से एक और कैदी की मौत का मामला सामने आया है। बीते दिनों जेल में कैदी की मौत के बाद एक और कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, तखतपुर निवासी मृतक जनकराम साहू हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहा था। मृतक तड़के वॉशरूम जाने के लिए उठा और फिसलकर गिल गया. उठने केबाद वापस अपने बैरक में गया, जहां उसकी तबियत बिगड़ने लगी। कैदी की हालत को देखते हुए उसे E-3 बैरक से जेल के अस्पताल में लाया गया। हालत को देखते हुए उसे सिम्स अस्पताल रिफर…
बकाया बिजली बिल भरने के लिए 3 महीने और मिलेगी मोहलत, उपभोक्ताओं को मिलेगी 10 प्रतिशत की विशेष छूट
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए अब उपभोक्ताओं को तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल लंबे समय से बकाया है, वे यदि अगले तीन महीने के भीतर अपना बकाया बिल जमा कर देते हैं, तो उनसे किसी भी प्रकार का सरचार्ज (लेट पेमेंट सरचार्ज) नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे उपभोक्ताओं को 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी…
रायपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए 15 जून से 15 जुलाई तक संचालित विशेष अभियान में छत्तीसगढ़ ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य ने अभियान के शुरुआती मात्र 9 दिनों में ही निर्धारित लक्ष्य का 72 प्रतिशत पूरा कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। प्रदेश ने न केवल हितग्राहियों के पंजीयन में देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है, बल्कि प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में भी सभी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक उपलब्धि अर्जित की है। यह उपलब्धि महिला एवं बाल विकास…
धमतरी। एक युवक ने अपनी जिद के चलते ऐसा कदम उठा लिया, जिससे लोगों की सांसें थम गईं। वह करीब 50 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया और लंबे समय तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाइश दी। यह घटना धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड़रा की है। टावर पर चढ़ने वाले युवक की पहचान यादराम साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जहरीले सांप के डसने से नानी और नातिन की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 8 साल की बच्ची कोटागहना गांव में अपनी नानी के यहां घुमने के लिए आई थी, जब दोनों सो रही थी, तभी एक जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया। घटना के बाद दोनों को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सुबह होते-होते दोनों की मौत हो गई। घटना…
इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती
रायपुर। डिजिटल माध्यमों के जरिए छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड द्वारा 26 से 30 जून 2026 तक पाँच दिवसीय “इन्फ्लुएंसर मीट एवं फेमिलराइजेशन (फेम) टूर” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है, ताकि उनके माध्यम से प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार देश और दुनिया तक पहुंच सके। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी प्रदेश के प्रसिद्ध हिल…
नकटी गांव में 80 घरों पर चला बुलडोजर, 1000 से ज्यादा पुलिस बल तैनात, एंट्री पर लगा बैन
रायपुर। राजधानी रायपुर के माना इलाके के ग्राम नकटी के दो वार्ड को उजाड़ने की कार्रवाई जारी है। देर रात से ही जिला प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थी, वहीं आज सुबह जेसीबी के पहुंचने के बाद बेदखल की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान टीम को लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस से हुई झड़प में कई लोगों को चोट आई है। इधर प्रशासन की टीम प्रभावित ग्रामीणों को समझाने और पुनर्वास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में जुटी हुई है। विधायक अनुज शर्मा बोले- जमीन पर था अवैधा कब्जा अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित 75…
दुर्ग। दुर्ग शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। मौके से तीन युवती और संचालक समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। दुर्ग सीएसपी आईपीएस हर्षित मेहर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि जलाराम लॉज में देह व्यापार संचालित हो रहा है। डीएसपी क्राइम और महिला अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ छापेमारी की गई। लॉज के कमरों में तीन जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री मिली…
रायपुर। प्रदेश के इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में दाखिले के लिए इस बार आयु सीमा की बाध्यता नहीं रहेगी। अब तक 30 वर्ष तक ही छात्रों को इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले की पात्रता थी, लेकिन अब कोई भी आयु वर्ग का व्यक्ति इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेगा। तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नियम भी उनके द्वारा घोषित कर दिए गए हैं। काउंसिलिंग प्रक्रिया 30 जून से प्रारंभ होगी। 30 से काउंसिलिंग ऐसा है शेड्यूल प्रथम चरण प्रथम चरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 30 जून से 6 जुलाई तक होगा। मेरिट सूची…
आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, चार दिन तेज बारिश का दौर, भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना
रायपुर। प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 29 जून से अगले चार दिनों तक प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान अनेक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, गरज-चमक और वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में सक्रिय मौसमी द्रोणिका, मध्य प्रदेश के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण तथा अन्य मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। प्रदेश के शेष हिस्सों में भी आगे…
