Author: Daily Pinch

रायपुर। रथयात्रा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गोंदिया–पुरी–गोंदिया के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 08801/08802 रथयात्रा स्पेशल का संचालन चार-चार फेरों के लिए किया जाएगा। इस विशेष ट्रेन के संचालन से छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र के हजारों श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होने के लिए सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08801 गोंदिया–पुरी रथयात्रा स्पेशल का संचालन 2, 9, 16 और 29 जुलाई 2026 को किया जाएगा। यह ट्रेन गोंदिया से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी…

Read More

.रायपुर। तकनीकी शिक्षा को सुशासन और नवाचार से जोड़ने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 के अंतर्गत एम.टेक. (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जुलाई कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई निर्धारित थी। यह कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित ट्रिपलआईटी में संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 50 हजार की फेलोशिप दी जाएगी। साथ ही उनकी ट्यूशन फीस का व्यय भी शासन द्वारा वहन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी, जिनका मूल निवास छत्तीसगढ़ का हो, 7 जुलाई तक…

Read More

रायपुर। रायपुर से लगे धरसींवा विकासखंड के ग्राम सम्मानपुर (नकटी) में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद जिला प्रशासन द्वारा विस्थापित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। पात्र 60 परिवारों का नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित आवासों में सफलतापूर्वक पुनर्वास कर दिया गया है। नया रायपुर सेक्टर-30 में आवास, बिजली, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध, आज रात्रि भोजन तथा कल के नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन की भी व्यवस्था की गई। अधिकारियों ने बताया कि शेष मामलों में केवल बाउंड्रीवाल का निर्माण पाया गया था तथा उन परिवारों का गांव में अपना मकान भी था। निर्धारित मानकों…

Read More

रायपुर।  नया पासपोर्ट बनवाने के लिए अब 100 से 2000 अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। विदेश मंत्रालय ने द्वारा पासपोर्ट (संशोधन) नियम 2026 के तहत एक नया सर्कुलर जारी कर 14 साल के बाद पासपोर्ट के शुल्क में इजाफा किया गया है। इसकी मुख्य वजह इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोचिप बताई जा रही है। नया शुल्क 1 जुलाई से लागू किया गया है। 30 जून की रात 12 बजे तक किए गए आवेदनों पर पुरानी दर ही लागू रहेगी। हालांकि 2024 से ई-पासपोर्ट जारी किए जा रहे है। जिसकी निर्माण लागत पुराने पारंपरिक पासपोर्ट के मुकाबले काफी अधिक है। नए पासपोर्ट में  इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोचिप …

Read More

रायपुर। प्रदेश में इस साल मानसून की शुरुआत बेहद कमजोर रही है। मौसम विभाग की भविष्यवाणियों के बावजूद प्रदेश में व्यापक वर्षा नहीं हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) नहीं बनने के कारण भारी बारिश का सिस्टम सक्रिय नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में जो भी छिटपुट बारिश हो रही है, वह केवल द्रोणिका (ट्रफ लाइन) और अन्य स्थानीय प्रणालियों के कारण है। हालांकि, मौसम विभाग ने एक बार फिर 1 जुलाई से प्रदेश में व्यापक वर्षा और अगले एक सप्ताह तक कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी…

Read More

रायपुर। संपत्तिकर में छूट का लाभ लेने के लिए शहर के करदाता अंतिम शेष दिनों में बड़ी संख्या में भुगतान कर रहे हैं। इसका असर सोमवार को नगर निगम की राजस्व वसूली में दिखाई दिया, जब निगम ने एक ही दिन में 1070 संपत्तियों से 1 करोड़ 55 लाख 63 हजार 119 रुपए का संपत्तिकर वसूल किया। निगम प्रशासन का कहना है कि 30 जून तक कर का पूरा भुगतान करने पर अधिकतम 6.25 प्रतिशत की छूट मिल रही है, इसलिए अंतिम दिन वसूली और बढ़ने की उम्मीद है। जोनवार राजस्व की स्थिति जोनवार वसूली में जोन-4 ने 20.85 लाख…

Read More

रायपुर। प्रदेश के करीब 76 लाख बिजली उपभोक्ताओं को जुलाई महीने से बड़ा झटका लगने वाला है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा मंजूर की गई नई दरें 1 जुलाई से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएंगी। इसके तहत सभी श्रेणियों के बिजली बिलों में औसतन 6.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिससे उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तक अतिरिक्त चुकाने होंगे। बढ़े हुए टैरिफ के बीच उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर भी है। अब बिजली बिल देर से पाटने पर पूरे महीने का भारी-भरकम सरचार्ज नहीं देना होगा। पहले लेट पेमेंट पर सीधे…

Read More

रायपुर। धमतरी जिले के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का क्षण है। समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित विशेष विद्यालय ‘सार्थक स्कूल’ के विशेष छात्र सत्यांशु दीप का चयन स्पेशल ओलंपिक्स भारत (Special Olympics Bharat) की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में हो गया है। सत्यांशु आगामी 12 से 16 जुलाई 2026 तक स्वीडन में आयोजित होने वाली स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया ट्रॉफी 2026 (Special Olympics Gothia Trophy 2026) अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सत्यांशु दीप की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल धमतरी जिले, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ के लिए बड़े गौरव का विषय है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभा,…

Read More

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदलने के साथ ही बड़ा हादसा हो गया। धौरपुर थाना क्षेत्र के डुमकी ग्राम पंचायत के खुटापारा में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, दो मासूम बच्चे स्कूल मैदान में आम बीनने गए थे। इसी दौरान तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों बच्चे उसकी चपेट में आ…

Read More

असम। असम के जोगीघोपा स्थित नरनारायण सेतु पर काम कर रहे चार मजदूर मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में दो कर्मियों की मौत हो गई। बकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, स्थानीय प्रशासन और राहत एवं बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की जांच इंडियन रेलवे ने शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चारों मजदूर रेलवे ट्रैक पर निर्माण और रखरखाव कार्य से जुड़े काम के सिलसिले में पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक ही समय में विपरीत दिशाओं से अलग-बगल के ट्रैक पर दो ट्रेन आ गए।…

Read More