Author: Daily Pinch

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का वादा कर बनाए गए शारीरिक संबंधों से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि दो बालिग व्यक्ति लंबे समय तक अपनी इच्छा और सहमति से रिश्ते में रहे हों, तो केवल बाद में शादी नहीं होने के आधार पर उसे दुष्कर्म का मामला नहीं माना जा सकता। अदालत ने ट्रायल कोर्ट द्वारा आरोपी को बरी किए जाने के फैसले को सही ठहराते हुए महिला की अपील शुरुआती सुनवाई में ही खारिज कर दी। आईआईएम रायपुर में पढ़ाई के दौरान शुरू हुआ था रिश्ता मामला 40 वर्षीय महिला से जुड़ा…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग केवल सलाह और सिफारिश देने वाली संस्था है। आयोग को किसी व्यावसायिक विवाद में धन की वसूली का आदेश जारी करने का कानूनी अधिकार नहीं है। अदालत ने कहा कि आयोग अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर किसी सक्षम प्राधिकारी की तरह रिकवरी का निर्देश नहीं दे सकता। हार्वेस्टर सौदे से जुड़े विवाद में आया फैसला यह मामला हार्वेस्टर मशीन की खरीद बिक्री से जुड़े विवाद का है। कमला मोटर्स ने लगभग 21 लाख रुपये में एक हार्वेस्टर बेचने का सौदा किया था,…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत एक डाक अधीक्षक का तबादला किया गया है, जबकि एक अन्य अधिकारी को एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है। आदेश के बाद विभागीय हलकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। अंबिकापुर से कांकेर भेजे गए एच आर साहू जारी आदेश के अनुसार, एच आर साहू, जो वर्तमान में अंबिकापुर में सहायक डाक अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे, उनका तबादला कांकेर डाक अधीक्षक के पद पर किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने श्रम विभाग के अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों के प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है।

Read More

रायपुर।  कांग्रेस विधायक जनक राम ध्रुव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर नकटी गांव की जगह नवा रायपुर में विधायक कॉलोनी बनाने की मांग की है। अपने पत्र में विधायक जनक राम ध्रुव ने कहा है कि सैकड़ों ग्रामीणों का आशियाना उजाड़कर बनाई जाने वाली आवासीय कॉलोनी में रहना उचित नहीं होगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि नकटी गांव को इस परियोजना से बाहर रखा जाए और विधायक कॉलोनी के लिए नवा रायपुर में उपलब्ध सरकारी भूमि का उपयोग किया जाए। विधायक ध्रुव ने पत्र में यह भी कहा है कि सरकार के पास नवा रायपुर में…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने और खेती को अधिक सुगम बनाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। इसी क्रम में खरीफ सीजन 2026 के लिए जांजगीर-चांपा जिले के किसानों को बड़ी राहत देते हुए सहकारी समितियों के माध्यम से यूरिया वितरण पर लागू 80 प्रतिशत की सीमा समाप्त कर दी गई है। अब किसानों को खरीफ 2025 की भांति उनकी पात्रता के अनुसार एकमुश्त यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने बताया कि खरीफ 2026 में किसानों को खरीफ 2025 में प्राप्त यूरिया…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय तथा शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक संवर्ग के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विभाग ने सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य तक के पात्र शिक्षकों को शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति (री-अपॉइंटमेंट) प्रदान करने की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। इस फैसले से प्रदेश के हजारों शिक्षकों को राहत मिलने के साथ-साथ स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था की निरंतरता भी बनी रहेगी। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर लिया गया…

Read More

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बीजेपी नेता समेत 3 लोगों की हत्या के मामले में सरकार ने सीबीआई जांच की अनुमति दे दी है। छत्तीसगढ़ गृह विभाग की ओर से इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। पीड़ित परिवार इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा था, जिसे अब सरकार ने मंजूरी दे दी है। दरअसल, 16 जून की रात नौगईं गांव में आरोपियों ने रेत तस्करी विवाद में फॉर्च्यूनर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। कार में एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे। हादसे में भाजपा नेता लल्ला सिंह और नागेंद्र सिंह…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) सहित कुल 33 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से ह स्थानांतरण किया गया है। इसमें जनपद पंचायतों में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्षेत्र संयोजक, सहायक संचालक सहित विभिन्न संवर्ग के अधिकारी शामिल हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने…

Read More

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार की रात सोते समय पिता व उसकी 4 वर्षीय पुत्री को जहरीले सांप ने डस लिया। दोनों जमीन पर सो रहे थे, इसी दौरान बिस्तर पर सांप चढ़ गया और डस लिया। इससे दोनों की मौत हो गई। वहीं सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 वर्षीय बालिका को सोमवार की रात करैंत सांप ने डस लिया। वह मौसी के साथ जमीन पर सो रही थी। उसे भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पहली घटना में बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना…

Read More