Author: Daily Pinch
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन ने वन विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यों में बेहतर समन्वय के उद्देश्य से भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत सात वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। शासन का मानना है कि इस फेरबदल से विभागीय कार्यों में गति आएगी और विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। वरिष्ठ IFS अधिकारी राजेश कुमार चंदेले को मुख्य वन संरक्षक (समन्वय), नवा रायपुर…
जशपुर में किसानों को खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन की कड़ी निगरानी से कालाबाजारी पर रोक
रायपुर। खरीफ सीजन के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जशपुर जिले में खाद, बीज एवं कृषि ऋण की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कृषि एवं सहकारिता विभाग के समन्वित प्रयासों से जिले की आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में कृषि आदानों का पर्याप्त भंडारण किया गया है। साथ ही कालाबाजारी, जमाखोरी और उर्वरकों के अवैध विक्रय पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। उप संचालक कृषि एम.आर. भगत ने बताया कि किसानों को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की अनुशंसाओं के अनुरूप उर्वरकों का वितरण किया जा रहा…
रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक
रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर के मंडल मुख्यालय के निर्देशन तथा क्षेत्रीय कार्यालय के प्रकाश कुमार रबड़े के मार्गदर्शन में आज एकल उपयोग प्लास्टिक (सिंगल यूज़ प्लास्टिक) के उपयोग को रोकने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नया रायपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक एवं हाई स्कूल बोरिया कला तथा अन्य कई सब्ज़ी मार्केट में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, व्यापारियों, ग्राहकों एवं आम नागरिकों को एकल उपयोग प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। पर्यावरण विशेषज्ञों एवं मंडल के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि प्लास्टिक…
छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, 5 जिलों में नए नशामुक्ति केन्द्र खुलेंगे,
रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान (भारत माता वाहिनी योजना) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आगामी कार्ययोजना की समीक्षा के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती शहला निगार ने की। बैठक में समाज कल्याण विभाग के संचालक श्री रणवीर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान राज्य में संचालित शराब व्यसन मुक्ति अभियान की प्रगति, नशापीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास, नशामुक्ति केन्द्रों के संचालन तथा भविष्य की कार्ययोजना से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 23 तारीख को होगी। बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान लाए जाने विधेयकों पर चर्चा होगी। विधानसभा का मानसून सत्र 13 से 17 जुलाई तक चलेगा। पांच दिन के सत्र में अनुपूरक, और कई विधेयक पेश किए जा सकते हैं। इसके अलावा खाद-बीज की उपलब्धता आदि विषयों पर भी चर्चा होगी।
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के नैला पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने पारिवारिक कलह से व्यथित होकर अपने दो मासूम बच्चों के साथ कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। घर के अंदर तीनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मौत का कारण कीटनाशक जहर का सेवन माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नैला पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई शुरू की। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक रमेश कुमार पटेल का लगभग…
बेमेतरा। बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां मामूली पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी ही भाभी और भतीजी की बांस के डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने मुख्य आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल दिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह वीभत्स घटना मंगलवार शाम की है। प्रार्थी…
कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों से गलत भुगतान की रिकवरी अवैध, 19 साल पुराने भुगतान की रिकवरी का आदेश निरस्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मृत शासकीय सेवकों के आश्रितों के पक्ष में एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि किसी शासकीय कर्मचारी की सेवाकाल के दौरान मृत्यु हो जाने के बाद, उसके आश्रित परिवार से वेतन विसंगति या गलत वेतन निर्धारण के नाम पर वसूली करना पूरी तरह से अवैध और मनमाना है। जस्टिस बीडी गुरु की एकल पीठ ने राजस्व विभाग द्वारा दिवंगत तृतीय श्रेणी कर्मचारी की विधवा से 12 लाख 19 हजार 278 रुपए वसूलने के तहसीलदार के आदेश को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने इसे कानूनी और प्राकृतिक न्याय के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के नाम से कई लोगों से ऑनलाइन ठगी हो गई है। अध्यक्ष के नाम से वाटस्ऐप मैसेज भेजकर अलग-अलग लोगों से 13 लाख रुपए ऑनलाइन ठग लिया गया। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस के मुताबिक छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज का मोबाइल साइबर ठगों ने हैक कर लिया। इसके बाद उनके वाट्सऐप को ऑपरेट करने लगे। साइबर ठगों ने उनके मोबाइल फोन के कॉन्टेक्ट लिस्ट में जितने भी नंबर थे, उनमें वाट्सऐप मैसेज भेजा। इसमें अस्पताल की इमरजेंसी बताकर किसी से…
राजधानी की लाइफलाइन बनेगा गजराजबंध, महापौर और अधिकारियों को विशेष योजना बनाने के दिए निर्देश
रायपुर। शहर में पानी की दिक्कत के बीच 230 एकड़ में फैले गजराजबंध तालाब को एक बड़ी उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय से बिना इस्तेमाल के इस तालाब को लेकर अब राज्यपाल रमेन डेका ने महापौर मीनल चौबे को इसे खारून के बाद शहर की नई लाइफलाइन बनाने का सुझाव दिया है। बुधवार को महापौर व निगम अधिकारी राज्यपाल के बुलावे पर मुलाकात करने पहुंचे थे, जिसके बाद राज्यपाल ने गजराजबंध सहित अन्य तालाबों के संरक्षण व उपयोगिता पर चर्चा की। निगम अधिकारियों का भी मानना है कि तालाबों को अगर ठीक से विकसित किया…
