Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

Rajnath Singh: सुरक्षा को लेकर सरकार का सख्त रुख, राजनाथ सिंह ने बताया कैसे बदल रही है आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई

September 13, 2026

PM Modi Putin Meeting: तमिल की विरासत से रूस तक पहुंचा भारत का संदेश, पुतिन को मिली खास भेंट ने खींचा सबका ध्यान

September 13, 2026

Assam Health Care: गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, बेंगलुरु पहुंचकर मंत्री ने खुद जाना इलाज का हाल

September 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»केंद्रीय गृह मंत्री डायल-112 सेवा का किया शुभारंभ,बस्तर के लिए होंगे रवाना
प्रदेश

केंद्रीय गृह मंत्री डायल-112 सेवा का किया शुभारंभ,बस्तर के लिए होंगे रवाना

Daily PinchBy Daily PinchMay 18, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  रविवार को छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री  सहित अन्य मंत्रियो ने उनका स्वागत किया। होटल पहुंचकर उन्होंने मुख्यमंत्री और  गृहमंत्री विजय शर्मा से चर्चा की। इसके बाद मंत्री अमित शाह ने आज माना पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस की अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ तथा मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष  रमन सिंह एवं  की गरिमामयी उपस्थिति में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 400 अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों तथा 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित यह आधुनिक सेवा पुलिस, अग्निशमन और चिकित्सा सेवाओं को एकीकृत करते हुए नागरिकों को एक ही नंबर पर त्वरित आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराएगी। इसके तहत शुरू किए गए 400 अत्याधुनिक वाहनों में स्मार्टफोन, जीपीएस, वायरलेस रेडियो, पीटीजेड कैमरा, डैश कैम, मोबाइल एनवीआर और सोलर बैकअप जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन तकनीकों की मदद से घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रियल-टाइम ट्रैकिंग और त्वरित संचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।

यह सेवा 24×7 संचालित होगी। इसमें जीआईएस आधारित मॉनिटरिंग, एडवांस व्हीकल ट्रैकिंग, एसआईपी ट्रंक टेक्नोलॉजी तथा स्वचालित कॉलर लोकेशन पहचान जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। राज्य के सभी 33 जिला समन्वय केंद्रों को भी इस नेटवर्क से जोड़ा गया है। नागरिक वॉयस कॉल, एसएमएस, ईमेल, वेब पोर्टल, व्हाट्सएप, चैटबॉट और SOS-112 इंडिया ऐप के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

मोबाइल फॉरेंसिक वैन से घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच

‘Science on Wheels – Towards Faster Justice’ थीम पर आधारित 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन प्रदेश में अपराध अनुसंधान को नई दिशा देंगी। “32 वैन – 32 जिले – एक संकल्प: सटीक जांच, त्वरित न्याय” के उद्देश्य के साथ शुरू की गई यह पहल घटनास्थल पर ही प्रारंभिक वैज्ञानिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराएगी। लगभग 65 लाख रुपये प्रति यूनिट लागत वाली इन अत्याधुनिक वैन में घटनास्थल संरक्षण किट, साक्ष्य संग्रहण एवं सीलिंग उपकरण, फिंगरप्रिंट डिटेक्शन सिस्टम, नार्कोटिक्स परीक्षण किट, डिजिटल फॉरेंसिक सपोर्ट, उच्च गुणवत्ता फोटोग्राफी व्यवस्था, बुलेट होल स्क्रीनिंग एवं बैलिस्टिक जांच किट तथा गनशॉट रेजिड्यू (GSR) परीक्षण किट जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अब तक अपराध स्थल से साक्ष्य प्रयोगशालाओं तक पहुंचाने में समय लगता था, जिससे साक्ष्यों के दूषित होने की संभावना बनी रहती थी तथा रिपोर्ट आने में भी विलंब होता था। नई मोबाइल फॉरेंसिक वैन के माध्यम से घटनास्थल पर ही प्रारंभिक जांच, साक्ष्य संरक्षण, परीक्षण और डिजिटल दस्तावेजीकरण किया जा सकेगा। इससे जांच की गुणवत्ता और गति दोनों में महत्वपूर्ण सुधार होगा।

साक्ष्य आधारित न्याय व्यवस्था को मिलेगा नया बल

राज्य सरकार का उद्देश्य वैज्ञानिक जांच को जन-जन तक पहुंचाना, साक्ष्य आधारित न्याय प्रणाली को मजबूत करना, अपराध नियंत्रण में फॉरेंसिक विज्ञान की भूमिका को बढ़ाना तथा समयबद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच सुनिश्चित करना है। 

आधुनिक डायल-12 सेवा और मोबाइल फॉरेंसिक वैन के संचालन से प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता में व्यापक सुधार होगा, अपराध अनुसंधान को नई गति मिलेगी तथा आम नागरिकों का कानून व्यवस्था और न्याय प्रणाली पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

Petrol Diesel Price: गाड़ी में ईंधन भरवाने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितना बदला बजट का हिसाब

September 13, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

रायपुर तहसील में ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल, नामांतरण की प्रक्रिया को लेकर शिकायत ने खोला सिस्टम की निगरानी का मुद्दा

September 10, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

Rajnath Singh: सुरक्षा को लेकर सरकार का सख्त रुख, राजनाथ सिंह ने बताया कैसे बदल रही है आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई

By Daily PinchSeptember 13, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

PM Modi Putin Meeting: तमिल की विरासत से रूस तक पहुंचा भारत का संदेश, पुतिन को मिली खास भेंट ने खींचा सबका ध्यान

By Daily PinchSeptember 13, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Assam Health Care: गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, बेंगलुरु पहुंचकर मंत्री ने खुद जाना इलाज का हाल

By Daily PinchSeptember 13, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Gujarat Jal Jeevan Mission: पानी पहुंचाने की योजना में सामने आया बड़ा हिसाब, CAG रिपोर्ट ने भुगतान और कामकाज पर उठाए गंभीर सवाल

By Daily PinchSeptember 13, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

Rajnath Singh: सुरक्षा को लेकर सरकार का सख्त रुख, राजनाथ सिंह ने बताया कैसे बदल रही है आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई

September 13, 2026

PM Modi Putin Meeting: तमिल की विरासत से रूस तक पहुंचा भारत का संदेश, पुतिन को मिली खास भेंट ने खींचा सबका ध्यान

September 13, 2026

Assam Health Care: गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, बेंगलुरु पहुंचकर मंत्री ने खुद जाना इलाज का हाल

September 13, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.