Author: Daily Pinch
कोलकाता। कोलकाता स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। शहर के जीजे खान रोड स्थित इस बहुमंजिला इमारत में आग लगने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग तपसिया के 50/1 जीजे खान रोड स्थित चार मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि वहां मौजूद पांच लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। खुद को बचाने के लिए ये सभी लोग बाथरूम में छिप गए, लेकिन वहां काले धुएं के कारण दम घुटने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 13 मई से अंधड़ और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से देखने को मिल सकता है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव का प्रदेश…
कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
रायपुर 12 मई 2026। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इससे मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को परिजनों को हर संभव मदद उपलब्ध…
बालोद। बालोद जिले में सीवरेज पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के फुटबॉल ग्राउंड स्थित दास पान ठेला के सामने निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे तीन मजदूर नाली में दब गए। हादसे में तीनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला मजदूर भी शामिल है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। सीवरेज पाइपलाइन कार्य के दौरान हुआ हादसा बताया जा रहा है कि बीएसपी की सीवरेज पाइपलाइन विस्तार परियोजना के तहत कार्य चल रहा था। इसी दौरान जेसीबी और चेन माउंट…
उत्तरप्रदेश। आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां छह बच्चे डूब गए हैं। पुलिस और पीएसी की टीम ने पांच बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां कान्हा, रिया और महक की मौत हो गई। काजल और अंशू का इलाज जारी है, जबकि एक बच्चे की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है। कमला नगर क्षेत्र में मंगलवार को यमुना नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में उतरे छह बच्चे अचानक गहरे पानी और तेज बहाव…
दुर्ग। जिले के कुम्हारी में सिलेंडर के फटने से बड़ा हादसा हो गया। अचानक हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हंसते-खेलते परिवार के चार लोग जिंदा जल गए। मृतको में 2 महिला एक पुरुष और डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। इधर इलाके में जोरदार धमाके से लोग सहम उठे। मौके पर पुलिस अधिकारी और दमकल दल पहुंचा। पूरे घर में फैली आग जानकारी के अनुसार सिलेंडर लीक होने की वजह से गैस पूरे घर में फैल गई थी, जिसके चलते बड़ा हादसा हो गया। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक एक तेज…
नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा मानी जाने वाली NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी गयी है। राजस्थान में कथित पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद परीक्षा की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। इस बीच अब नीट की परीक्षा को रद्द किये जाने और दोबारा परीक्षा कराए जाने की जानकारी आयी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और पूरे प्रकरण की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराए जाने की बात सामने आई है। हालांकि अब तक National Testing Agency यानी NTA की ओर…
महासमुंद। रायपुर रेंज पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कपड़ा फेरीवालों की आड़ में चल रहे अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिले में की गई संयुक्त कार्रवाई में 378.060 किलो गांजा जब्त किया गया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 89 लाख 3 हजार रुपए बताई गई है। कार्रवाई में 11 वाहन, मोबाइल और अन्य सामान जब्त किए गए। पुलिस ने 12 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था। आरोपी खुद को कपड़ा फेरीवाला…
एक साल तक नहीं ख़रीदे सोना, प्रयास करें कि हमारा पैसा विदेश न जाए, मुख्यमंत्री ने की अपील
रायपुर। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से ईंधन की बचत करने, सोना नहीं खरीदने जैसी महत्वपूर्ण अपील की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने प्रधानमंत्री के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने अच्छी सलाह दी है। विदेश में हमारे देश का पैसा ना जाए, इसकी कोशिश हमें करनी चाहिए। सोना कम खरीदें और पेट्रोल-डीजल का भी कम उपयोग करें। सीएम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जो युद्ध की स्थिति बनी हुई है, उसका प्रभाव संपूर्ण विश्व पर पड़ रहा है और उससे हमारा देश भी अछूता नहीं रहेगा।…
रायपुर। रायपुर में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा सोमवार को लाइवलीहुड कॉलेज जोरा में जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मेले में निजी क्षेत्र की पांच कंपनियां शामिल होंगी। इनके द्वारा कक्षा 5वीं से 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा पास आवेदकों के लिए कुल 413 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदक अपने शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित हो सकते हैं। निजी कंपनियां होंगी शामिल इस रोजगार मेले में ESAF Swasraya Multistate Agro Cooperative Society…
