Author: Daily Pinch
Today Horoscope: आज तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, जानें सभी राशियों का हाल
Today Horoscope: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा। विशेष रूप से तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ है; उनके द्वारा किए गए पुराने निवेश और आर्थिक प्रयास अब सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे। वहीं, मेष से लेकर मीन राशि तक के अन्य जातकों के लिए ग्रहों की चाल करियर, स्वास्थ्य और पारिवारिक रिश्तों में बड़े बदलाव के संकेत दे रही है। मेष राशि आत्मविश्वास और मानसिक ऊर्जा महसूस करेंगे आज चंद्रदेव दिनभर आपके बारहवें भाव में रहेंगे, जिससे मन में थोड़ी गहराई, संवेदनशीलता और कभी-कभी…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा फैसला, ईंधन संरक्षण के लिए छोटा किया अपना काफिला, वाहनों की संख्या में कटौती करने के निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘संसाधन संरक्षण’ की अपील पर मुहर लगाते हुए राज्य में ‘नेशन फर्स्ट’ की नीति को आगे बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए अपने आधिकारिक काफिले (कारकेड) में वाहनों की संख्या में भारी कटौती करने के निर्देश दिए हैं। अब सीएम के दौरों में केवल वे ही वाहन शामिल होंगे जो सुरक्षा और कार्य संचालन के लिए नितांत आवश्यक हैं। साय का यह कदम न केवल सरकारी सादगी का प्रतीक है, बल्कि ईंधन की बढ़ती खपत और पर्यावरण प्रदूषण को कम करने की दिशा में एक सशक्त पहल माना…
रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म “भुईयां” को लेकर सेंसर बोर्ड के फैसले के बाद इसकी रिलीज टाल दी गई है। फिल्म पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने कुछ संवादों और दृश्यों पर आपत्ति जताते हुए कट लगाने के निर्देश दिए हैं, जिसके चलते निर्धारित रिलीज डेट 24 अप्रैल 2026 को फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आ सकी। यह फिल्म राजनीति और भू-माफिया जैसे विषयों पर आधारित एक काल्पनिक कहानी बताई जा रही है। फिल्म का निर्माण 24 कैरेट एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया है, जिसके निर्माता-निर्देशक शेखर सोनी हैं। वे पूर्व पत्रकार रह चुके हैं और लेखक के रूप में भी…
रायपुर । छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 77 ट्रेनों को रेलवे ने जून महीने में अलग-अलग तारीखों पर रद्द करने का फैसला लिया है। बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन के निर्माण कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। रेलवे के अनुसार 7 जून से 19 जून के बीच 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा 8 ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी, 6 ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त किया जाएगा और 5 ट्रेनें देरी से संचालित होंगी। इस फैसले का असर छत्तीसगढ़ सहित पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत 7…
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बगीचा थाना क्षेत्र के घोरडेगा के पास बारातियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 21 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सभी बाराती मलसेमा गांव से बलरामपुर जिले के दुर्गापुर में आयोजित सगाई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन घोरडेगा के पास अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई है। अगर यह संघर्ष जारी रहा तो आने वाले समय में भारत में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। अमेरिका समेत कई बड़े देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी इजाफा देखने को मिल चुका है। लेकिन अभी तक भारत में कीमतें (Petrol Diesel Price) नहीं बढ़ी हैं। लेकिन अब तो RBI गवर्नर ने कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना जता दी है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने संकेत दिए हैं कि…
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी, 1484 पदों पर होगी वनरक्षकों की भर्ती, जल्द जारी होगी परीक्षा की तारीख
रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग में वनरक्षक के 1484 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरणों में है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। इसमें सफल पाए गए अभ्यर्थियों की सूची लिखित परीक्षा के आयोजन हेतु छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को भेज दी गई है। छत्तीसगढ़ वन विभाग में वनरक्षक की भर्ती व्यापम का समन्वय लिखित परीक्षा का आयोजन व्यापम द्वारा किया जाएगा। विभाग ने व्यापम से परीक्षा तिथि शीघ्र घोषित करने का औपचारिक अनुरोध किया है। भर्ती से संबंधित सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। वन विभाग ने…
Amul milk price hike: देश में अमूल दूध हुआ महंगा, पूरे भारत में 2 रुपये प्रति लीटर हुई बढ़ोतरी
नई दिल्ली। देश की प्रमुख डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने अपनी दूध की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है, जिसका सीधा असर आम आदमी के मासिक बजट पर पड़ेगा। कीमत में कितना बदलाव? अमूल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की मूल्य वृद्धि है, जो देश के सभी बाजारों में समान रूप से लागू की जा रही है। कीमत में बदलाव के बाद अमूल का फुल क्रीम दुध अब 72 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। किस तारीख…
CBSE 12th Result 2026 : CBSE 12वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। परीक्षा देने वाले लाखों छात्र पिछले कई दिनों से अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर रिजल्ट जारी किया गया है, इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट Digilocker और UMANG ऐप पर भी चेक कर सकते हैं। इस साल 12वीं कक्षा में 85.20 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। Digilocker और UMANG पर चेक करें रिजल्ट सीबीएसई 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऐप डाउनलोड करना होगा…
प्रधानमंत्री मोदी के काफिले में अब सिर्फ दो गाड़ियां, डीजल और गैस बचाने के संदेश का प्रधानमंत्री ने खुद किया पालन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल और गैस की खपत कम करने की अपील क्या की, उसका असर अब सत्ता के शीर्ष स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। बुधवार को सामने आए एक वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा, जिसमें पीएम मोदी का काफिला बेहद छोटा नजर आया। आमतौर पर लंबी गाड़ियों के काफिले के बीच दिखने वाले प्रधानमंत्री इस बार महज दो वाहनों के साथ दिखाई दिए। सुरक्षा बरकरार, लेकिन कम हुई गाड़ियां प्रधानमंत्री के काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का फैसला सुरक्षा एजेंसियों और एसपीजी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए लिया…
