Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

Rajnath Singh: सुरक्षा को लेकर सरकार का सख्त रुख, राजनाथ सिंह ने बताया कैसे बदल रही है आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई

September 13, 2026

PM Modi Putin Meeting: तमिल की विरासत से रूस तक पहुंचा भारत का संदेश, पुतिन को मिली खास भेंट ने खींचा सबका ध्यान

September 13, 2026

Assam Health Care: गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, बेंगलुरु पहुंचकर मंत्री ने खुद जाना इलाज का हाल

September 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»कपडा फेरी करने की आड़ में तस्करी, 1 करोड़ से ज्यादा का गांजा पकड़ाया
प्रदेश

कपडा फेरी करने की आड़ में तस्करी, 1 करोड़ से ज्यादा का गांजा पकड़ाया

Daily PinchBy Daily PinchMay 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

महासमुंद। रायपुर रेंज पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कपड़ा फेरीवालों की आड़ में चल रहे अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिले में की गई संयुक्त कार्रवाई में 378.060 किलो गांजा जब्त किया गया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 89 लाख 3 हजार रुपए बताई गई है। कार्रवाई में 11 वाहन, मोबाइल और अन्य सामान जब्त किए गए। पुलिस ने 12 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था।

आरोपी खुद को कपड़ा फेरीवाला बताकर गांव-गांव घूमते थे। मोटरसाइकिलों की पिछली सीट के पीछे लोहे की जाली वाला विशेष कम्पार्टमेंट बनाया गया था, जिसके ऊपर कपड़ों का ढेर रखा जाता था। बाहर से देखने पर कोई शक नहीं होता था, लेकिन भीतर गांजा छिपाकर सप्लाई की जा रही थी। पुलिस जांच में सामने आया कि गांजा ओडिशा के बालिगुड़ा और रायगढ़ा क्षेत्र से लाकर मध्यप्रदेश में खपाने की तैयारी थी। तकनीकी सूचना और लगातार नाकेबंदी के जरिए पुलिस ने पूरे गिरोह को दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों में मेताप टाटिया निवासी बोरानी खंडवा, मप्र, रमेश चौहान खेड़ी सावलीगढ़, बैतूल, मप्र, राजू कुमावत टाकिया बैतूल, मप्र, दीपक राजपूत निवासी ग्राम हसेंरा, ललितपुर, उप्र-मप्र बॉर्डर, प्रकाश बंजारा निवासी टपरा पठारी, रायसेन, मप्र, मोहम्मद रिहान निवासी अनूपपुर, मप्र, मनोज सिंह लहरपुर अनूपपुर, मप्र, चंद्रशेखर निवासी सेलू नागपुर, महाराष्ट्र, जितेंद्र यादेनकर निवासी सेलू, नागपुर, महाराष्ट्र, विकास एकनाथ सेलू नागपुर, महाराष्ट्र शामिल हैं। इन आरोपियों से 247 किलो गांजा, 7 मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल फोन, गांजा छिपाने के लिए लोहे की 5 जालियां जब्त किए गए।

महासमुंद में पांच बाइक से 215 किलो गांजा बरामद

महासमुंद जिले की बसना पुलिस ने ओडिशा सीमा से आ रही पांच मोटरसाइकिलों को रोककर जांच की। कपड़ों के पीछे बने गुप्त चैम्बर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने 215 किलो गांजा के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा अन्य कार्रवाई में 23 किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा गया। वहीं कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी जांच नाके पर दो युवकों से 9 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

धमतरी में भी तस्करी गिरोह

धमतरी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन मोटरसाइकिलों को रोककर 131.005 किलो गांजा बरामद किया। यहां भी कपड़ों के पीछे विशेष कम्पार्टमेंट बनाकर गांजा छिपाया गया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश ओबनी (20) निवासी खेड़ीसमलीगढ़ थाना खेड़ी जिला बैतूल मध्यप्रदेश, दौलत सिंह (19) निवासी ग्राम टपरा पठारी थाना रायसेन जिला रायसेन मध्यप्रदेश और नाबालिग संघर्षरत बालक शामिल हैं। आरोपियों से 131 किलो गांजा, 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन जब्त किए गए।

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

Petrol Diesel Price: गाड़ी में ईंधन भरवाने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितना बदला बजट का हिसाब

September 13, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

रायपुर तहसील में ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल, नामांतरण की प्रक्रिया को लेकर शिकायत ने खोला सिस्टम की निगरानी का मुद्दा

September 10, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

Rajnath Singh: सुरक्षा को लेकर सरकार का सख्त रुख, राजनाथ सिंह ने बताया कैसे बदल रही है आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई

By Daily PinchSeptember 13, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

PM Modi Putin Meeting: तमिल की विरासत से रूस तक पहुंचा भारत का संदेश, पुतिन को मिली खास भेंट ने खींचा सबका ध्यान

By Daily PinchSeptember 13, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Assam Health Care: गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, बेंगलुरु पहुंचकर मंत्री ने खुद जाना इलाज का हाल

By Daily PinchSeptember 13, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Gujarat Jal Jeevan Mission: पानी पहुंचाने की योजना में सामने आया बड़ा हिसाब, CAG रिपोर्ट ने भुगतान और कामकाज पर उठाए गंभीर सवाल

By Daily PinchSeptember 13, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

Rajnath Singh: सुरक्षा को लेकर सरकार का सख्त रुख, राजनाथ सिंह ने बताया कैसे बदल रही है आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई

September 13, 2026

PM Modi Putin Meeting: तमिल की विरासत से रूस तक पहुंचा भारत का संदेश, पुतिन को मिली खास भेंट ने खींचा सबका ध्यान

September 13, 2026

Assam Health Care: गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, बेंगलुरु पहुंचकर मंत्री ने खुद जाना इलाज का हाल

September 13, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.