Author: Daily Pinch
Healthy Heart Tips: दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए रोज की इस आदत पर दें ध्यान, डॉक्टर ने बताया आसान तरीका
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हमारी दिनचर्या पहले की तुलना में काफी बदल गई है। लंबे समय तक बैठकर काम करना, लगातार मोबाइल और कंप्यूटर का इस्तेमाल करना और शारीरिक गतिविधि के लिए समय नहीं निकालना सेहत पर असर डाल सकता है। इसके साथ ही फास्ट फूड और ज्यादा प्रोसेस्ड भोजन की आदत भी वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से जुड़ी हो सकती है। ऐसे में दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए रोजमर्रा की आदतों पर ध्यान देना जरूरी है। डॉ. अमित कुमार मलिक के अनुसार, नियमित शारीरिक गतिविधि को दिनचर्या में…
Black Coffee Benefits: बिना दूध और चीनी वाली कॉफी क्यों बन सकती है रोज की डाइट का हिस्सा, जानिए शरीर पर इसके संभावित असर
हर साल 1 अक्टूबर को वर्ल्ड कॉफी डे मनाया जाता है। ज्यादातर लोगों की कॉफी की शुरुआत दूध और चीनी के साथ होती है, लेकिन समय के साथ कई लोग ब्लैक कॉफी पसंद करने लगते हैं। बिना दूध और चीनी की कॉफी में कैलोरी काफी कम रहती है और इसमें मौजूद कैफीन तथा अन्य प्राकृतिक कंपाउंड शरीर पर कुछ संभावित प्रभाव डाल सकते हैं। हालांकि, ब्लैक कॉफी को किसी बीमारी का इलाज नहीं माना जा सकता। इसके संभावित फायदे तभी उपयोगी हो सकते हैं जब इसका सेवन संतुलित मात्रा में किया जाए। कैलोरी कम रखने वालों के लिए आसान विकल्प…
गोहड़ारी नदी पर नए पुल के लिए 8.81 करोड़ मंजूर, जनकपुर से शहडोल आने जाने वालों को मिलेगी बड़ी राहत
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में गोहड़ारी नदी पर पुल से जुड़ी समस्या को लेकर अब बड़ी पहल हुई है। विस्तार न्यूज की लगातार रिपोर्टिंग और स्थानीय ग्रामीणों की मांग के बाद सरकार ने नए पुल के निर्माण के लिए 8 करोड़ 81 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। लोक निर्माण विभाग को निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाने की अनुमति मिल गई है।यह पुल चांटी से जनकपुर मार्ग पर बनाया जाएगा। इसके बनने के बाद जनकपुर क्षेत्र को मध्य प्रदेश के शहडोल से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन और बेहतर होने की उम्मीद है। 36 दिन…
Shoaib Dhebar Farar: 25 करोड़ की रंगदारी मामले में पुलिस की दबिश से पहले निकला आरोपी, सूचना लीक होने की जांच तेज
रायपुर: कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने बुधवार को उसके पाम बेलाजिओ स्थित ठिकाने, बैरन बाजार के पारिवारिक आवास समेत कई संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही शोएब वहां से निकल चुका था। पुलिस अब उसकी तलाश के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर कार्रवाई की जानकारी उसे पहले कैसे मिली। दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति के बाद पुलिस ने बढ़ाई कार्रवाई आनंद कुकरेजा को कथित तौर पर…
Jitiya Vrat 2026: बच्चों की लंबी उम्र के लिए ऐसे रखा जाता है जितिया व्रत, जानिए पूजा से लेकर पारण तक की पूरी विधि
Jitiya Vrat 2026: जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत संतान की लंबी उम्र, सुख और सुरक्षा की कामना से रखा जाने वाला महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महिलाएं इस दिन अपने बच्चों के कल्याण की कामना करते हुए कठिन निर्जला उपवास करती हैं। इस दौरान गंधर्व राजकुमार जीमूतवाहन की पूजा की जाती है। संतान की मंगलकामना के साथ कई महिलाएं संतान प्राप्ति की इच्छा से भी यह व्रत रखती हैं। पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में जितिया व्रत 3 अक्टूबर को रखा जाएगा। सप्तमी से शुरू होती है तैयारी, जानिए पहले दिन क्या करना चाहिए जितिया व्रत की…
दिल्ली में SIR के विरोध में प्रदर्शन का असर, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद, कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में आज SIR के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर पर कार्यकर्ताओं और राजनेताओं के प्रदर्शन के आह्वान के बाद सेंट्रल दिल्ली के कई हिस्सों में पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। संभावित भीड़ और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने भी कई स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही को लेकर अहम बदलाव किया है। 11 मेट्रो स्टेशनों पर अगले आदेश तक प्रवेश और निकास बंद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए 11 मेट्रो स्टेशनों के गेट…
Flydubai Flight FZ1073: जिस कुल्हाड़ी से पायलट पर हुआ हमला, वही विमान में क्यों रखी जाती है? जानिए कॉकपिट में मौजूद Crash Axe का असली काम और सुरक्षा नियम
Flydubai Flight FZ1073: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में सवार 174 लोगों की जान बचाने के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार चर्चा में हैं। इसी घटना के संदर्भ में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि विमान के पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था और विमान को हाईजैक करने के साथ उसे क्रैश कराने की कोशिश भी की गई। उनके अनुसार, हमले में घायल होने के बावजूद भारतीय पायलट ने स्थिति संभाली और विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव हुई।इस घटना के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उस कुल्हाड़ी को लेकर हो रही है, जो विमान के कॉकपिट…
यात्रियों को मिली बड़ी रेल सुविधा, चरापल्ली-गोरखपुर स्पेशल अब चलेगी नियमित; जानें ट्रेन का पूरा रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज
भोपाल : मंडल के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। चरापल्ली और गोरखपुर के बीच संचालित हो रही स्पेशल ट्रेन को अब नियमित सेवा में शामिल करते हुए अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। इस ट्रेन के नियमित संचालन से इटारसी, भोपाल और बीना के यात्रियों को उत्तर और दक्षिण भारत के बीच आने-जाने के लिए एक अतिरिक्त सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी। शुक्रवार रात चरापल्ली से शुरू होगी यात्रा गाड़ी संख्या 22075 चरापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार रात 9:45 बजे चरापल्ली से रवाना होगी। ट्रेन काजीपेट, पेद्दापल्ली, मंचेरियल, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर और बैतूल होते हुए…
Amit Shah Bhopal Visit: आज रात भोपाल पहुंचेंगे अमित शाह, कल 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल; डेयरी प्लांट का करेंगे उद्घाटन, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन
Amit Shah Bhopal Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 2 अक्टूबर की रात भोपाल पहुंचेंगे। उनके रात करीब 9 बजे राजधानी पहुंचने का कार्यक्रम है। भोपाल में रात्रि विश्राम के बाद 3 अक्टूबर को वे राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 35 हजार से ज्यादा गोपालकों और दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े सदस्यों के पहुंचने की तैयारी है। गोपालक सम्मेलन में कई योजनाओं और उपलब्धियों का होगा प्रस्तुतीकरण 3 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में कृषक कल्याण वर्ष के दौरान किए गए कामों की जानकारी दी…
Mohan Bhagwat MP Visit: मोहन भागवत आज पहुंचेंगे इंदौर, 3 से 5 अक्टूबर तक RSS की अहम बैठक; 46 प्रांतों के पदाधिकारी करेंगे संगठन और शताब्दी वर्ष के कामकाज पर मंथन
Mohan Bhagwat MP Visit : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज से मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। उनका यह दौरा 2 से 6 अक्टूबर तक प्रस्तावित है। 2 अक्टूबर को उनके इंदौर पहुंचने का कार्यक्रम है, जबकि 3 से 5 अक्टूबर तक शहर में RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में देशभर के 46 प्रांतों के पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। इंदौर में तीन दिन चलेगी RSS की अहम बैठक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगी। इसे संघ की वार्षिक महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल…
