Author: Daily Pinch
कोलकाता में टीएमसी पार्षद संजय दास ने की आत्महत्या, घर में लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के दक्षिण दमदम नगरपालिका के वार्ड नंबर 18 से तृणमूल कांग्रेस के पार्षद संजय दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पार्षद का शव शनिवार तड़के कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके नागेरबाजार स्थित उनके आवास से रहस्यमय परिस्थितियों में बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद संजय दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई…
नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। टीम की ओर से Josh Inglis और Abdul Samad ने तेज बल्लेबाजी करते हुए बड़े स्कोर की नींव रखी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी LSG की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन मध्य ओवरों में इंग्लिस ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 44 गेंदों में 72 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इंग्लिस ने पंजाब के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा और रन गति को तेज किया। कप्तान Rishabh Pant…
लगातार 6 दिन बंद रह सकती हैं SBI की शाखाएं, एक साथ आ रहीं छुट्टियां और हड़ताल की तारीखें
नई दिल्ली। SBI बैंक खा ताधारको के लिए काम की खबर सामने आई है। 23 मई से 28 मई 2026 के बीच SBI की शाखाएं कई दिनों तक बंद रह सकती हैं। छुट्टियां, कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल और बकरीद की वजह से बैंकिंग कामकाज प्रभावित होने के आसार हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि SBI की ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं चालू रहेंगी। यानी पैसे ट्रांसफर करना, ऑनलाइन भुगतान करना या ATM से कैश निकालना जारी रहेगा। लेकिन शाखा में जाकर होने वाले काम अटक सकते हैं। क्यों बंद रह सकती हैं SBI की शाखाएं मामला सिर्फ छुट्टी…
देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा
नई दिल्ली।देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। शनिवार को पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले 10 दिनों के भीतर यह तीसरी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। लगातार महंगे होते पेट्रोल-डीजल से आम जनता की परेशानी और चिंता बढ़ती जा रही है। इसके अलावा दिल्ली में CNG के दाम भी 1 रुपए प्रति किलो बढ़ गए हैं। दिल्ली समेत 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से दिल्ली…
भोपाल। मध्य प्रदेश सहित देश में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों ने लोगों की जेब पर सीधा वार किया है। इसी को लेकर भाजपा सांसद की पत्नी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में एक पोस्ट किया। दरअसल, मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति शर्मा ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से पेट्रोल-डीजल के बढ़ते कीमतों को लेकर एक पोस्ट किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया। EMI पर मिलेगा पेट्रोल-डीजल- सांसद पत्नी का पोस्ट पोस्ट में उन्होंने लिखा कि- ‘हम उस समय में है की वो दिन…
सरगुजा । अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर शांतिपारा के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाजपा नेता को टक्कर मार दी। ट्रक के नीचे फंसने पर करीब 20 मीटर तक घसीटते चले गए। गंभीर अवस्था में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बतौली के ग्राम पोकसरी निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष शिवमंगल दास (50) शुक्रवार दोपहर बाद किसी काम से बतौली आए थे। वे रात करीब 9.30 बजे अपने बाइक से वापस घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे-43 पर शांतिपारा के पास अज्ञात ट्रक ने उन्हें…
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अब एक बड़े विवाद का रूप ले चुकी है। इसके संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं। दिपके का कहना है कि कुछ लोग उनके घर तक पहुंच गए हैं और परिवार को डराने की कोशिश की जा रही है। 30 वर्षीय अभिजीत दिपके फिलहाल अमेरिका के बोस्टन में हैं, जहां वह पब्लिक रिलेशंस की पढाई कर रहे हैं। उनका परिवार महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में रहता है। दिपके ने कहा कि जो फैसला उन्होंने…
नई दिल्ली। नीट यूजी परीक्षा-2026 का पेपर लीक होने के बाद छात्रों को राहत देते हुए एनटीए ने फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों के फीस रिफंड के लिए आधिकारिक रिफंड पोर्टल खोला है। उम्मीदवार पोर्टल के माध्यम से फीस रिफंड के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे। फीस रिफंड के लिए प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो चुकी है और छात्र 27 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। एनटीए ने साफ कहा है कि फीस वापसी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और रिफंड की राशि सीधे उम्मीदवारों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। जिन छात्रों…
बालोद। दल्लीराजहरा-रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन परियोजना के पहले चरण में दल्लीराजहरा से रावघाट के बीच 95 किमी की रेललाइन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। रेलवे के अनुसार इस वर्ष अक्टूबर तक ताड़ोकी से रायपुर चलने वाली यात्री ट्रेन का विस्तार रावघाट तक किया जा सकता है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। बुधवार को अधिकारियों की उपस्थिति में रेल इंजन दौड़ाकर नव-निर्मित रेलपथ की गहन जांच की गई। सुरक्षा और तकनीकी मानकों की पुष्टि के लिए आगामी तीन माह में ऐसे परीक्षण लगातार जारी रहेंगे। रायपुर रेलमंडल के सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर अवधेश कुमार त्रिवेदी…
छत्तीसगढ़ में खुलेंगी 27 नई पॉक्सो फास्ट ट्रैक कोर्ट, बच्चों के खिलाफ अपराध पर सख्त हुई सरकार
रायपुर। बच्चों और नाबालिगों के खिलाफ बढ़ते लैंगिक अपराधों पर सख्ती दिखाते हुए विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने राज्यभर में 27 नई पाक्सो फास्ट ट्रैक अदालतों की स्थापना का रास्ता साफ कर दिया है। खास बात यह है कि इनका दायरा केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि कोंडागांव, सरायपाली, बलरामपुर और अन्य आदिवासी व पिछड़े जिलों को भी इसमें शामिल किया गया है। सरकार का उद्देश्य बच्चों से जुड़े लैंगिक अपराधों के मामलों में तेजी से सुनवाई कर लंबित प्रकरणों का जल्द निपटारा करना है, ताकि पीडि़तों को वर्षों तक अदालतों के चक्कर न काटने पड़ें।…
