Author: Daily Pinch
छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा पर बड़ा फोकस, CM साय ने दिए कई अहम निर्देश; दूरदराज गांवों तक बस सेवा विस्तार की तैयारी
CG Transport Department Review: रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में परिवहन विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए प्रदेश में सुरक्षित, सुगम और आधुनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों को न्यूनतम करने के लिए सभी संबंधित विभाग मिशन मोड में समन्वित रूप से कार्य करें. सीएम साय ने क्या कहा ? मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल दुर्घटनाओं की संख्या कम करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली प्रत्येक…
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की मौत में नया खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल; पुलिस खंगाल रही हर पहलू
वृंदावन स्थित प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम से जुड़े शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार चर्चा में है। घटना के बाद पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की परिस्थितियों को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। अत्यधिक रक्तस्राव को बताया गया मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दीपक कुमार की मौत अत्यधिक रक्तस्राव के चलते लगे शॉक से हुई। जांच के दौरान पुलिस को उस…
सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा भाव और बाजार का रुख
सोने-चांदी : घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज कीमतों में नरमी देखने को मिली। कमजोर हाजिर मांग और निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली के चलते मंगलवार को वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं पर दबाव रहा। खास तौर पर चांदी में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोने की कीमत भी हल्की कमजोरी के साथ बंद हुई। चांदी के भाव में 2,600 रुपये से ज्यादा की गिरावट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी के अनुबंध में तेज गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान चांदी 2,601 रुपये यानी…
पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत नहीं, जानिए दिल्ली से भोपाल तक आपके शहर में कितना है रेट
पेट्रोल-डीजल : देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। ज्यादातर प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और मिडिल ईस्ट में चल रहे घटनाक्रम पर बाजार की नजर बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय तनाव का क्रूड ऑयल पर दिखा असर हाल के दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के 7 दिन के शांति प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। ईरान के प्रस्ताव का उद्देश्य…
आज का पंचांग: श्राद्ध के चौथे दिन ग्रहों की चाल में बदलाव, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल
पंचांग : आज 30 सितंबर, 2026 बुधवार, के दिन आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है. भगवान गणेशजी का इस तिथि पर शासन है. उनकी पूजा से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं, हालांकि किसी भी तरह के शुभ कार्यों के लिए यह तिथि अच्छी नहीं मानी जाती है. 30 सितंबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : आश्विन पक्ष : कृष्ण पक्ष चतुर्थी दिन : बुधवार तिथि : कृष्ण पक्ष चतुर्थी योग : वज्र नक्षत्र : भरणी करण : बलव चंद्र राशि : मेष सूर्य राशि : कन्या सूर्योदय : 06:13:00 AM सूर्यास्त : 06:08:00 PM…
मेष- 30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. दिन की शुरुआत से ही आप उत्साह से भरपूर रहेंगे. शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा. मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मेल-मिलाप होगा, परंतु दोपहर बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. परिजनों से किसी बात पर विवाद हो सकता है. बातचीत करते समय उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न हो. कार्यस्थल पर भी आपको संयम बरतना चाहिए. व्यवसाय बढ़ाने के लिए अभी कोई बड़ा निर्णय ना लें. वृषभ- 30 सितंबर, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि…
जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन से जुडे कामों को आसान और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक नई व्यवस्था लागू की है। राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग ने जमीन के सीमांकन से जुडे मामलों के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इसके जरिए अब नागरिकों को अपनी जमीन का सीमांकन कराने के लिए बार बार तहसील कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। नई व्यवस्था के तहत प्रदेश का कोई भी नागरिक घर बैठे या नजदीकी सेवा केंद्र से सीमांकन के लिए आवेदन कर सकेगा। आवेदन से लेकर प्रकरण की प्रगति और अधिकारियों की कार्रवाई तक की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध…
आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज
MP News: मध्य प्रदेश के बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत का मामला लगातार चर्चा में है। इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचने वाले हैं। वह प्रभावित इलाके का दौरा कर मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी पहले भी इस मामले को लेकर सरकार से जांच, इलाज और राहत की मांग कर चुके हैं।राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे पर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष देश या विदेश में कहीं भी आने जाने के लिए स्वतंत्र हैं और उनकी यात्राओं पर…
लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति
लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के दौरान की गई कथित टिप्पणियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उनके बयान पर पंजाब के शाही इमाम मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी और पंजाब क्रिश्चियन यूनाइटेड फेडरेशन के अध्यक्ष अल्बर्ट दुआ ने आपत्ति जताई है।विवादित टिप्पणी को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। शाही इमाम ने सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की है, जबकि अल्बर्ट दुआ ने भी टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर करते हुए आगे की रणनीति तय करने की बात कही है। हनुमंत कथा के दौरान धार्मिक…
श्री चरणी ने रचा इतिहास, 817 रेटिंग पॉइंट के साथ बनीं दुनिया की नंबर-1 T20 गेंदबाज और तोड़ा मेगन शूट का रिकॉर्ड
Shree Charani: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्पिनर श्री चरणी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ICC की ताजा महिला T20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में चरणी 817 रेटिंग पॉइंट के साथ दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज बन गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने रैंकिंग के इतिहास में सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट हासिल करने वाली गेंदबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।चरणी ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज गेंदबाज मेगन शूट को पीछे छोड़ा है। शूट ने साल 2018 में 806 रेटिंग पॉइंट हासिल किए थे। अब चरणी ने उनसे 11 अंक ज्यादा हासिल…
