Author: Daily Pinch
तेहरान ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसेना के एक ऑटोनॉमस अंडरवाटर व्हीकल (ड्रोन पनडुब्बी) को पकड़ा है। इसका नाम REMUS 600 ऑटोनॉमस अंडरवॉटर व्हीकल है। यह होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के बिछाए बारूदी सुरंगों का पता लगा रही थी। इस दौरान ईरानी नौसेना ने उसकी गतिविधियों को ट्रैक किया और उसे वापस लौटने से पहले पकड़ लिया। इसे अमेरिकी नौसेना के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है। इससे होर्मुज को वैश्विक नौवहन के लिए खोलने के अमेरिका की कोशिशों पर भी पानी फिर सकता है। अमेरिकी नौसेना का ‘रेमस 600’ ईरान के कब्जे में ईरान की सरकारी मीडिया…
1 अक्टूबर से महंगे हो सकते हैं AC, TV और फ्रिज! कंपनियां बढ़ाने जा रही हैं कीमतें, जानिए कितना पड़ेगा असर ?
अगर आप घर के लिए AC, स्मार्ट TV, फ्रिज या वॉशिंग मशीन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर से कई प्रमुख कंपनियां घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंसेज की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं। ऐसे में त्योहारी सीजन में खरीदारी करने वाले ग्राहकों का बजट पहले के मुकाबले बढ़ सकता है। AC पर सबसे ज्यादा असर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, रूम AC की कीमतों में करीब 5 से 8 फीसदी तक बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और LED TV की कीमतें लगभग 3 से 4 फीसदी तक बढ़ सकती…
केदारनाथ में बड़ा हादसा : पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्रियों का रेस्क्यू
उत्तरकाशी । केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर मलबा आने से कई यात्री फंस गए। यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीमों ने करीब 1,500 यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से चीरबासा के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना मिली थी। पत्थरों की चपेट में आने से एटा, उत्तर प्रदेश निवासी पांच वर्षीय यश पुत्र रोहताश यादव की…
नई दिल्ली। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लता दीदी को याद करते हुए भारतीय संगीत में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य बताया। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से देश की पहचान को दुनियाभर में पहुंचाया और देश से जुड़ी विभिन्न पहलों को भी हमेशा प्रोत्साहित किया। लता मंगेशकर और नरेंद्र मोदी के बीच लंबे समय तक आत्मीय संबंध रहा। दोनों एक-दूसरे को ‘नरेंद्र भाई’ और ‘दीदी’ कहकर संबोधित करते थे और लता मंगेशकर हर साल…
रविवार होने के बावजूद आज सरकारी बैंक खुले हैं, इसलिए बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम निपटाने का मौका है। सोमवार से बुधवार तक सरकारी बैंकों में हड़ताल के चलते कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है। बैंक कर्मचारी हफ्ते में 5 दिन काम की मांग को लेकर तीन दिन के विरोध पर हैं। इस दौरान SBI, PNB समेत सरकारी बैंकों की शाखाओं में सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि ATM से कैश निकालने की सुविधा जारी रहेगी और निर्धारित नियमों के तहत मुफ्त ट्रांजेक्शन की सीमा पार होने पर भी हड़ताल के कारण अलग से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। हड़ताल…
रायपुर में पत्नी और 2 बच्चों की हत्या, वारदात के बाद पति ने खुद को भी चाकू मारा; शक बना वजह …
रायपुर के डूमरतराई इलाके में शनिवार देर रात एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया। पुलिस के मुताबिक, भुनेश्वर साहू (34) ने कथित तौर पर विवाद के दौरान अपनी पत्नी खिलेश्वरी साहू और दो नाबालिग बच्चों आशीष (10) व ज्ञान (8) पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। शुरुआती जांच में पत्नी के चरित्र पर शक को वारदात की एक वजह बताया जा रहा है। आरोपी बालोद जिले का रहने वाला है और डूमरतराई के साहू पारा…
भारी बारिश और भूस्खलन से कई राज्यों में हालात बिगड़े, केदारनाथ यात्रा रुकी; UP में 29 मौतें …
उत्तर और मध्य भारत में खराब मौसम का असर लगातार देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन के चलते यात्रा रोक दी गई है और करीब 4 हजार श्रद्धालुओं के फंसे होने की जानकारी सामने आई है। खराब मौसम के कारण हेली सेवाएं भी बंद हैं। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी में रेड अलर्ट, जबकि कई अन्य जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर तक बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। UP-बिहार में बारिश और बाढ़ का असर, कई गांव प्रभावित उत्तर प्रदेश में…
28 सितंबर की रात रायपुर में निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी, सुरक्षा को लेकर निगम ने कसी कमर; जर्जर भवनों पर होगी खास निगरानी …
रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी को लेकर नगर निगम ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। 28 सितंबर की रात निकलने वाली झांकी के रूट में सदर बाजार और सत्ती बाजार के कई पुराने व जर्जर भवन शामिल हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए निगम की टीम ने इन इलाकों का निरीक्षण कर भवनों की स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने संबंधित मकान मालिकों से झांकी से पहले, झांकी वाले दिन और उसके अगले दिन तक जर्जर भवनों को बंद रखने की अपील की है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना…
मनीष मल्होत्रा के शो में आलिया-विक्की की जोड़ी ने लूटी महफिल, बने शोस्टॉपर; रैंप पर पल्लू संभालती दिखीं एक्ट्रेस
मुंबई में शनिवार को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के मिजवान शो में आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने साथ रैंप वॉक किया। दोनों शो के शोस्टॉपर बने और पारंपरिक अंदाज में नजर आए। शो के आखिर में मनीष मल्होत्रा और शबाना आजमी भी उनके साथ मंच पर पहुंचे। रैंप वॉक के दौरान आलिया का पल्लू अचानक पैरों में आने लगा, जिसे उन्होंने चलते हुए संभाल लिया। हालांकि, इस दौरान उनका संतुलन नहीं बिगड़ा और उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी वॉक पूरी की। आलिया ने आइवरी शेड की कस्टम चिकनकारी ब्राइडल साड़ी पहनी थी, जिसे रिया कपूर ने स्टाइल किया था।…
छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, 3 दिन में e-KYC नहीं कराया तो रुक सकता है राशन …
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में राशन कार्ड से जुड़े हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी और आधार सीडिंग पूरा करना जरूरी हो गया है। जिन परिवारों के सदस्यों का सत्यापन अब तक नहीं हुआ है, उन्हें खाद्य विभाग ने अंतिम मौका देते हुए 28 से 30 सितंबर तक विशेष सेवा सेतु कैंप लगाने का फैसला किया है। राशन दुकानों पर सर्वर की समस्या, बायोमैट्रिक में अंगूठे का निशान मैच नहीं होने और मोबाइल नंबर लिंक न होने जैसी तकनीकी दिक्कतों के कारण कई हितग्राहियों की e-KYC लंबित है। इसी को देखते हुए विभाग ने विशेष शिविरों में सत्यापन की व्यवस्था की है।…
