Author: Daily Pinch

Ujjain News: उज्जैन में सिंहस्थ के लिए अलग-अलग विकास कार्य किए जा रहे हैं. सड़क का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है. इसकी जद में सीएम मोहन यादव का पुश्तैनी घर भी आया है. मुख्यमंत्री रविवार को पैतृक घर पर पहुंचे और उन्होंने पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने घर पर कुदाल चलाई और घर को तोड़ने की शुरुआत की. ‘आदर्श उदाहरण पेश किया है’ सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उज्जैन का एक-एक व्यक्ति अपना योगदान दे रहा है. सभी के लिए अपना घर होता है और स्थान होता है लेकिन समाज के लिए योगदान…

Read More

Sagar BJP Leader High Voltage Drama: सफेद कुर्ता पहने नेताजी बीच सड़क पर बैठे हुए नजर आते हैं तो कभी पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए दिखाई देते हैं. कुछ लोग उन्हें समझाइश देते हैं. उन्हें कुछ लोग सड़क किनारे ले जाने की कोशिश करते हैं. फिर भी वे अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आते हैं. ये नजारा है सागर जिले के बीना स्थित सर्वोदय चौराहे का है. जहां भाजपा नेता और एल्डरमैन रमेश जड़िया ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया. क्या है पूरा मामला? सागर जिले के बीना में बीजेपी नेता रमेश जड़िया का हंगामा देखने को मिला. जहां वे…

Read More

छत्तीसगढ़ में लगातार 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने रायपुर में हालात बिगाड़ दिए हैं। खारून नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद महादेवघाट पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया है। पुल के ऊपर करीब दो फीट पानी बह रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 12 साल बाद यहां ऐसी स्थिति बनी है, जब पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस ने महादेवघाट पुल पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है। वहीं, अमलेश्वर-पाटन मार्ग पर पानी भरने से रायपुर से इस रूट का संपर्क भी…

Read More

झीरम घाटी हमले के मामले में विशेष NIA अदालत के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पीड़ित परिवार आज नई दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। 10 जनपथ में प्रस्तावित बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के साथ पीड़ित परिवारों के सदस्य शामिल होंगे। बैठक में अदालत के फैसले के बाद की स्थिति, पीड़ित परिवारों से जुड़े मुद्दों और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर चर्चा होने की संभावना है। सोनिया गांधी के भी बैठक में शामिल होने की संभावना बताई जा रही…

Read More

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में CBI ने कार्रवाई करते हुए वांटेड आरोपी अभिषेक कुमार को हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। CBI के मुताबिक, अभिषेक दुबई से भारत पहुंचा था और राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते ही उसे पकड़ लिया गया। जांच एजेंसी का आरोप है कि वह ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग गतिविधियों के संचालन, अलग-अलग पैनलों के समन्वय और पैसों के कलेक्शन में सक्रिय भूमिका निभाता था। गिरफ्तारी के बाद उसे हैदराबाद की अदालत में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद रायपुर लाया गया। CBI की जांच में अभिषेक कुमार के…

Read More

बिलासपुर में गणेश विसर्जन के दौरान एक हादसे ने खुशियों के माहौल को चिंता में बदल दिया। दयालबंद के मधुबन इलाके में शनिवार दोपहर गणेश प्रतिमा के विसर्जन के बाद दो बच्चे अरपा नदी में उतर गए। जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चे नदी में मौजूद नारियल लेने के लिए पानी में गए थे। इसी दौरान वे गहराई की तरफ चले गए और अचानक लापता हो गए। हादसे में मधुबन अटल आवास निवासी आयान अंसारी और इमयेज के नदी में बहने की सूचना है। आयान की उम्र 12 वर्ष और इमयेज की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है। दोनों के…

Read More

रायपुर के कालीबाड़ी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल से सामने आए एक वीडियो ने अस्पताल में मरीजों की देखभाल के तरीके पर चर्चा छेड़ दी है। फुटेज में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात एक गार्ड गर्भवती महिलाओं के हाथ में कैनुला लगाने और ड्रिप चढ़ाने की प्रक्रिया करता नजर आ रहा है। मरीजों के इलाज से जुड़ा यह काम कैमरे में रिकॉर्ड होने के बाद अस्पताल की व्यवस्था और निगरानी को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। सामने आए फुटेज में गार्ड एक मरीज के हाथ में कैनुला लगाने की कोशिश करता दिखाई देता है। एक अन्य दृश्य में वह ड्रिप से जुड़ी…

Read More

चुनाव आयोग विवाद के बीच विपक्ष लगातार सरकार और इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठा रहा है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग कर रहा है. इसी के बीच आज यानी 26 सितंबर को चुनाव आयोग ने एक बैठक की जिसमें तीनों चुनाव आयुक्त शामिल हुए. इस बैठक के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं. इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग ने बड़ा बयान दिया है. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में चिराग पासवान ने लिखा, “जनता के मन में जब भी कोई सवाल या चिंता होती है, तो उसे…

Read More

MP Weather Update: मानसून की विदाई में अब 3 दिन बचे हैं. इससे पहले बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन और चक्रवात ‘अर्नब’ ने पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश का सिस्टम किया है. इससे शहडोल और रीवा संभागों के जिलों में तेज बारिश हो रही है. नर्मदा समेत कई छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं. लगातार बारिश की वजह से बरगी, बिलगांव और जोहिला डैम के गेट खोलने पड़े हैं. सबसे ज्यादा असर मंडला, डिंडोरी, उमरिया और रीवा के आसपास के जिलों में देखने को मिला. इन जिलों के लिए चेतावनी जारी मौसम विभाग (IMD) ने रीवा,…

Read More

LPU student protest: पंजाब के जालंधर में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के कैंपस में शनिवार (26 सितंबर) देर रात छात्रों का प्रदर्शन देखने को मिला. परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना देखने को मिली. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक छात्रा से दुष्कर्म की अफवाह फैलने के बाद छात्रों का विरोध देखने को मिला. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. क्या है पूरा मामला? जानकारी के मुताबिक के यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच सोशल मीडिया ग्रुप्स में छात्रा दुष्कर्म की खबर तेजी से वायरल हुई. इसके साथ ही इस वायरल मैसेज में ये भी बताया गया…

Read More