CBSE 12th Result 2026 : CBSE 12वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। परीक्षा देने वाले लाखों छात्र पिछले कई दिनों से अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर रिजल्ट जारी किया गया है, इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट Digilocker और UMANG ऐप पर भी चेक कर सकते हैं। इस साल 12वीं कक्षा में 85.20 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।
Digilocker और UMANG पर चेक करें रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऐप डाउनलोड करना होगा और मोबाइल नंबर से लॉगइन कर सीबीएसई सर्च करना होगा। ये तरीका काफी आसान है और वेबसाइट स्लो होने पर छात्र आसानी से अपना रिजल्ट रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं।

