नई दिल्ली। एक रैपर का विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। “कॉकरोच जनता पार्टी” को लेकर दिए गए बयान में रैपर ने कहा कि “दवा का स्प्रे कर खत्म कर देना चाहिए।” इस टिप्पणी के सामने आने के बाद राजनीतिक और सोशल मीडिया गलियारों में बहस तेज हो गई है। बयान को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, वहीं विवाद बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।
फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में संगीत निर्माता के रूप में काम कर चुके शर्मा ने इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों की स्थितियों से प्रेरित होकर जनरेशन Z को सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाने के कथित प्रयासों की आलोचना की। इससे पहले भी सैंटी ने लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर इस पार्टी की आलोचना की थी।
अब उन्होंने कॉकरोच पर स्प्रे छिड़ते हुए एक तस्वीर शेयर की। जिसके साथ उन्होंने लिखा, “घर में जब कॉकरोच या अन्य कीड़े पनपते हैं तो इन्हें शीघ्र ही दवा का स्प्रे कर खत्म कर देना चाहिए। विदेशी ताकते भारत में इस कॉकरोच को तेजी से फैला रही है जल्द ही एक तेज स्प्रे की आवश्यकता है।

