नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई है। अगर यह संघर्ष जारी रहा तो आने वाले समय में भारत में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
अमेरिका समेत कई बड़े देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी इजाफा देखने को मिल चुका है। लेकिन अभी तक भारत में कीमतें (Petrol Diesel Price) नहीं बढ़ी हैं। लेकिन अब तो RBI गवर्नर ने कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना जता दी है।
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने संकेत दिए हैं कि अगर मध्य पूर्व का तनाव लंबे समय तक चलता रहा तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने की संभावनाहै।

