Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज 13 मई को बड़ी तेजी देखने को मिली। घरेलू बाजार में सोना लगातार 1.50 लाख रुपये के ऊपर बना हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून डिलीवरी वाला सोना 1,62,648 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।
वहीं चांदी जुलाई कॉन्ट्रैक्ट करीब 6.5 फीसदी बढ़कर 2,96,984 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट रही।
वही वेबसाइट पर 24 कैरेट 1 ग्राम गोल्ड का भाव 16789 रुपये है। वही, चांदी कल के भाव 310000 रुपये प्रति किलो हो गई है। इस बीच केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। माना जा रहा है कि सरकार ने यह कदम विदेशों से होने वाली खरीद कम करने और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घटाने के लिए उठाया है।

