रायपुर। घरेलू कलह से परेशान एक व्यक्ति ने अपने साले की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सरोरा के मजदूर नगर में प्रकाश साहू पत्नी के साथ पिछले तीन साल से अपनी सुसराल में रहता है। इसे लेकर साला गिरधर गोपाल साहू नाराज रहता था। वह आएदिन शराब पीकर प्रकाश और उसकी पत्नी राधिका से गाली-गलौज करता था। बुधवार की रात भी गिरधर गाली दे रहा था। इससे नाराज होकर प्रकाश ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। जिससे मौके पर ही गिरधर की मौत हो गई।
मैंने साले की हत्या कर दी है…ले जाइए
हत्या करने के बाद प्रकाश ने डॉयल 112 में कॉल किया। पुलिस को सूचना दी कि उसने अपने साले की हत्या कर दी है। उसकी लाश ले जाएं। सूचना मिलने पर उरला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मरच्यूरी भेजा।

