रायपुर। एक महिला और उसके पति ने नेताओं और अफसरों से अच्छे संबंध होने का दावा करते हुए सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी कर ली। इसकी शिकायत पर पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस के मुताबिक रायपुरा निवासी आकाश साहू गाड़ी खरीदी-बिक्री का काम करता है। उसकी विश्वनाथ उर्फ विष्णु गुप्ता से उसकी मुलाकात हुई। उसने नेताओं और अफसरों से अपने संबंध होने का दावा किया। इसके बाद उसने आकाश को मंत्रालय परिसर में मिलने बुलाया।
आकाश उससे मिलने गया, तो विश्वनाथ और उसकी पत्नी चंदा गुप्ता ने उसे मंत्रालय में सरकारी नौकरी लगवाने के लिए उम्मीदार तलाश करने के लिए कहा। इस पर आकाश ने अपनी पत्नी व अन्य रिश्तेदारों के बेरोजगार होने की जानकारी देते हुए उन्हें नौकरी की जरूरत होना बताया। इसके बाद विश्वनाथ और उनकी पत्नी ने उन्हें मंत्रालय में कंप्यूटर ऑपरेटर व जल संसाधन विभाग में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया।
इसके बाद आकाश ने अपनी पत्नी रेशमी साहू, रिश्तेदार शेषनारायण साहू, रविशंकर साहू को नौकरी दिलाने की बात की। इसके बदले आरोपियों ने 23 लाख रुपए लिए। बाद में नौकरी नहीं लगने पर जब पैसा वापस मांगे तो मुकर गया।

