मुंबई। अर्जुन तेंदुलकर पूरा सीजन बेंच पर बैठे रहे। आखिरकार लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी लीग मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। LSG के लिए अपने डेब्यू मैच में अर्जुन ने 5 गेंद खेलकर पांच रन बनाए। अर्जुन पिछले 6 सीजन से इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बने रहे हैं, लेकिन 6 सालों में यह उनका छठा मैच रहा।
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अर्जुन नंबर-8 पर बैटिंग करने आए। इस पारी में उन्होंने मार्को जानसेन और विजयकुमार वैशाक की गेंदों का सामना किया। अर्जुन ने अपने छोटे से आईपीएल करियर में केवल 6 मैच खेले हैं, लेकिन अब तक पिछले 6 सीजन में उनकी कुल कमाई कितनी हुई है? यहाँ आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा।
अर्जुन तेंदुलकर की कुल कमाई
अर्जुन तेंदुलकर ने 2021 में मुंबई इंडियंस टीम को जॉइन किया था. उस समय MI ने उन्हें अपने बेस प्राइस यानी 20 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि आईपीएल में अपना पहला मैच उन्होंने 2023 में खेला. उस सीजन अर्जुन ने 4 मैचों में तीन विकेट चटकाए थे।पेशे से अर्जुन एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।
साल 2021 से लेकर 2025 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे, लेकिन इस दौरान पांच साल में उन्हें केवल 5 मैच खेलने का मौका मिला। मुंबई इंडियंस से उनकी कुल कमाई 1 करोड़ 40 लाख रुपये रही।वहीं 2026 में अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 30 लाख रुपये में MI के साथ ट्रेड किया था। अब तक अर्जुन आईपीएल में कुल 1 करोड़ 70 लाख रुपये की कमाई कर चुके हैं।

