Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»Pema Khandu Birthday: पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई, अरुणाचल CM ने जताया आभार, जानें किसने क्या कहा
ट्रेंडिंग न्यूज़

Pema Khandu Birthday: पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई, अरुणाचल CM ने जताया आभार, जानें किसने क्या कहा

Daily PinchBy Daily PinchAugust 21, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Pema Khandu Birthday: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का आज 21 अगस्त को जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्र और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने उनके बेहतर स्वास्थ्य, लंबी उम्र और अरुणाचल प्रदेश के विकास के लिए उनके नेतृत्व की सराहना की।पेमा खांडू का जन्म 21 अगस्त 1979 को तवांग जिले के ग्यांगखर गांव में हुआ था। जन्मदिन पर मिल रही शुभकामनाओं के बीच उन्होंने सभी नेताओं और शुभचिंतकों का आभार जताया।

पीएम मोदी ने विकास कार्यों की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पेमा खांडू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खांडू कई ऐसी पहलों में आगे रहे हैं, जो अरुणाचल प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में योगदान दे रही हैं।पीएम मोदी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी लोगों की सेवा करते रहें।

पेमा खांडू ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का समर्थन, प्रोत्साहन और स्नेह उनके लिए महत्वपूर्ण है।खांडू ने कहा कि प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं से अरुणाचल प्रदेश की जनता की ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवा करने का उनका संकल्प और मजबूत हुआ है।

नितिन गडकरी ने भी दी शुभकामनाएं

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके आने वाले वर्ष के सुखद और समृद्ध होने की कामना की। उन्होंने मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य की भी प्रार्थना की।

शिवराज सिंह चौहान ने नेतृत्व की तारीफ की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पेमा खांडू को कर्मठ और लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की और कहा कि उनके नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश विकास के नए आयाम हासिल करे।

योगी आदित्यनाथ और फडणवीस ने भी दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेमा खांडू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और समृद्ध जीवन की कामना की।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उन्हें बधाई दी और लंबे तथा स्वस्थ जीवन की शुभकामना जताई।

हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया अपना मित्र

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पेमा खांडू को अपना मित्र बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि खांडू के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश शांति, प्रगति और समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

रेखा गुप्ता और भजनलाल शर्मा ने भी भेजीं शुभकामनाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और शक्ति की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयां हासिल करता रहेगा।राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पेमा खांडू के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.