Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

October 31, 2026

पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

October 31, 2026

काशी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ से पहले बोले पीएम मोदी, कहा- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

October 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»काशी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ से पहले बोले पीएम मोदी, कहा- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन
ट्रेंडिंग न्यूज़

काशी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ से पहले बोले पीएम मोदी, कहा- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

Daily PinchBy Daily PinchOctober 31, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ से पहले लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि काशी से प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली तक चलने वाली यह ट्रेन लाखों श्रद्धालुओं, पर्यटकों, युवाओं और व्यापारियों की यात्रा को सुगम बनाएगी।

एक्स पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “दिल्ली और काशी के बीच रेल यात्रा करने वालों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। काशी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने से समय की बचत के साथ ही उनका अनुभव बेहतर होने वाला है। आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली से सुसज्जित यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है।”

आस्था और आधुनिकता को जोड़ेगी नई ट्रेन

प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी से प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल होते हुए दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लाखों श्रद्धालुओं, पर्यटकों, युवाओं और व्यापारियों की यात्रा को सुगम बनाएगी। उन्होंने कहा, “बाबा विश्वनाथ के दर्शन हों या संगम की यात्रा, यह ट्रेन आस्था को अवसर से और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी।” प्रधानमंत्री ने इस नई रेल सेवा के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।

योगी और रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

बनारस रेलवे स्टेशन से शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे उत्तर प्रदेश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और नई मेमू ट्रेनों का शुभारंभ किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नई ट्रेनों के संचालन से रेल यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है।

वाराणसी और दिल्ली के बीच मजबूत होगी कनेक्टिविटी

रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वाराणसी और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर सेवा शुरू होने से देश के प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों में शामिल वाराणसी का राष्ट्रीय राजधानी से संपर्क और मजबूत होगा। वाराणसी में पूरे साल श्रद्धालु, देशी-विदेशी पर्यटक, विद्यार्थी और विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोग पहुंचते हैं। नई दिल्ली के साथ रात की बेहतर रेल कनेक्टिविटी से धार्मिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक, प्रशासनिक और पर्यटन संबंधी कार्यों के लिए यात्रा करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

मंत्रालय के अनुसार, यह ट्रेन वाराणसी से चलकर प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। ये स्टेशन प्रमुख शहरी केंद्रों को जोड़ने के साथ आसपास के जिलों को भी रेल संपर्क उपलब्ध कराते हैं। इससे आधुनिक रेल यात्रा की सुविधा अधिक से अधिक यात्रियों तक पहुंच सकेगी।

रात में चलेगी ट्रेन, सुबह पहुंचेगी दिल्ली

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन वाराणसी से रात 8 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह नई दिल्ली से रात 9 बजकर 40 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी।

शिव गंगा एक्सप्रेस से कम लगेगा समय

रेल मंत्रालय के बयान के मुताबिक, मौजूदा शिव गंगा एक्सप्रेस की तुलना में वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस वाराणसी से नई दिल्ली की यात्रा में 55 मिनट और नई दिल्ली से वाराणसी की यात्रा में 35 मिनट की बचत करेगी। इससे दोनों दिशाओं में यात्रियों को रात के सफर के लिए तेज विकल्प मिलेगा।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

October 31, 2026

पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

October 31, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने चिराग पासवान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मजबूत बनाने के प्रयासों को सराहा

October 31, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

By Daily PinchOctober 31, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

By Daily PinchOctober 31, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

काशी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ से पहले बोले पीएम मोदी, कहा- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

By Daily PinchOctober 31, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी ने चिराग पासवान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मजबूत बनाने के प्रयासों को सराहा

By Daily PinchOctober 31, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

October 31, 2026

पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

October 31, 2026

काशी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ से पहले बोले पीएम मोदी, कहा- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

October 31, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.