Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

October 31, 2026

पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

October 31, 2026

काशी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ से पहले बोले पीएम मोदी, कहा- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

October 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»प्रधानमंत्री मोदी ने चिराग पासवान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मजबूत बनाने के प्रयासों को सराहा
ट्रेंडिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी ने चिराग पासवान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मजबूत बनाने के प्रयासों को सराहा

Daily PinchBy Daily PinchOctober 31, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मजबूत बनाने के उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मदद मिलेगी और किसानों को भी लाभ पहुंचेगा।

पीएम मोदी ने किसानों को लाभ मिलने की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वे फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं, जो आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बहुत मददगार साबित होगा और इससे हमारे किसानों को भी लाभ मिलेगा। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

अमित शाह ने खाद्य प्रसंस्करण के प्रयासों को सराहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी चिराग पासवान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी के नेतृत्व में आप खाद्यान्न सुरक्षा व प्रसंस्करण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।”

गिरिराज सिंह ने की सुखद जीवन की कामना

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने चिराग पासवान को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की। उन्होंने लिखा, “केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुखद, सफल और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। आपकी युवा ऊर्जा और जनसेवा के प्रति समर्पण निरंतर बना रहे।”

सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने भी दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने भी चिराग पासवान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।

नितिन नबीन ने जनसेवा के प्रति समर्पण को सराहा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी चिराग पासवान को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जनसेवा के प्रति आपका समर्पण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आपकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी सार्वजनिक जीवन की कामना करता हूं।”


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

October 31, 2026

पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

October 31, 2026

काशी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ से पहले बोले पीएम मोदी, कहा- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

October 31, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

By Daily PinchOctober 31, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

By Daily PinchOctober 31, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

काशी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ से पहले बोले पीएम मोदी, कहा- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

By Daily PinchOctober 31, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी ने चिराग पासवान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मजबूत बनाने के प्रयासों को सराहा

By Daily PinchOctober 31, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

October 31, 2026

पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

October 31, 2026

काशी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ से पहले बोले पीएम मोदी, कहा- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

October 31, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.