Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

आज का पंचांग अलर्ट: गुरुवार को किस दिशा में न करें सफ़र? जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का समय!

July 23, 2026

Rashifal: गुरुवार को मिथुन राशि वालों की किस्मत में बड़ा मोड़! रिश्तों में सुधार, लेकिन जेब पर रखें नजर

July 23, 2026

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

July 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»लगातार 6 दिन बंद रह सकती हैं SBI की शाखाएं, एक साथ आ रहीं छुट्टियां और हड़ताल की तारीखें
देश

लगातार 6 दिन बंद रह सकती हैं SBI की शाखाएं, एक साथ आ रहीं छुट्टियां और हड़ताल की तारीखें

Daily PinchBy Daily PinchMay 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। SBI बैंक खा ताधारको के लिए काम की खबर सामने आई है। 23 मई से 28 मई 2026 के बीच SBI की शाखाएं कई दिनों तक बंद रह सकती हैं। छुट्टियां, कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल और बकरीद की वजह से बैंकिंग कामकाज प्रभावित होने के आसार हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि SBI की ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं चालू रहेंगी। यानी पैसे ट्रांसफर करना, ऑनलाइन भुगतान करना या ATM से कैश निकालना जारी रहेगा। लेकिन शाखा में जाकर होने वाले काम अटक सकते हैं।

क्यों बंद रह सकती हैं SBI की शाखाएं

मामला सिर्फ छुट्टी का नहीं है। 23 से 28 मई के बीच कई वजहें एक साथ आ रही हैं। 23 मई को महीने का चौथा शनिवार है और 24 मई को रविवार पड़ेगा। RBI के नियमों के मुताबिक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में लगातार दो दिन शाखाएं बंद रहेंगी।

इसके बाद 25 और 26 मई को SBI कर्मचारियों की दो दिन की प्रस्तावित हड़ताल है। ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने यह हड़ताल कई मांगों को लेकर घोषित की है। अगर हड़ताल होती है, तो शाखा स्तर के कामकाज पर असर दिख सकता है।

फिर 27 और 28 मई को बकरीद की छुट्टियां पड़ रही हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में बकरीद अलग तारीखों पर मनाई जाएगी। RBI के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक ज्यादातर राज्यों में 27 मई को बैंक बंद रहेंगे, जबकि कुछ शहरों में 28 मई को भी छुट्टी रहेगी। जम्मू-कश्मीर में तो 27 और 28 मई दोनों दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

27 मई को इन जगहों पर रहेगी ईद की छुट्टी

आरबीआई के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, 27 मई 2026 को बकरी ईद की चलते अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्ची, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।

28 मई को यहां बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, 28 मई 2026 को बकरी ईद के चलते बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

SBI कर्मचारी क्यों कर रहे हड़ताल

SBI कर्मचारियों के संगठन का कहना है कि बैंक में आउटसोर्सिंग तेजी से बढ़ रही है। उनका आरोप है कि इससे गांवों के युवाओं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए नौकरी के मौके कम हो रहे हैं। संगठन का कहना है कि भर्तियां इतनी कम हो रही हैं कि यह “ऊंट के मुंह में जीरा” के समान है।

फेडरेशन ने सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। इसके अनुसार, बैंक में सशस्त्र गार्डों की संख्या लगातार घट रही है। रिटायरमेंट और प्रमोशन के बाद नई भर्ती नहीं होने से शाखाओं की सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है। उनका कहना है कि इससे कर्मचारियों, ग्राहकों और बैंक की संपत्तियों की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

आज का पंचांग अलर्ट: गुरुवार को किस दिशा में न करें सफ़र? जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का समय!

July 23, 2026

Rashifal: गुरुवार को मिथुन राशि वालों की किस्मत में बड़ा मोड़! रिश्तों में सुधार, लेकिन जेब पर रखें नजर

July 23, 2026

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

July 22, 2026

Latest News

देश

आज का पंचांग अलर्ट: गुरुवार को किस दिशा में न करें सफ़र? जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का समय!

By Daily PinchJuly 23, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Rashifal: गुरुवार को मिथुन राशि वालों की किस्मत में बड़ा मोड़! रिश्तों में सुधार, लेकिन जेब पर रखें नजर

By Daily PinchJuly 23, 2026
Uncategorized

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

By Daily PinchJuly 22, 2026
देश

जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत की खबर निकली फर्जी…दिल्ली पुलिस ने किया खंडन

By Daily PinchJuly 22, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

आज का पंचांग अलर्ट: गुरुवार को किस दिशा में न करें सफ़र? जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का समय!

July 23, 2026

Rashifal: गुरुवार को मिथुन राशि वालों की किस्मत में बड़ा मोड़! रिश्तों में सुधार, लेकिन जेब पर रखें नजर

July 23, 2026

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

July 22, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.