Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

चक्रवात अर्नब का असर: दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी, कोलकाता में कई उड़ानें रद्द

October 28, 2026

57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 के लिए मीडिया प्रत्‍यायन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई

October 28, 2026

पाक सोशल मीडिया ने फैलाई झूठी अफवाह, सेना की फैक्ट चेक यूनिट बताई सच्चाई

October 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»खेल»कोलंबो टेस्ट में बदल सकता है Team India का स्पिन प्लान, कुलदीप बाहर हुए तो इस ऑलराउंडर का डेब्यू तय!
खेल

कोलंबो टेस्ट में बदल सकता है Team India का स्पिन प्लान, कुलदीप बाहर हुए तो इस ऑलराउंडर का डेब्यू तय!

Daily PinchBy Daily PinchAugust 21, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी मैदान पर खेला जाएगा. पहले टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया कोलंबो में सीरीज को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के स्पिन कॉम्बिनेशन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. माना जा रहा है कि कोलंबो टेस्ट में कुलदीप यादव की प्लेइंग 11 से छुट्टी हो सकती है, उनकी जगह सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिल सकता है.

दूसरे टेस्ट से कुलदीप यादव की हो सकती है छुट्टी

टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. पहले टेस्ट मैच में वह सिर्फ एक ही विकेट ले सके थे. श्रीलंका की पहली पारी में उन्होंने 14 ओवर में 65 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 11 ओवर गेंदबाजी की जिसमें उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. इस प्रदर्शन के बाद माना जा रहा है कि दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल उन्हें प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाएंगे.

सारांश जैन को मिल सकता है मौका

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को बाहर बैठा सकता है. मैनेजमेंट उनकी जगह 33 साल के मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका दे सकता है. रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि अगर कोलंबो की पिच स्पिन के लिए मददगार साबित होती है तो भारतीय टीम एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ मैदान पर उतरने का विचार कर सकती है.

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

33 साल के ऑलराउंडर सारांश जैन का जन्म 31 मार्च 1993 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था. 2014 में उन्होंने टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था. सारांश ने 2021-22 रणजी ट्रॉफी के दौरान मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक खिताबी जीत के दौरान अपनी अलग पहचान बनाई थी. उन्होंने नॉकआउट राउंड में कुल 13 विकेट झटके थे.

इसके बाद 2022-23 के रणजी सीजन में उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा. इस सीजन उन्होंने 360 रन बनाने के साथ 35 विकेट झटके. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें अमरनाथ अवॉर्ड भी गया. घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें भारतीय टीम में चयन के साथ मिला.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

चक्रवात अर्नब का असर: दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी, कोलकाता में कई उड़ानें रद्द

October 28, 2026

57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 के लिए मीडिया प्रत्‍यायन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई

October 28, 2026

पाक सोशल मीडिया ने फैलाई झूठी अफवाह, सेना की फैक्ट चेक यूनिट बताई सच्चाई

October 28, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

चक्रवात अर्नब का असर: दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी, कोलकाता में कई उड़ानें रद्द

By Daily PinchOctober 28, 2026

चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश सबसे अधिक प्रभावित हुआ

By Daily PinchOctober 28, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

चक्रवात अर्नब का असर: दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी, कोलकाता में कई उड़ानें रद्द

October 28, 2026

57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 के लिए मीडिया प्रत्‍यायन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई

October 28, 2026

पाक सोशल मीडिया ने फैलाई झूठी अफवाह, सेना की फैक्ट चेक यूनिट बताई सच्चाई

October 28, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.