Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»The Great Khali Accident: टोल प्लाजा के पास खली की कार हादसे का शिकार, टक्कर के बाद मची हलचल; जानिए अब कैसी है उनकी हालत
ट्रेंडिंग न्यूज़

The Great Khali Accident: टोल प्लाजा के पास खली की कार हादसे का शिकार, टक्कर के बाद मची हलचल; जानिए अब कैसी है उनकी हालत

Daily PinchBy Daily PinchAugust 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

The Great Khali Accident: मशहूर रेसलर द ग्रेट खली शनिवार को हरियाणा के पानीपत टोल प्लाजा के पास एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। वह पंजाब से सोनीपत की ओर जा रहे थे, तभी उनकी फॉर्च्यूनर कार आगे चल रही इनोवा से टकरा गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में खली और उनके साथ मौजूद किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।टक्कर से फॉर्च्यूनर को नुकसान पहुंचा। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहन को मौके पर ही छोड़कर खली के लिए दूसरी गाड़ी की व्यवस्था की गई, जिससे वह आगे सोनीपत के लिए रवाना हुए।

अचानक ब्रेक लगने से बिगड़ा संतुलन

जानकारी के मुताबिक खली की फॉर्च्यूनर के आगे एक इनोवा कार चल रही थी। बताया जा रहा है कि इनोवा चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके चलते फॉर्च्यूनर के चालक को भी तत्काल ब्रेक लगाने पड़े, लेकिन दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई।हादसे में फॉर्च्यूनर को नुकसान पहुंचा, जबकि खली और उनके साथ यात्रा कर रहे लोग सुरक्षित रहे।

हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग

टक्कर की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे। कुछ देर के लिए मौके पर भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया।खली की टीम से जुड़े अनिल शर्मा ने बताया कि हादसा मामूली था और किसी को चोट नहीं आई। उनके मुताबिक आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह दुर्घटना हुई।

क्षतिग्रस्त कार छोड़ दूसरी गाड़ी से हुए रवाना

दुर्घटना के बाद खली की क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर को वहीं छोड़ दिया गया। उनके लिए दूसरी गाड़ी का इंतजाम किया गया, जिसके बाद उन्होंने सोनीपत की यात्रा पूरी की।हादसे की खबर सामने आने के बाद खली के प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, उनके सुरक्षित होने की जानकारी मिलने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली।

WWE ने दिलाई दुनियाभर में पहचान

द ग्रेट खली भारत के सबसे चर्चित पेशेवर रेसलर्स में गिने जाते हैं। WWE में 2006 से 2014 के बीच उनके करियर ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान दिलाई। इस दौरान द अंडरटेकर, जॉन सीना और बिग शो जैसे बड़े रेसलर्स के साथ उनके मुकाबले और प्रतिद्वंद्विता काफी चर्चा में रहे।2021 में खली को WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। रेसलिंग रिंग से दूरी बनाने के बाद भी वह सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों से लगातार जुड़े हुए हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.