Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी ‌खबर, इस दिन आएगी 23वीं किस्त, ऐसे करें चेक

May 20, 2026

राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक भीषण गर्मी का प्रकोप, उत्तरप्रदेश में 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 5 दिन का अलर्ट जारी

May 20, 2026

Vaibhav Suryavanshi:15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

May 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»एस्ट्रोलॉजी»Today Horoscope: आज तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, जानें सभी राशियों का हाल
एस्ट्रोलॉजी

Today Horoscope: आज तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, जानें सभी राशियों का हाल

Daily PinchBy Daily PinchMay 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Today Horoscope: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा। विशेष रूप से तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ है; उनके द्वारा किए गए पुराने निवेश और आर्थिक प्रयास अब सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे। वहीं, मेष से लेकर मीन राशि तक के अन्य जातकों के लिए ग्रहों की चाल करियर, स्वास्थ्य और पारिवारिक रिश्तों में बड़े बदलाव के संकेत दे रही है।

मेष राशि

आत्मविश्वास और मानसिक ऊर्जा महसूस करेंगे आज चंद्रदेव दिनभर आपके बारहवें भाव में रहेंगे, जिससे मन में थोड़ी गहराई, संवेदनशीलता और कभी-कभी कंफ्यूजन महसूस हो सकता है। फालतू के खर्चों और ओवरथिंकिंग से बचना ही बेहतर होगा। हालांकि, रात होते ही चंद्रदेव आपकी राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आप गजब का आत्मविश्वास और मानसिक ऊर्जा महसूस करेंगे। मेष राशि में मंगलदेव की मौजूदगी साहस तो देगी, लेकिन जल्दबाजी में किसी को कड़वा बोलने से बचें। शुक्रदेव का मिथुन राशि में गोचर आपके भाई-बहनों के साथ संबंधों को सुधारेगा और नेटवर्किंग में मदद करेगा। लव लाइफ में आज पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर करने का शानदार मौका मिलेगा।

वृषभ राशि

आज का दिन काफी सफल रहेगा आज चंद्रदेव आपके ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो लाभ और इच्छाओं की पूर्ति का संकेत है। दोस्तों के साथ समय बिताना आज आपको खुशी देगा और नए संपर्क बनेंगे। आपकी राशि के स्वामी शुक्रदेव अब मिथुन राशि में जा रहे हैं, जिससे आपकी वाणी में मिठास आएगी और धन संचय करने के नए विचार सूझेंगे। करियर के मामले में आज का दिन काफी सफल रहेगा, विशेषकर क्रिएटिव फील्ड के लोगों के लिए। हालांकि, बारहवें भाव के सूर्यदेव और मंगलदेव गुप्त चिंताओं या अनचाहे खर्चों में बढ़ोतरी कर सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। रिश्तों में आज पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। पार्टनर के साथ भविष्य की सुरक्षा पर चर्चा हो सकती है। सेहत के प्रति सचेत रहें, ठंडी चीजों के सेवन से बचें।

मिथुन राशि

करियर में बड़ी सफलता दिलाएगी आज चंद्रदेव आपके दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी और जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। सबसे अच्छी खबर यह है कि शुक्रदेव आज आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आपका आकर्षण और कॉन्फिडेंस बहुत बढ़ जाएगा। लोग आपकी बातों और व्यक्तित्व से आसानी से प्रभावित होंगे। बृहस्पतिदेव पहले से ही आपकी राशि में हैं, जो आपको सही निर्णय लेने की शक्ति दे रहे हैं। करियर में नई सफलताएं मिल सकती हैं। हालांकि, ग्यारहवें भाव में स्थित मंगलदेव दोस्तों के साथ छोटे-मोटे विवाद दे सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि

आर्थिक रूप से दिन स्थिर है आज चंद्रदेव आपके नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो भाग्य और लंबी यात्राओं का संकेत देता है। आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर ज्यादा रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। शुक्रदेव का बारहवें भाव में गोचर सुख-सुविधाओं और विदेशी संपर्कों पर खर्च बढ़ा सकता है। मेष राशि के सूर्यदेव और मंगलदेव आपके करियर भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे ऑफिस में आपकी मेहनत की पहचान होगी और प्रभाव बढ़ेगा। हालांकि, काम का दबाव आपको थोड़ा चिड़चिड़ा बना सकता है, इसलिए धैर्य रखें। पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। आर्थिक रूप से दिन स्थिर है, लेकिन निवेश के मामले में किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। सेहत के मामले में थकान या पैरों में दर्द हो सकता है।

सिंह राशि

आज अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानें आज चंद्रदेव आपके आठवें भाव में हैं, जिससे दिन की शुरुआत थोड़ी भावुक या संवेदनशील हो सकती है। पुराने विचार या अनसुलझे मामले मन को थोड़ा परेशान कर सकते हैं। हालांकि, शुक्रदेव का ग्यारहवें भाव में गोचर आपकी आय के स्रोतों को बढ़ाएगा और सामाजिक दायरे में आपकी साख मजबूत करेगा। भाग्य भाव में स्थित मंगलदेव आपको कठिन स्थितियों से बाहर निकलने का साहस देंगे। करियर में आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह बहुत काम आएगी। रिश्तों में आज ईमानदारी और गहराई महसूस होगी, बस पार्टनर पर अपनी मर्जी थोपने से बचें। आर्थिक रूप से अचानक लाभ के योग हैं, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें।

कन्या राशि

लेन-देन में सावधानी बरतें आज चंद्रदेव आपके सातवें भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे आपका ध्यान जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनर पर रहेगा। शुक्रदेव का दसवें भाव में गोचर आपके करियर में नई चमक लाएगा, खासकर अगर आप कला, मीडिया या डिजाइनिंग से जुड़े हैं। बृहस्पतिदेव का सपोर्ट आपके काम को नई पहचान दिला सकता है। हालांकि, आठवें भाव के मंगलदेव अचानक आने वाली चुनौतियों या विवादों के प्रति सचेत रहने का इशारा कर रहे हैं। बातचीत के दौरान बहुत ज्यादा तर्क वितर्क करने के बजाय भावनाओं को समझना रिश्तों को बचाएगा। लव लाइफ में आज कोई सुखद पल आ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन लेन-देन में सावधानी बरतें।

तुला राशि

आर्थिक रूप से दिन खर्चीला रह सकता है आज चंद्रदेव आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे लेकिन मानसिक तनाव थोड़ा बढ़ सकता है। शुक्रदेव का नौवें भाव में गोचर आपके भाग्य को मजबूती देगा और लंबी दूरी की यात्रा या सीखने के नए द्वार खोलेगा। सातवें भाव में मंगलदेव की मौजूदगी पार्टनर के साथ थोड़े वैचारिक मतभेद पैदा कर सकती है, इसलिए शांति से बात सुलझाएं। करियर में नई चुनौतियां आएंगी, जिन्हें आप अपनी सूझबूझ से पार कर लेंगे। बृहस्पतिदेव की कृपा से आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में आज पुरानी गलतफहमियां दूर करने का दिन है।

वृश्चिक राशि

अचानक लाभ मिल सकता है आज चंद्रदेव आपके पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी कल्पना शक्ति और क्रिएटिविटी चरम पर होगी। छात्रों के लिए आज का दिन शिक्षा में सफलता दिलाने वाला है। शुक्रदेव का आठवें भाव में गोचर गुप्त धन या किसी पुराने निवेश से अचानक लाभ दिला सकता है। छठे भाव के मंगलदेव आपको काम में ऊर्जावान रखेंगे और विरोधियों को शांत करेंगे। करियर में आज आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी, बस ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। लव लाइफ आज काफी रोमांचक रहेगी, पार्टनर के साथ दिल की बात शेयर करने का सही मौका है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, बस जोखिम भरे निवेश से आज बचें।

धनु राशि

ऑफिस के कार्यों में सफलता मिलेगी आज चंद्रदेव आपके चौथे भाव में हैं, जिससे आपका पूरा ध्यान घर-परिवार और अपनी सुख-सुविधाओं पर रहेगा। माता के साथ संबंध बेहतर होंगे और घर की साज-सज्जा पर विचार हो सकता है। शुक्रदेव का सातवें भाव में गोचर आपके रिश्तों में मिठास लाएगा और अविवाहितों के लिए अच्छे प्रस्ताव ला सकता है। पांचवें भाव के मंगलदेव थोड़े गुस्से या चिड़चिड़ेपन का कारण बन सकते हैं, इसलिए बच्चों के साथ नरमी से पेश आएं। करियर में आज का दिन स्थिर रहेगा और ऑफिस के कार्यों में सफलता मिलेगी। बृहस्पतिदेव का सपोर्ट आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। लव लाइफ में आज कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

मकर राशि

सहकर्मियों के साथ तालमेल सुधारेगा आज चंद्रदेव आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका पराक्रम और साहस काफी बढ़ा रहेगा। छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और छोटी यात्राओं से लाभ होगा। शुक्रदेव का छठे भाव में गोचर कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल सुधारेगा, लेकिन अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। चौथे भाव के मंगलदेव घर के वातावरण में थोड़ी गरमा-गर्मी ला सकते हैं, इसलिए धैर्य से काम लें। करियर में आज आपको अपनी कम्यूनिकेशन स्किल्स की वजह से कोई बड़ी डील या क्लाइंट मिल सकता है। बृहस्पतिदेव की कृपा से आपके अटके हुए कानूनी या सरकारी काम पूरे हो सकते हैं।

कुंभ राशि

निवेश के अच्छे अवर मिलेंगे आज चंद्रदेव आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो धन संचय और आपकी वाणी के प्रभाव को बढ़ाएगा। परिवार में आपकी बातों को सम्मान मिलेगा। शुक्रदेव का पांचवें भाव में गोचर लव लाइफ और रचनात्मक कार्यों के लिए बेहतरीन है। अगर आप सिंगल हैं, तो आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। तीसरे भाव के मंगलदेव आपको रिस्क लेने का साहस देंगे, जिससे बिजनेस में फायदा हो सकता है। करियर में आज का दिन नई योजनाओं को सफल बनाने वाला है। बृहस्पतिदेव की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है।

मीन राशि

लव लाइफ में आज गहराई रहेगी आज चंद्रदेव आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आप काफी संवेदनशील और शांत महसूस करेंगे। लोग आपकी सलाह और व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। शुक्रदेव का चौथे भाव में गोचर आपके घर के माहौल को खुशनुमा बनाएगा और आप प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा कोई काम कर सकते हैं। दूसरे भाव के मंगलदेव और सूर्यदेव धन के मामले में थोड़े कड़े फैसले लेने के लिए प्रेरित करेंगे, लेकिन जल्दबाजी न करें। करियर में आज आपको अपनी पिछली मेहनत का शानदार फल मिल सकता है। बृहस्पतिदेव का चौथे भाव पर प्रभाव आपको मानसिक शांति और पारिवारिक सुख देगा। लव लाइफ में आज गहराई रहेगी, पार्टनर के साथ समय बिताना यादगार रहेगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी ‌खबर, इस दिन आएगी 23वीं किस्त, ऐसे करें चेक

May 20, 2026

Vaibhav Suryavanshi:15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

May 20, 2026

हाईकोर्ट के कर्मचारियों को हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई

May 20, 2026

Latest News

देश

पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी ‌खबर, इस दिन आएगी 23वीं किस्त, ऐसे करें चेक

By Daily PinchMay 20, 2026
देश

राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक भीषण गर्मी का प्रकोप, उत्तरप्रदेश में 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 5 दिन का अलर्ट जारी

By Daily PinchMay 20, 2026
खेल

Vaibhav Suryavanshi:15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

By Daily PinchMay 20, 2026
प्रदेश

हाईकोर्ट के कर्मचारियों को हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई

By Daily PinchMay 20, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी ‌खबर, इस दिन आएगी 23वीं किस्त, ऐसे करें चेक

May 20, 2026

राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक भीषण गर्मी का प्रकोप, उत्तरप्रदेश में 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 5 दिन का अलर्ट जारी

May 20, 2026

Vaibhav Suryavanshi:15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

May 20, 2026
Most Popular

छत्तीसगढ़ में गुपचुप खाने के बाद मचा हाहाकार, 25 लोगों की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में भर्ती

May 11, 20268

बिरयानी के बाद खाई तरबूज एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, FDA की चौंकाने वाली रिपोर्ट से रहस्य गहराया

May 2, 20267

केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन सोमवार को लेंगे शपथ, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा होंगे शामिल

May 15, 20266
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.