Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

July 22, 2026

जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत की खबर निकली फर्जी…दिल्ली पुलिस ने किया खंडन

July 22, 2026

25 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक…विपक्षी सांसदों ने अस्पताल पहुंचकर की आंदोलन खत्म करने की अपील

July 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»केरल के नए मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन, कांग्रेस ने किया ऐलान, जानें उनका राजनैतिक सफर
देश

केरल के नए मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन, कांग्रेस ने किया ऐलान, जानें उनका राजनैतिक सफर

Daily PinchBy Daily PinchMay 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

केरल। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन केरलम के सीएम होंगे। कांग्रेस ने गुरुवार को राज्य के चुनाव नतीजे घोषित होने के 10 दिन बाद इसका ऐलान किया। सतीशन पारावूर सीट से विधायक हैं। केरलम में मुख्यमंत्री पद के लिए तीन नाम केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्नीथला और वी डी सतीशन का नाम चल रहा था। कांग्रेस आलाकमान ने सतीशन के नाम पर मुहर लगाई।

कौन हैं वीडी सतीशन?

वीडी सतीशन का पूरा नाम वडास्सेरी दामोदरन सतीशन है। उनका जन्म 31 मई, 1964 को कोच्चि के नेट्टूर इलाके में हुआ था। वह छात्र राजनीति से निकलकर विधानसभा तक पहुंचे हैं। सतीशन पिछले बीस सालों से ज्यादा समय से केरल की राजनीति में सक्रिय हैं। साल 2001 से वह लगातार पारावूर विधानसभा सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। 2021 के चुनाव के बाद उन्हें विपक्ष का नेता बनाया गया था और अब वह राज्य की सत्ता संभालने जा रहे हैं। वीडी सतीशन की पत्नी का नाम आर लक्ष्मीप्रिया है और उनकी एक बेटी भी है। उनके करीबी बताते हैं कि, वह स्वभाव से शांत हैं लेकिन उनकी रणनीतिक सोच बहुत गहरी है।

कितने पढ़े लिखे हैं सतीशन

वीडी सतीशन की पढ़ाई-लिखाई का रिकॉर्ड बहुत शानदार है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पनंगड हाई स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने सेक्रेड हार्ट कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने सोशल वर्क में मास्टर डिग्री भी हासिल की है। इसके बाद उन्होंने कानून की पढ़ाई की और एलएलबी तथा एलएलएम की डिग्री पूरी की। राजनीति में कदम रखने से पहले सतीशन ने करीब दस साल तक केरल हाईकोर्ट में एक सफल वकील के रूप में काम किया। उन्हें केरल कांग्रेस के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे नेताओं में गिना जाता है।

छात्र राजनीति से शुरू हुआ सफर

सतीशन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कॉलेज के दिनों से की थी। साल 1986 से 1987 के बीच वह महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी यूनियन के अध्यक्ष रहे। इसके बाद उन्होंने एनएसयूआई में भी अहम जिम्मेदारी निभाई। हालांकि उनकी राजनीतिक शुरुआत इतनी आसान नहीं थी। साल 1996 में उन्होंने अपना पहला चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

उस समय पारावूर सीट वामपंथियों का मजबूत गढ़ हुआ करती थी। लेकिन साल 2001 में उन्होंने शानदार वापसी की और पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सतीशन 2001 से लेकर 2026 तक लगातार पारावूर सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री पद के लिए सतीशन को ही क्यों चुना गया

वीडी सतीशन को कांग्रेस का नया चेहरा माना जा रहा है। उनके पास पुराना अनुभव और नई राजनीतिक रणनीति दोनों हैं। केरल में जहां कांग्रेस और लेफ्ट के बीच सीधी टक्कर होती है वहां सतीशन के आक्रामक अंदाज ने पार्टी में नई जान फूंक दी। संगठन से लेकर मीडिया और विधानसभा तक उनकी मजबूत पकड़ है। सतीशन को सीएम बनाने के पीछे कुछ खास कारण हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

July 22, 2026

जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत की खबर निकली फर्जी…दिल्ली पुलिस ने किया खंडन

July 22, 2026

25 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक…विपक्षी सांसदों ने अस्पताल पहुंचकर की आंदोलन खत्म करने की अपील

July 22, 2026

Latest News

Uncategorized

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

By Daily PinchJuly 22, 2026
देश

जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत की खबर निकली फर्जी…दिल्ली पुलिस ने किया खंडन

By Daily PinchJuly 22, 2026
देश

25 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक…विपक्षी सांसदों ने अस्पताल पहुंचकर की आंदोलन खत्म करने की अपील

By Daily PinchJuly 22, 2026
देश

नीट मुद्दे पर राज्यसभा में घमासान, विपक्ष के हंगामे के बाद सदन कल तक स्थगित

By Daily PinchJuly 22, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

July 22, 2026

जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत की खबर निकली फर्जी…दिल्ली पुलिस ने किया खंडन

July 22, 2026

25 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक…विपक्षी सांसदों ने अस्पताल पहुंचकर की आंदोलन खत्म करने की अपील

July 22, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.