जैसे ही दिसंबर आता है, हर कोई क्रिसमस और नए साल की तैयारियों में जुट जाता है। सबसे पहले क्रिसमस ही आता है। इस दिन पूरी दुनिया में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। हर कोई घराें को डेकोरेट करता है। एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं। पार्टी करते हैं और घूमने जाते हैं। घरों को सजाने में क्रिसमय ट्री अहम होता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि दुनिया में सबसे लंबा क्रिसमस ट्री कहां है?
ये कोई काटकर लगाया गया पेड़ नहीं है, बल्कि जमीन में नेचुरली उगा हुआ दुनिया का सबसे लंबा Christmas Tree है। आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-
इंग्लैंड में है सबसे लंबा क्रिसमस ट्री
दुनिया का सबसे लंबा क्रिसमस ट्री इंग्लैंड में है। ये Living Christmas Tree एक खास तरह का रेडवुड पेड़ (Sequoia wellingtonia) है। ये पेड़ इंग्लैंड के Northumberland इलाके में Cragside Estate में मौजूद है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये भी है कि Guinness World Records में भी इसका नाम दर्ज है।
कितना ऊंचा है ये पेड़?
इस पेड़ की ऊंचाई करीब 44.7 मीटर (147 फीट) है। इतनी ऊंचाई कि इसे अगर बिल्डिंग से तुलना करें, तो ये लगभग 14 मंजिला इमारत जितना ऊंचा है। ये पेड़ नेशनल ट्रस्ट के ऐतिहासिक गार्डन का हिस्सा भी है। खासतौर पर क्रिसमस के समय यहां पर्यटकों की भीड़ काफी बढ़ जाती है।
इतने ऊंचे पेड़ को सजाया कैसे जाता है?
इतनी ज्यादा ऊंचाई होने के कारण इसे सजाना भी आसान नहीं है। इसके लिए खास प्लानिंग की जाती है। पेड़ की टहनियों को नुकसान न पहुंचे, इसलिए लाइट्स को ऊपर से नीचे की तरफ लपेटा जाता है और बहुत ही कम डेकोरेशन की जाती है। ऊपर तक पहुंचने के लिए क्रेन या चेरी पिकर मशीन की मदद ली जाती है। इसे सिर्फ क्रिसमस के मौके पर सजाया जाता है।
सबसे लंबे क्रिसमस ट्री की खास बातें
इस पेड़ को उसकी बेहतरीन शेप और दूर से दिखने वाली ऊंचाई की वजह से चुना गया
इसमें भारी सजावटी सामान नहीं लगाया जाता, ताकि डालियों पर जोर न पड़े
Christmas पर इसे देखने के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं