Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के पीछे व्यवहार से नाराजगी का दावा, आरोपी वरुण ने पूछताछ में किए कई खुलासे

November 5, 2026

बिलासपुर में दिवाली पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, मुख्य बाजारों में वाहनों की नो एंट्री; कई जगह पार्किंग तय

November 5, 2026

बिलासपुर में 15वीं अखिल भारतीय RPF बैंड प्रतियोगिता का समापन, पूर्व रेलवे ने बैंड वादन में मारी बाजी

November 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के पीछे व्यवहार से नाराजगी का दावा, आरोपी वरुण ने पूछताछ में किए कई खुलासे
ट्रेंडिंग न्यूज़

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के पीछे व्यवहार से नाराजगी का दावा, आरोपी वरुण ने पूछताछ में किए कई खुलासे

Daily PinchBy Daily PinchNovember 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

भोपाल। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी वरुण कुमार से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या के पीछे अधिकारी के कथित रूखे व्यवहार और बातचीत के तरीके को वजह बताया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के मन में पहले से नाराजगी और रंजिश थी। हालांकि, उसके बयानों की जांच की जा रही है।

आरोपी ने कहा- भागता नहीं तो अपराधी कैसे बनता

रातीबड़ पुलिस ने पूछताछ के दौरान वरुण से सवाल किया कि वारदात के बाद वह मौके से क्यों भागा था। इस पर आरोपी ने कथित तौर पर जवाब दिया कि यदि वह तुरंत पकड़ा जाता तो कोई उसे जान नहीं पाता। उसने यह भी कहा कि अगर वह भागता नहीं तो अपराधी कैसे बनता।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के मन में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के प्रति पहले से कुंठा और नाराजगी थी। पुलिस इसी रंजिश को हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है।

पैर दबाने के दौरान कही गई बात से नाराज था आरोपी

पूछताछ में वरुण कुमार ने आरोप लगाया कि राकेश अग्रवाल का बातचीत करने का तरीका ठीक नहीं था। आरोपी के मुताबिक, जब वह पूर्व आईएएस अधिकारी के पैर दबाता था, तब वे उसके हाथों की तुलना महिलाओं के हाथों से करते थे।वरुण ने पुलिस को बताया कि इस तरह की टिप्पणियों से उसे गुस्सा आता था। घर में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों ने भी आरोपी के गुस्से का जिक्र किया है। हालांकि, ये बातें फिलहाल आरोपी के बयान के रूप में सामने आई हैं।

शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी थी चोट

हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी वरुण कुमार का शॉर्ट एनकाउंटर किया था। इस दौरान उसके पैर में चोट आई, जिसके बाद उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी का बयान दर्ज किया जा चुका है।

स्वास्थ्य में सुधार के बाद होगा सीन रीक्रिएशन

पुलिस ने बताया कि आरोपी के स्वस्थ होने के बाद घटनास्थल पर वारदात का सीन रीक्रिएट कराया जाएगा। इससे हत्या से जुड़ी परिस्थितियों और घटनाक्रम को समझने में मदद मिलेगी।पूछताछ के दौरान आरोपी ने जेल जाने के डर से भी इनकार किया। उसने अपने पारिवारिक हालात का जिक्र करते हुए कहा कि उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी है और पिता ने तीसरी शादी कर ली है। आरोपी के मुताबिक, जब उसका अपना कोई नहीं है तो उसे डर किस बात का है।फिलहाल पुलिस आरोपी के बयानों, घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

बिलासपुर में दिवाली पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, मुख्य बाजारों में वाहनों की नो एंट्री; कई जगह पार्किंग तय

November 5, 2026

बिलासपुर में 15वीं अखिल भारतीय RPF बैंड प्रतियोगिता का समापन, पूर्व रेलवे ने बैंड वादन में मारी बाजी

November 5, 2026

दुर्ग में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 115 किलो मिठाई नष्ट; कई दुकानों से लिए गए सैंपल

November 5, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के पीछे व्यवहार से नाराजगी का दावा, आरोपी वरुण ने पूछताछ में किए कई खुलासे

By Daily PinchNovember 5, 2026

About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के पीछे व्यवहार से नाराजगी का दावा, आरोपी वरुण ने पूछताछ में किए कई खुलासे

November 5, 2026

बिलासपुर में दिवाली पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, मुख्य बाजारों में वाहनों की नो एंट्री; कई जगह पार्किंग तय

November 5, 2026

बिलासपुर में 15वीं अखिल भारतीय RPF बैंड प्रतियोगिता का समापन, पूर्व रेलवे ने बैंड वादन में मारी बाजी

November 5, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.