Author: Daily Pinch
कांग्रेस विधायक पर 60 लाख रुपये लेने और धमकी देने का आरोप, पूर्व पार्षद ने पुलिस से की FIR और सुरक्षा की मांग
राजस्थान : हनुमानगढ़ जिले में कांग्रेस विधायक विनोद गोठवाल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीलीबंगा नगर पालिका की पूर्व कांग्रेस पार्षद शारदा पूनियां ने जिला पुलिस अधीक्षक को परिवाद सौंपकर विधायक पर 60 लाख रुपये अमानत के रूप में लेकर वापस नहीं करने, अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने निष्पक्ष जांच, मुकदमा दर्ज करने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग भी की है। पालिका अध्यक्ष बनाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप शिकायत में शारदा पूनियां ने दावा किया है कि जून 2025 में उन्होंने…
राजस्थान में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पेट में लगी गोली रीढ़ तक पहुंची, हमलावरों की तलाश में कई पुलिस टीमें गठित
राजस्थान: ब्यावर जिले में देर रात फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जवाजा थाना क्षेत्र के कोटड़ा गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगकर रीढ़ की हड्डी में जा फंसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। किराने की दुकान जाते समय बनाया निशाना पुलिस के अनुसार कोटड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय जयसिंह मजदूरी का काम करता है। मंगलवार रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद वह गांव की…
मऊ में पुलिस और गो-तस्कर के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
उत्तर प्रदेश : मऊ जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक इनामी और वांछित गो-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा रेलवे स्टेशन के पास हुई इस कार्रवाई में पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। लंबे समय से फरार था आरोपी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोपागंज थाना क्षेत्र के चेला राम का पूरा निवासी ढेला पुत्र नसीर के रूप…
आंदोलन के बीच CJP प्रवक्ता का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक होने का दावा, सौरव दास ने उठाए सवाल, कंपनी की चुप्पी बरकरार
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था और कथित NEET अनियमितताओं को लेकर चल रहे CJP के आंदोलन के बीच नया विवाद सामने आया है। पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया है कि उनका WhatsApp अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट साझा कर पूछा कि आखिर उनका अकाउंट किस आधार पर और किसके निर्देश पर बंद किया गया।सौरव दास का कहना है कि जिस समय उनकी पार्टी शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन चला रही है, उसी दौरान उनका WhatsApp अकाउंट…
आज का पंचांग: शत्रुओं पर जीत दर्ज करने का सबसे बड़ा दिन, जानें क्या है बुधवार का महा-उपाय
पंचांग : आज 22 जुलाई, 2026 बुधवार, के दिन आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष नवमी तिथि है. माता सरस्वती इस तिथि की शासक है. दुश्मनों और प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ योजना बनाने के लिए ये एक अच्छा दिन है. लेकिन किसी भी शुभ समारोह और यात्राओं के लिए ये तिथि अशुभ मानी जाती है. 22 जुलाई का पंचांग : विक्रम संवत : 2082 मास : आषाढ़ पक्ष : शुक्ल पक्ष नवमी दिन : बुधवार तिथि : शुक्ल पक्ष नवमी योग : साध्य नक्षत्र : स्वाति करण : बलव चंद्र राशि : तुला सूर्य राशि : कर्क सूर्योदय : 05:35:00 AM सूर्यास्त…
मेष- 22 जुलाई, 2026 बुधवार को तुला राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. भाग्य आपके साथ है, इसलिए आपको सम्मान प्राप्त होगा. वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा. आप मित्रों के साथ मौज-मस्ती का आनंद ले सकेंगे. भागीदारी से लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा. आज आप परिवार के साथ व्यस्त रहने वाले हैं. प्रेम जीवन में भी आप सकारात्मक रहेंगे. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान जरूर देना चाहिए. परिवार की खुशी के लिए आज किसी विशेष वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं. वृषभ- 22 जुलाई, 2026 बुधवार को तुला राशि का चंद्रमा आज आपके…
सोनम वांगचुक को मेदांता शिफ्ट करने का हाईकोर्ट का आदेश, पत्नी को मिली मिलने की पूरी छूट, भूख हड़ताल पर अभी भी कायम
नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल और स्वास्थ्य को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का आदेश दिया है।अदालत ने स्पष्ट किया कि वांगचुक अपनी इच्छा के अनुसार अस्पताल में इलाज करा सकते हैं। साथ ही उनकी पत्नी गीतांजलि अंग्मो को उनसे मिलने की पूरी अनुमति दी गई है। स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए कोर्ट ने लिया फैसला दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि सोनम वांगचुक की सेहत पर लगातार नजर रखना जरूरी है। कोर्ट ने मेदांता अस्पताल के…
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और खरगे समेत कई नेता धरने पर बैठे…सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता धरने पर बैठ गए।प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, विनोद जाखड़ समेत कई नेता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने छात्रों के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगते हुए विरोध दर्ज कराया। पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन को लेकर पुलिस की कार्रवाई,…
जंतर मंतर पर फिर उमड़ा छात्रों का हुजूम…नीट पेपर लीक और शिक्षा सुधार की मांग पर CJP ने जारी रखा आंदोलन
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली का जंतर मंतर एक बार फिर बड़े विरोध प्रदर्शन का गवाह बना। नीट पेपर लीक मामले और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी CJP के आह्वान पर मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और सामाजिक संगठनों के लोग प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।जानकारी के अनुसार, जंतर मंतर पर 15 से 20 हजार लोगों की मौजूदगी रही। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। CJP ने साफ किया आंदोलन जारी रहेगा, संसद मार्च का किया एलान कॉकरोच जनता…
सावन 2026 में रुद्राभिषेक से पूरी होंगी मनोकामनाएं…जानिए पूजा की सही विधि और शिव आराधना का विशेष महत्व
सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रहा है। भगवान शिव की भक्ति के लिए समर्पित इस महीने में देशभर के शिव मंदिरों में विशेष पूजा, अभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। श्रावण सोमवार के दिन महादेव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है।श्रावण मास का समापन 28 अगस्त को होगा, लेकिन कई शिवालयों में 29 जुलाई की शाम से ही रुद्राभिषेक जैसे विशेष अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में किया गया रुद्राभिषेक भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे प्रभावशाली वैदिक अनुष्ठान माना जाता है। रुद्राभिषेक क्यों माना…
