Author: Daily Pinch

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी पात्र महिला अन्नपूर्णा योजना के लाभों से वंचित न रहे और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। कोलकाता के पास साल्ट लेक में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में हर साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन ‘अन्नपूर्णा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा, क्योंकि महिलाओं के लिए 3,000 रुपये की मासिक सहायता योजना की गारंटी उन्होंने ही दी थी। प्रधानमंत्री…

Read More

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री को ‘मित्र’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने लिखा, “मैं ‘अपने मित्र’ पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देती हूं।” उनके अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा संपन्न और सफल बने रहने की कामना करते हुए उन्होंने भारत और इटली के बीच गहरी दोस्ती और आपसी सहयोग को आगे भी मजबूत करते रहने की भी बात कही। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में चिप डिजाइन से लेकर कमर्शियल प्रोडक्शन तक पहुंच गया है। सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि 2022 में शुरू हुई इस यात्रा में पहले नीति, फिर परियोजनाओं, पायलट लाइनों और टेस्ट चिप्स से जुड़े चरण आए और अब भारत के प्लांट्स से चिप्स देश और दुनिया के ग्राहकों तक पहुंचने लगी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मोहाली और सूरत में दो और प्लांट्स में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो रहा है। उन्होंने सेमीकंडक्टर मिशन के दूसरे चरण, सप्लाई चेन, फैबलेस कंपनियों, आरएंडडी, कुशल…

Read More

नई दिल्ली। Passport Rules 2026: अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे हैं या अपने पुराने पासपोर्ट को दोबारा जारी कराने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 के तहत खास तौर पर नाबालिगों के पासपोर्ट की वैधता और अलग-अलग पासपोर्ट सेवाओं की फीस से जुड़े प्रावधानों में बदलाव किया गया है। नए नियमों के लागू होने के बाद पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले लोगों को बदली हुई फीस और नियमों का ध्यान रखना होगा। यानी अगर किसी बच्चे…

Read More

यूजीसी-नेट जून 2026 के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। इन विषयों की पुनर्परीक्षा 9 और 10 सितंबर को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी संबंधित फाइनल आंसर-की देख सकते हैं। एनटीए (National Testing Agency, NTA) ने एक बयान जारी कर बताया कि इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है, जिसे वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इंग्लिश और कॉमर्स विषयों की पुनर्परीक्षा 9 सितंबर को आयोजित की गई थी। इंग्लिश का पेपर पहली शिफ्ट में सुबह 9…

Read More

वित्त मंत्रालय “विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण” विषय पर राज्यों और विधानमंडल वाले केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों तथा वित्त सचिवों का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करेगा, जो शुक्रवार से शुरू होगा। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, नई दिल्ली में होने वाले इस सम्मेलन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उपस्थित रहेंगी, जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे। बयान में कहा गया है कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच नीतिगत पूरकता को मजबूत करना है। यह मंच भारत की विकास यात्रा से जुड़ी वित्तीय…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। पार्टी इन आयोजनों के जरिए सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ संगठनात्मक स्तर पर भी सक्रियता बढ़ाने की कोशिश कर रही है। अगले साल होने वाले सात राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए इन कार्यक्रमों को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकारी नीतियां पढ़ें भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रमों के रूप में मनाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता देश के अलग-अलग हिस्सों में रक्तदान…

Read More

उज्जैन, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार तड़के 4 बजे मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल की प्रात:कालीन भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन-पूजन किया। उनके साथ मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद रहे। नितिन नवीन भस्म आरती के दौरान नंदी हॉल में बैठे और हाथ जोड़कर बाबा महाकाल की आराधना करते नजर आए। करीब डेढ़ घंटे तक वे आरती में शामिल रहे। भस्म आरती के दौरान मंदिर का वातावरण भगवान महाकाल के जयकारों से गूंजता रहा। नितिन नवीन पारंपरिक सोला-परिधान में…

Read More

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद CBI ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी बीच शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पहली बार मामले को लेकर सार्वजनिक बयान दिया है। उन्होंने अपने परिवार को इस प्रकरण से जोड़कर लगाए जा रहे आरोपों पर आपत्ति जताई और कहा कि अगर ऐसी बयानबाजी जारी रही तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। उद्धव ठाकरे बोले- अब तक इसलिए साधी थी चुप्पी उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार ने इस…

Read More

भोपाल: मध्य प्रदेश में फर्जी दस्तावेजों के जरिए बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट तैयार कराने के मामले में STF ने भोपाल के एक एजेंट नसीम अख्तर को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक नसीम वर्ष 2016 से एमपी नगर में टूर एंड ट्रेवल्स का काम कर रहा था। बाद में उसने पासपोर्ट एजेंट के तौर पर भी काम शुरू कर दिया। पूछताछ के दौरान फर्जी पासपोर्ट नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। रियाल चौधरी के संपर्क में था नसीम STF की जांच में नसीम अख्तर का नाम रियाल चौधरी उर्फ मित्यानंद भिक्षु से जुड़ा सामने आया है।…

Read More