Author: Daily Pinch
जमुई में किऊल नदी पुल पर मंडरा रहा हादसे का खतरा, टूटी रेलिंग से बाहर निकली लोहे की सरिया; रोज गुजरते हैं हजारों वाहन
जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर पत्नेश्वर धाम के पास किऊल नदी पर बना पुल इन दिनों सुरक्षा को लेकर चिंता का कारण बन गया है। पुल के दोनों किनारों पर वाहन और राहगीरों की सुरक्षा के लिए बनाई गई कंक्रीट रेलिंग कई जगह से टूट चुकी है। कंक्रीट के हिस्से उखड़ने के बाद लोहे की सरिया बाहर निकल आई है, जिससे पुल से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलिंग की यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं…
सिम्स में सीनियर सिटीजन काउंटर को लेकर बवाल, दवा कक्ष में घुसकर कर्मचारियों को धमकाने का आरोप; वीडियो वायरल होते ही युवक गिरफ्तार
बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में सीनियर सिटीजन के लिए निर्धारित दवा काउंटर को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने कथित तौर पर दवा वितरण कक्ष में घुसकर कर्मचारियों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान फार्मासिस्ट समेत अन्य कर्मचारियों को धमकाने का भी आरोप है। करीब आधे घंटे तक दवा वितरण व्यवस्था प्रभावित रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, सरजू बगीचा निवासी 22 वर्षीय प्रियांशु मिश्रा शनिवार को अपने दादा के लिए दवा लेने सिम्स…
कश्मीर में अखरोट तोड़ना बना जानलेवा काम, पेड़ों से गिरकर 7 लोगों की मौत; अब हाई डेंसिटी बागानों की उठी मांग
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में अखरोट की कटाई का मौजूदा सीजन कई परिवारों के लिए दुखद साबित हुआ है। अलग-अलग घटनाओं में ऊंचे अखरोट के पेड़ों से गिरने के कारण अब तक सात लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने पारंपरिक अखरोट बागानों में काम करने वाले किसानों और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। इन घटनाओं के बीच पुराने और विशाल अखरोट के पेड़ों की जगह आधुनिक हाई डेंसिटी बागान विकसित करने की मांग भी जोर पकड़ रही है। बागवानों का मानना है कि इससे उत्पादन बढ़ाने के…
शिमला के समरहिल चौक पर अचानक पीछे लुढकी यात्रियों से भरी बस, हैंडब्रेक फेल होने से मची अफरा-तफरी
शिमला। राजधानी शिमला के व्यस्त समरहिल चौक पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों से भरी एक बस का हैंडब्रेक कथित तौर पर अचानक काम करना बंद कर गया। ढलान पर खड़ी बस धीरे-धीरे पीछे की ओर खिसकने लगी। कुछ ही देर में बस पीछे से गुजर रहे एक वाहन से जा टकराई और इसके बाद रुक गई। बस को अचानक पीछे की ओर जाता देखकर यात्रियों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भी शोर मचाकर आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों को सतर्क किया। राहत की बात यह रही कि बस किसी बड़े…
पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग, 7-8 राउंड गोलियां चली; पहले जान से मारने की मिली थी धमकी
बरनाला । बरनाला के गांव फरवाही में पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच हुई। हमलावर घर पर करीब 7 से 8 राउंड गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोलियों के निशान घर के मुख्य गेट पर मिले हैं।वारदात के समय गुलाब सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे। परिवार के मुताबिक, वह इन दिनों म्यूजिकल शो और कार्यक्रमों के सिलसिले में विदेश गए हुए हैं। बताया…
यूक्रेन के कई शहरों पर रूसी ड्रोन-मिसाइल अटैक, 500 ड्रोन के इस्तेमाल का दावा; 9 लोगों की मौत
कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच शनिवार को यूक्रेन के कई हिस्सों में बड़े हवाई हमलों की खबर सामने आई। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार रूस की ओर से ड्रोन और मिसाइलों के जरिए किए गए हमलों में कम से कम 9 लोगों की जान गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। हमलों की चपेट में रिहायशी इमारतों के अलावा जरूरी बुनियादी ढांचे भी आए हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने सुबह से करीब 500 ड्रोन के जरिए अलग-अलग ठिकानों को निशाना बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि रूसी सेना केवल युद्ध क्षेत्र तक सीमित हमले नहीं कर रही, बल्कि उन…
Ganesh Chaturthi 2026: ये है छत्तीसगढ़ का रहस्यमयी ‘भूमि फोड़’ गणेश मंदिर, 100 साल से बढ़ रहा है मूर्ति की लंबाई
Chhattisgarh Bhumi Phod Ganesh Temple: रायपुर-बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जा जा रहा है. लोग अपने घरों में बप्पा की प्रतिमा की स्थानपना कर रहे हैं, वहीं चौक-चौराहों पर भी गणपित बप्पा के बड़े-बड़े और दिव्य पंडाल बनकर तैयार हो गए हैं. छत्तीसगढ़ के बालोद में भगवान गणेश जी का एक 100 साल पुराना मंदिर है. इस मंदिर को लेकर कई तरह की मान्याएं हैं. इस लेख में हम आपको इसी मंदिर से जुड़ी कुछ मान्याओं और रोचक पंरपराओं के बारे में बताने जा रहे हैं. स्वंभू गणेश मंदिर का इतिहास बालोद के मरार…
नई दिल्ली: नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का रविवार को दूसरा और अंतिम दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी में भारत मंडपम में सदस्य देशों, सहयोगी देशों और आउटरीच के लिए आमंत्रित राष्ट्रों के नेता महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण ओपन प्लेनरी सेशन है, जिसका फोकस समावेशी वैश्विक विकास के लिए लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और स्थिरता पर रहेगा। नए स्थान तलाशें सिंह पटेल भारत 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। भारत की अध्यक्षता वाले सम्मेलन का केंद्रीय…
पीएम मोदी और चिनफिंग ने की रूस-यूक्रेन युद्ध सुलझाने में मदद की पेशकश, पुतिन ने किया स्वागत…
नई दिल्ली :नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोनों नेताओं के इस प्रस्ताव का स्वागत किया।पेस्कोव ने कहा, “अपनी द्विपक्षीय बैठकों के दौरान, मोदी और शी चिनफिंग ने यूक्रेन के समाधान में गहरी दिलचस्पी दिखाई और समाधान खोजने में मदद करने के लिए सक्रिय रूप से अपने मध्यस्थता के प्रस्ताव दिए।” इसके अलावा, पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक…
नई दिल्ली: नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पांच सूत्रीय पहल पेश कर सदस्य देशों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व्यापार निवेश और बाजार एकीकरण को और मजबूत करने की बात कही है। चीन की इन पहलों को लेकर भारत में सावधानी की जरूरत पर चर्चा हो रही है क्योंकि दोनों देशों के बीच भारी व्यापार असंतुलन और महत्वपूर्ण तकनीकों तथा सप्लाई चेन को लेकर पहले से चिंताएं मौजूद हैं। में सबसे प्रमुख ओपन-सोर्स और समावेशी AI पहल है। चीन ने BRICS AI ओपन-सोर्स कम्युनिटी बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने की पेशकश…
