Author: Daily Pinch

मेष- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 सितंबर, 2026 सोमवार के दिन तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज आपका दांपत्यजीवन सुखमय रहेगा. कहीं बाहर घूमने-फिरने या मनपसंद भोजन मिलने का योग है. आयात-निर्यात से जुड़े व्यापारियों को लाभ मिलेगा. आपकी गुम हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना है. प्रिय व्यक्ति के साथ प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त कर सकेंगे. आर्थिक लाभ और वाहन सुख की संभावना है. वाद-विवाद से दूर रहना हितकर है. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय लाभ का बना हुआ है. संतान की चिंता दूर होगी. वृषभ- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 सितंबर,…

Read More

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य वरिंदर सिंह बाजवा का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। 82 वर्षीय बाजवा की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद पंजाब की राजनीति में शोक की लहर है। अलग अलग राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताते हुए उनकी पत्नी जगजीत कौर के प्रति संवेदना व्यक्त की। चार दशक से ज्यादा लंबा रहा राजनीतिक सफर वरिंदर सिंह बाजवा ने वर्ष 1980 में शिरोमणि अकाली दल के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। संगठन में सक्रिय…

Read More

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, किसानों और मजदूरों का विरोध तेज होता नजर आ रहा है। शनिवार को फरीदकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का, मोगा और मुक्तसर से आए कर्मचारियों और पेंशनभोगियों ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवान के पैतृक गांव संधवान स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर चुनावी वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए अपनी मांगें जल्द पूरी करने की मांग की। 42 प्रतिशत DA से नाराज कर्मचारी, 60 प्रतिशत भत्ते की मांग प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी संगठनों का कहना है कि राज्य सरकार फिलहाल कर्मचारियों और पेंशनभोगियों…

Read More

सागर ;  बंडा शराब कांड के बाद जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। मामले में आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन ने तीन लोगों के शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। इनमें मामले से जुड़े मुख्य आरोपी चंद्रभान राजपूत, उसके चाचा सोहन सिंह राजपूत और फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा से जुड़े लाइसेंस शामिल हैं। प्रशासन ने संबंधित हथियारों को तत्काल थाने में जमा कराने के निर्देश भी दिए हैं। आपराधिक मामलों और हथियारों के संभावित दुरुपयोग को देखते हुए फैसला जिला प्रशासन ने अपराध पर नियंत्रण, लोक शांति और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में…

Read More

Indore News: इंदौर में करोड़ों रुपये की बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम 2002 के तहत करीब 13 करोड़ रुपये मूल्य की 18 संपत्तियों को अटैच किया है। यह मामला आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी EOW की ओर से भोपाल में दर्ज की गई FIR के आधार पर आगे बढ़ा। मामला इंदौर के मानपुर स्थित शारदा वेयरहाउस से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि वेयरहाउस में किसानों की उपज रखे होने का दावा करते हुए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज और रसीदें तैयार की…

Read More

मध्य प्रदेश ;  मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। राजधानी भोपाल समेत कई इलाकों में पिछले दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है। बारिश के साथ कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान भी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर बना रह सकता है। धार और बड़वानी में अति भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने धार और बड़वानी जिले में अति भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं…

Read More

Satna News: सतना में एक छात्रा से पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सतना के कॉलेज में साथ में पढ़ने वाली दो छात्राओं और उनकी दो सहेलियों ने एक छात्रा को अकेले में ले सुनसान जगह पर ले जाकर जमकर पीटा. इतना ही नहीं उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. वीडियो कॉल पर मांगी माफी जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा को उसका एक साथी छात्र WhatsApp पर परेशान कर रिलेशनशिप का दबाव बना रहा था. इनकार करने पर 6 अगस्त को उसकी ही एक सहेली बहाने से स्कूटी…

Read More

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बसपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पहले अपने बड़े भतीजे आकाश आनंद से पार्टी की अहम जिम्मेदारियां वापस लीं और इसके बाद छोटे भतीजे ईशान आनंद को लेकर भी अपना रुख साफ कर दिया। अब मायावती ने परिवार की अगली पीढ़ी में अपनी भतीजी दीपिका आनंद को लेकर बड़ा संकेत दिया है। मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए पहली बार सार्वजनिक तौर पर दीपिका आनंद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह…

Read More

छत्तीसगढ़ में बदहाल सड़कों की परेशानी लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही है। गरियाबंद जिला मुख्यालय से सटे केशोदार गांव तक पहुंचने वाला करीब 3 किलोमीटर लंबा मार्ग लंबे समय से निर्माण की बाट जोह रहा है। हालत यह है कि बारिश के मौसम में सड़क पर जगह जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए खतरा बन जाते हैं। रास्ते के शुरुआती करीब आधा किलोमीटर हिस्से को पार करने में ही लोगों को आधे घंटे तक का समय लग जाता है। बारिश आते ही मुश्किल हो जाता है सफर केशोदार को नेशनल हाईवे 130 सी से जोड़ने वाला यह रास्ता…

Read More

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आतंकवाद और वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ केंद्र सरकार ने कठोर और निर्णायक रणनीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि देश की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा को सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रखा गया है।नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि सुरक्षा के मोर्चे पर सरकार केवल खतरे का सामना करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर आतंकवाद के ठिकानों तक पहुंचकर कार्रवाई की जा रही है। सैनिकों की क्षमता पर सवाल उठाने वालों पर निशाना राजनाथ सिंह ने राजनीतिक लाभ के…

Read More