Author: Daily Pinch
रायपुर। नया पासपोर्ट बनवाने के लिए अब 100 से 2000 अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। विदेश मंत्रालय ने द्वारा पासपोर्ट (संशोधन) नियम 2026 के तहत एक नया सर्कुलर जारी कर 14 साल के बाद पासपोर्ट के शुल्क में इजाफा किया गया है। इसकी मुख्य वजह इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोचिप बताई जा रही है। नया शुल्क 1 जुलाई से लागू किया गया है। 30 जून की रात 12 बजे तक किए गए आवेदनों पर पुरानी दर ही लागू रहेगी। हालांकि 2024 से ई-पासपोर्ट जारी किए जा रहे है। जिसकी निर्माण लागत पुराने पारंपरिक पासपोर्ट के मुकाबले काफी अधिक है। नए पासपोर्ट में इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोचिप …
रायपुर। प्रदेश में इस साल मानसून की शुरुआत बेहद कमजोर रही है। मौसम विभाग की भविष्यवाणियों के बावजूद प्रदेश में व्यापक वर्षा नहीं हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) नहीं बनने के कारण भारी बारिश का सिस्टम सक्रिय नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में जो भी छिटपुट बारिश हो रही है, वह केवल द्रोणिका (ट्रफ लाइन) और अन्य स्थानीय प्रणालियों के कारण है। हालांकि, मौसम विभाग ने एक बार फिर 1 जुलाई से प्रदेश में व्यापक वर्षा और अगले एक सप्ताह तक कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी…
रायपुर। संपत्तिकर में छूट का लाभ लेने के लिए शहर के करदाता अंतिम शेष दिनों में बड़ी संख्या में भुगतान कर रहे हैं। इसका असर सोमवार को नगर निगम की राजस्व वसूली में दिखाई दिया, जब निगम ने एक ही दिन में 1070 संपत्तियों से 1 करोड़ 55 लाख 63 हजार 119 रुपए का संपत्तिकर वसूल किया। निगम प्रशासन का कहना है कि 30 जून तक कर का पूरा भुगतान करने पर अधिकतम 6.25 प्रतिशत की छूट मिल रही है, इसलिए अंतिम दिन वसूली और बढ़ने की उम्मीद है। जोनवार राजस्व की स्थिति जोनवार वसूली में जोन-4 ने 20.85 लाख…
रायपुर। प्रदेश के करीब 76 लाख बिजली उपभोक्ताओं को जुलाई महीने से बड़ा झटका लगने वाला है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा मंजूर की गई नई दरें 1 जुलाई से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएंगी। इसके तहत सभी श्रेणियों के बिजली बिलों में औसतन 6.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिससे उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तक अतिरिक्त चुकाने होंगे। बढ़े हुए टैरिफ के बीच उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर भी है। अब बिजली बिल देर से पाटने पर पूरे महीने का भारी-भरकम सरचार्ज नहीं देना होगा। पहले लेट पेमेंट पर सीधे…
धमतरी के छात्र सत्यांशु दीप का भारतीय फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व
रायपुर। धमतरी जिले के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का क्षण है। समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित विशेष विद्यालय ‘सार्थक स्कूल’ के विशेष छात्र सत्यांशु दीप का चयन स्पेशल ओलंपिक्स भारत (Special Olympics Bharat) की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में हो गया है। सत्यांशु आगामी 12 से 16 जुलाई 2026 तक स्वीडन में आयोजित होने वाली स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया ट्रॉफी 2026 (Special Olympics Gothia Trophy 2026) अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सत्यांशु दीप की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल धमतरी जिले, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ के लिए बड़े गौरव का विषय है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभा,…
अंबिकापुर। सरगुजा जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदलने के साथ ही बड़ा हादसा हो गया। धौरपुर थाना क्षेत्र के डुमकी ग्राम पंचायत के खुटापारा में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, दो मासूम बच्चे स्कूल मैदान में आम बीनने गए थे। इसी दौरान तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों बच्चे उसकी चपेट में आ…
असम। असम के जोगीघोपा स्थित नरनारायण सेतु पर काम कर रहे चार मजदूर मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में दो कर्मियों की मौत हो गई। बकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, स्थानीय प्रशासन और राहत एवं बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की जांच इंडियन रेलवे ने शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चारों मजदूर रेलवे ट्रैक पर निर्माण और रखरखाव कार्य से जुड़े काम के सिलसिले में पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक ही समय में विपरीत दिशाओं से अलग-बगल के ट्रैक पर दो ट्रेन आ गए।…
बिलासपुर। बिलासपुर केंद्रीय जेल से एक और कैदी की मौत का मामला सामने आया है। बीते दिनों जेल में कैदी की मौत के बाद एक और कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, तखतपुर निवासी मृतक जनकराम साहू हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहा था। मृतक तड़के वॉशरूम जाने के लिए उठा और फिसलकर गिल गया. उठने केबाद वापस अपने बैरक में गया, जहां उसकी तबियत बिगड़ने लगी। कैदी की हालत को देखते हुए उसे E-3 बैरक से जेल के अस्पताल में लाया गया। हालत को देखते हुए उसे सिम्स अस्पताल रिफर…
बकाया बिजली बिल भरने के लिए 3 महीने और मिलेगी मोहलत, उपभोक्ताओं को मिलेगी 10 प्रतिशत की विशेष छूट
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए अब उपभोक्ताओं को तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल लंबे समय से बकाया है, वे यदि अगले तीन महीने के भीतर अपना बकाया बिल जमा कर देते हैं, तो उनसे किसी भी प्रकार का सरचार्ज (लेट पेमेंट सरचार्ज) नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे उपभोक्ताओं को 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी…
रायपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए 15 जून से 15 जुलाई तक संचालित विशेष अभियान में छत्तीसगढ़ ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य ने अभियान के शुरुआती मात्र 9 दिनों में ही निर्धारित लक्ष्य का 72 प्रतिशत पूरा कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। प्रदेश ने न केवल हितग्राहियों के पंजीयन में देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है, बल्कि प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में भी सभी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक उपलब्धि अर्जित की है। यह उपलब्धि महिला एवं बाल विकास…
