Author: Daily Pinch

धमतरी। एक युवक ने अपनी जिद के चलते ऐसा कदम उठा लिया, जिससे लोगों की सांसें थम गईं। वह करीब 50 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया और लंबे समय तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाइश दी। यह घटना धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड़रा की है। टावर पर चढ़ने वाले युवक की पहचान यादराम साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जहरीले सांप के डसने से नानी और नातिन की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 8 साल की बच्ची कोटागहना गांव में अपनी नानी के यहां घुमने के लिए आई थी, जब दोनों सो रही थी, तभी एक जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया। घटना के बाद दोनों को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सुबह होते-होते दोनों की मौत हो गई। घटना…

Read More

रायपुर। डिजिटल माध्यमों के जरिए छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड द्वारा 26 से 30 जून 2026 तक पाँच दिवसीय “इन्फ्लुएंसर मीट एवं फेमिलराइजेशन (फेम) टूर” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है, ताकि उनके माध्यम से प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार देश और दुनिया तक पहुंच सके। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी प्रदेश के प्रसिद्ध हिल…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना इलाके के ग्राम नकटी के दो वार्ड को उजाड़ने की कार्रवाई जारी है। देर रात से ही जिला प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थी, वहीं आज सुबह जेसीबी के पहुंचने के बाद बेदखल की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान टीम को लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस से हुई झड़प में कई लोगों को चोट आई है। इधर प्रशासन की टीम प्रभावित ग्रामीणों को समझाने और पुनर्वास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में जुटी हुई है। विधायक अनुज शर्मा बोले- जमीन पर था अवैधा कब्जा अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित 75…

Read More

दुर्ग।  दुर्ग शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। मौके से तीन युवती और संचालक समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। दुर्ग सीएसपी आईपीएस हर्षित मेहर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि जलाराम लॉज में देह व्यापार संचालित हो रहा है। डीएसपी क्राइम और महिला अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ छापेमारी की गई। लॉज के कमरों में तीन जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री मिली…

Read More

रायपुर। प्रदेश के इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में दाखिले के लिए इस बार आयु सीमा की बाध्यता नहीं रहेगी। अब तक 30 वर्ष तक ही छात्रों को इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले की पात्रता थी, लेकिन अब कोई भी आयु वर्ग का व्यक्ति इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेगा। तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नियम भी उनके द्वारा घोषित कर दिए गए हैं। काउंसिलिंग प्रक्रिया 30 जून से प्रारंभ होगी। 30 से काउंसिलिंग ऐसा है शेड्यूल प्रथम चरण प्रथम चरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 30 जून से 6 जुलाई तक होगा। मेरिट सूची…

Read More

रायपुर। प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 29 जून से अगले चार दिनों तक प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान अनेक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, गरज-चमक और वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में सक्रिय मौसमी द्रोणिका, मध्य प्रदेश के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण तथा अन्य मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। प्रदेश के शेष हिस्सों में भी आगे…

Read More

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई। गोरेगांव मार्ग पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने एक मछली कारोबारी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने वारदात के दौरान मृतक के साथी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोलकाता का रहने वाला था युवक मृतक की पहचान गरियाबंद जिले के बोईरगांव (दर्री पारा) निवासी विपलभ मंडल (55…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोटमी सोनार के समीप रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब यात्रियों से भरी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी एक ही पटरी पर आ गईं। व। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्रेनों के एक ही ट्रैक पर आने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि रेलवे अधिकारियों की तत्परता से संभावित दुर्घटना टल गई। रेलवे प्रशासन ने वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि यह ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली के तहत सामान्य परिचालन का हिस्सा है और इससे किसी भी तरह के हादसे का खतरा नहीं था।कोटमी सोनार के समीप रविवार…

Read More

Today Horoscope: आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, महत्वपूर्ण निर्णय और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। सोमवार भगवान शिव को समर्पित होने के कारण वृषभ, मिथुन, कर्क, धनु और कुंभ राशि पर शिव कृपा के विशेष योग बन रहे हैं। मेष मेष राशि वालों को वाणी के प्रभाव से चलने वाले व्यवसाय में सावधानी रखनी होगी, क्योंकि त्रुटि की संभावना रहेगी। शारीरिक परिश्रम की अधिकता रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा टालना बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। वृषभ कार्यों में तकनीक का प्रभाव बढ़ेगा। विशेषज्ञता हासिल करने के…

Read More