Author: Daily Pinch
दुर्ग। दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय अग्रवाल ने शनिवार को तबादला आदेश जारी करते हुए जिले के विभिन्न थानों और शाखाओं में पदस्थ 10 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। इस बदलाव का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाना बताया जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार वैशाली नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा को स्थानांतरित कर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं स्क्रैप चोरी मामले की जांच को लेकर चर्चा में रहे निरीक्षक अंबर…
पुरी। ओडिशा के पुरी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में रविवार को आयोजित होने वाली स्नान पूर्णिमा की तैयारियों के चलते श्रद्धालुओं के लिए करीब 15 घंटे तक दर्शन बंद रहेंगे। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) के अनुसार शनिवार रात 10:30 बजे से रविवार दोपहर लगभग 1 बजे तक आम श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश और दर्शन की अनुमति नहीं होगी। मंदिर प्रशासन ने बताया कि 29 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पारंपरिक स्नान यात्रा (स्नान पूर्णिमा) आयोजित की जाएगी। इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान…
मुंबई। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET) का पेपर लीक हो गया है। महाराष्ट्र के ठाणे से TET का पेपर लीक होने की खबर है। MAHA TET परीक्षा में 4 लाख के करीब कैंडिडेट शामिल होने वाले थे। पेपर लीक होने के कारण इस परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया गया है। शिक्षा विभाग परीक्षा की ओर से पेपर को स्थगित करने का ऐलान किया गया है। वहीं एग्जाम की नई तारीख की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। NEET परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद देश भर में हंगामा मचा हुआ था। इस बीच TET का पेपर…
धमतरी का नगरी बनेगा हल्दी उत्पादन का नया हब, 250 किसानों ने थामा वैज्ञानिक खेती का हाथ, 250 टन पैदावार का लक्ष्य
रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का आदिवासी बहुल नगरी विकासखंड अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर ‘पीली क्रांति’ (हल्दी उत्पादन) की ओर कदम बढ़ा चुका है। मुख्यमंत्री के मंशानुसार कृषि विविधीकरण को बढ़ावा देने और वनांचल के किसानों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए यहां हल्दी की वैज्ञानिक खेती की एक बड़ी और महत्वाकांक्षी शुरुआत की गई है। इस मुहिम के तहत नगरी और मगरलोड क्षेत्र के 250 किसानों ने 10 टन उच्च गुणवत्तायुक्त हल्दी बीज (राइजोम) की बुवाई कर आगामी सीजन में 250 टन बंपर उत्पादन का लक्ष्य रखा है। जिला प्रशासन की इस पहल की…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्ती का असर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 जेसीबी मशीन तथा 3 ट्रैक्टर वाहनों को जप्त किया है। यह कार्रवाई राज्य सरकार की शून्य सहिष्णुता की नीति को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किए जाने का प्रमाण है। जिले के देवराजपारा-सधवानी तथा बंधी-बचरवार क्षेत्र में…
छत्तीसगढ़ में हीरा खनन को मिली मंजूरी, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में होगी व्यास ड्रिलिंग
रायपुर। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक मंडल की नई दिल्ली में आयोजित बैठक में महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में परियोजना के अगले चरण को मंजूरी देते हुए लार्ज डायमीटर (Large Diameter) ड्रिलिंग शुरू करने का निर्णय लिया गया। यह कदम इस क्षेत्र में हीरे के वास्तविक भंडार का वैज्ञानिक आकलन करने और भविष्य में व्यावसायिक हीरा खनन का मार्ग प्रशस्त करने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है। बैठक में निदेशक मंडल ने परियोजना की अब तक की…
ईसा मसीह को हिंदू देवी-देवताओं से बताया श्रेष्ठ, हिंदू संगठनों ने की जांच और कार्रवाई की मांग
रायपुर। हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में कथित तौर पर आपत्तिजनक और भ्रामक दावे किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। दावा है कि वीडियो में ईसा मसीह को हिंदू देवी-देवताओं से ऊपर बताया गया है, साथ ही भगवान शिव और भगवान विष्णु द्वारा ईसा मसीह को अपना पिता बताए जाने जैसी बातें भी कही गई हैं, जिसे लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। संगठनों का कहना है कि इस तरह की सामग्री…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में स्कूली शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा ने प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के संचालन एवं रखरखाव के लिए 84 करोड़ 29 लाख 90 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की है। जारी आदेश के अनुसार, इस राशि का लाभ प्रदेश के 32,295 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूलों को मिलेगा। अनुदान राशि का उपयोग स्कूलों के दैनिक संचालन, रखरखाव, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले सात दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में तीन अलग-अलग मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जिनके प्रभाव से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। इसके चलते अगले तीन से चार दिनों के…
पुणे केतन अग्रवाल मर्डर केस, विग लगाने की वजह से हुई हत्या, सिया का चौंकाने वाला खुलासा
पुणे। पुणे का यह हत्याकांड अब एक नया ट्विस्ट ले चुका है। 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की 18 जून को लोहागढ़ किले की खाई में गिरकर मौत हो गई थी। शुरू में इसे ट्रेकिंग एक्सीडेंट माना गया, लेकिन परिवार की शिकायत और पुलिस जांच में यह प्लान्ड मर्डर साबित हुआ। मुख्य आरोपी केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पर साजिश का आरोप है। नया खुलासा पुलिस पूछताछ में सिया गोयल ने दावा किया कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी क्योंकि: • केतन विग (हेयर पैच) लगाता था (सिर पर…
