Author: Daily Pinch
रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रकम दोगुना करने का झांसा देकर एक डीएसपी से 5 लाख रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित डीएसपी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, स्पेशल ब्रांच में पदस्थ डीएसपी पूर्णदास अंचल की पहचान नरेश दमोहे नामक व्यक्ति से थी। नरेश और उसके साथियों ने डीएसपी को झांसा दिया कि उनके खाते में रकम जमा करने पर उसे दोगुना कर दिया जाएगा। झांसे में आकर डीएसपी ने शुक्रवार को कटोरातालाब इलाके में आरोपियों को 5 लाख रुपए…
Today Horoscopel: आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और शुभ अवसर लेकर आया है। शनि देव की कृपा से कुछ जातकों को करियर, व्यापार और धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे, जबकि कुछ राशियों को फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी। मेष आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जबकि व्यापारियों को नए सौदे से लाभ हो सकता है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। वृषभ आज का दिन आर्थिक…
नई दिल्ली। चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Note 17 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज के बेस मॉडल को अगले महीने पेश किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष चीन में पेश की गई Redmi Note 15 सीरीज की जगह ले सकती है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के एक स्मार्टफोन की चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर मॉडल नंबर – 2607DRA18C के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Redmi Note 17 Pro हो सकता है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट OLED स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ…
अरुणाचल। अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में शुक्रवार दोपहर भारतीय सेना का एक ट्रक गहरी खाई में गिरने से एक जवान की मौत हो गई, जबकि दो अन्य जवान घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे-13 पर दोपहर करीब दो बजे हुआ। अधिकारियों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन 18 सिख लाइट इन्फैंट्री का था। ट्रक में तीन सैन्यकर्मी सवार थे, जो अपनी यूनिट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया और गहरी ढलान में जा गिरा। हादसे के बाद ट्रक सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 30वीं बटालियन मुख्यालय की चेन-लिंक फेंसिंग तोड़ते हुए…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार नवा रायपुर को देश के प्रमुख टेक्सटाइल एवं गारमेंट निर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि नवा रायपुर का टेक्सटाइल पार्क प्रदेश के युवाओं और महिलाओं के लिए स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का मजबूत आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार टेक्सटाइल पार्क में निवेशकों को विश्वस्तरीय अधोसंरचना और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री साय की…
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्देश, बहुमंजिला भवनों में फायर और लिफ्ट सुरक्षा नियमों का सख्ती से होगा पालन
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों को बहुमंजिला भवनों में अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) और लिफ्ट सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को एडवाइजरी भेजी है। जारी निर्देशों के अनुसार, बहुमंजिला आवासीय, वाणिज्यिक और मिश्रित उपयोग (मिक्स्ड यूज) भवनों में रहने वाले लोगों और आगंतुकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फायर सेफ्टी और लिफ्ट संचालन से जुड़े सभी सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाएगा। सरकार…
रायपुर। राज्य सरकार की डिजिटल जनसेवा व्यवस्था सीएम सेवा सेतु लगातार आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक और प्रभावी मंच साबित हो रही है। पोर्टल के डैशबोर्ड पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अब तक यानी 26 जून तक 39 लाख 21 हजार 426 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 34 लाख 64 हजार 928 आवेदनों का अनुमोदन किया जा चुका है, जबकि 2 लाख 80 हजार 242 आवेदन निरस्त हुए हैं। वर्तमान में 1 लाख 56 हजार 478 आवेदन लंबित हैं। पोर्टल के डैशबोर्ड के अनुसार शुक्रवार तक 36 विभागों की 520 सेवाएं सीएम सेवा सेतु के माध्यम से उपलब्ध कराई…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीयर पीने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने प्रदेश में माइक्रो ब्रुअरी स्थापित करने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही आबकारी विभाग अब इच्छुक निवेशकों और होटल संचालकों को लाइसेंस जारी कर सकेगा। इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ में पहली बार स्थानीय स्तर पर तैयार की जाने वाली क्राफ्ट बीयर का उत्पादन और बिक्री शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार का मानना है कि माइक्रो ब्रुअरी की अनुमति मिलने से प्रदेश के होटल, रेस्टोरेंट और पर्यटन उद्योग को नई गति मिलेगी। बड़े शहरों में आने वाले पर्यटकों और…
मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी, प्रतिमाह 50 हजार की फेलोशिप, ट्यूशन फीस का पूरा खर्च वहन करेगी राज्य सरकार
प्रतिमाह 50 हजार की फेलोशिप, ट्यूशन फीस का पूरा खर्च वहन करेगी राज्य सरकार* रायपुर। तकनीकी शिक्षा को सुशासन और नवाचार से जोड़ने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 के अंतर्गत एम.टेक. (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जुलाई 2026 कर दी गई है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई निर्धारित थी। यह कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित IIIT-NR में संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह ₹50,000 की फेलोशिप प्रदान की जाएगी। साथ ही उनकी ट्यूशन फीस का संपूर्ण…
छत्तीसगढ़ में मानसून होगा और एक्टिव, अगले 7 दिनों तक बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून लगातार सक्रिय होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के लगभग 80 प्रतिशत हिस्से में मानसून पहुंच चुका है, जबकि अगले 3 से 4 दिनों में इसके शेष क्षेत्रों को भी कवर करने की संभावना है। मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार को रायगढ़ सहित कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सात दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ…
