Author: Daily Pinch
रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नर ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए रक्षित निरीक्षक (RI) की नियुक्ति की है। इस संबंध में आदेश जारी कर निरीक्षक वैभव मिश्रा को रायपुर ग्रामीण क्षेत्र का रक्षित निरीक्षक नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार निरीक्षक वैभव मिश्रा वर्तमान में पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में पदस्थ थे। उनकी कार्यकुशलता और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें अब रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नई नियुक्ति के तहत वे पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के अधीन कार्य करेंगे और क्षेत्र की कानून व्यवस्था तथा प्रशासनिक समन्वय को मजबूत बनाने में भूमिका निभाएंगे। पुलिस कमिश्नर…
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पुराना खर्वे में फरवरी से मई 2026 के बीच हुई 8 संदिग्ध मौतों के पीछे एक ही शख्स का हाथ निकला। पुलिस ने गांव के ही रामसहाय जायसवाल (46 वर्ष) को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पुरानी रंजिश, गाली-गलौज, चारित्रिक संदेह और टोना-टोटका के शक के चलते एक-एक कर 8 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के लिए वह शराब…
महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण के दौरान हीरों की प्राप्ति ने प्रदेश को खनिज संपदा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड द्वारा 200 टन बल्क सैंपल के परीक्षण एवं प्रसंस्करण के बाद कुल 5 हीरे प्राप्त हुए हैं, जिनका कुल वजन 1.22 कैरेट है। यह उपलब्धि क्षेत्र में हीरा खनिजीकरण की संभावनाओं की पुष्टि करती है तथा भविष्य में बड़े पैमाने पर निवेश, राजस्व सृजन और रोजगार के नए अवसरों का…
छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस (CG-CBG) नीति 2026 को मंजूरी प्रदान की गई। यह नीति राज्य में स्वच्छ ऊर्जा, हरित औद्योगिकीकरण, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। छत्तीसगढ़ में कृषि एवं फसल अवशेष, पैडी स्ट्रॉ, पशु गोबर, पशुधन अपशिष्ट, नगरीय ठोस अपशिष्ट, प्रेसमड, गन्ना अवशेष तथा नेपियर जैसी ऊर्जा फसलों से प्रतिवर्ष लगभग 1.65 लाख मेट्रिक टन कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) उत्पादन की संभावना है। इससे राज्य में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा तथा पारंपरिक जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम…
साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा को सामाजिक सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यम मानते हुए विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी कड़ी में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सत्र 2026-27 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की राह में आने वाली बाधाओं को दूर कर उन्हें आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने की…
बिलासपुर। केंद्रीय जेल बिलासपुर में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां तिहरे हत्याकांड में सजा काट रहे एक कैदी ने पाक्सो एक्ट के मामले में बंद विचाराधीन बंदी की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल बंदी को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बैरक में लूडो खेलते समय हुआ हमला जानकारी के अनुसार कोटा क्षेत्र के दवनपुर निवासी नीलू जगत वर्ष 2024 से पाक्सो एक्ट के मामले में विचाराधीन बंदी…
नया रायपुर में 25 जून को टेक्सटाइल पार्क का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे उद्घाटन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। नई उद्योग नीति के तहत नया रायपुर में टेक्सटाइल पार्क का निर्माण किया जाएगा, जिसका उद्घाटन 25 जून को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इसकी जानकारी उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित सहयोग केंद्र में दी। गुरुवार 25 जून को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय टेक्सटाइल पार्क का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार नए उद्योग प्रारंभ हो रहे हैं। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री की मंशा के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव…
साय सरकार की पहल से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रतिभावान बच्चों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को राज्य के चयनित निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा छठवीं…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में शुरू होगी ‘वीबी-जी राम जी योजना, हर साल 125 दिन रोजगार की वैधानिक गारंटी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, सशक्तीकरण, विभागीय योजनाओं के अभिसरण और डिजिटल सुशासन को बढ़ावा देने के लिए आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए *’’विकसित भारत – रोजगार और आजीविका के लिये गारंटी मिशन (ग्रामीण) : वीबी-जी राम जी योजना* छत्तीसगढ़’’ के प्रारूप का अनुमोदन किया है। भारत सरकार के अधिनियम, 2025 के अनुरूप लागू की जा रही इस योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्यों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125…
अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के करंजी चौकी अंतर्गत ग्राम बतरा डैम में चोरी छिपे 9 लोग सोमवार की रात मछली मारने गए थे। इसी बीच अचानक नाव पलट गई। इससे नाव ने सवार सभी लोग डूबने लगे। इनमें से 6 लोग तो तैरकर बाहर निकल गए लेकिन 3 लोगों का अब तक पता नहीं चल सका है। सूचना पर सुबह DDRF की टीम डैम के पास पहुंच चुकी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका है। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है। दरअसल सूरजपुर जिले के ग्राम राईं निवासी समयलाल उर्फ पांडे, जगलाल समेत…
