Author: Daily Pinch
CBSE बोर्ड ने की पहली बार नई व्यवस्था, रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र क्षेत्रीय कार्यालय में जंचवा सकेंगे उत्तरपुस्तिका
रायपुर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को लेकर अगर किसी छात्र के मन में अब भी कोई सवाल या असंतोष है, तो उसके लिए राहत भरी खबर सामने आई है। Central Board of Secondary Education ने इस साल पहली बार छात्रों को एक अतिरिक्त अवसर देने का फैसला किया है। अब विद्यार्थी सीधे सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय जाकर अपनी उत्तर पुस्तिका की जांच करवा सकेंगे। बोर्ड का यह कदम मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, यह सुविधा सभी छात्रों के…
निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश से पहले जांच लें 5 जरूरी बाते, विनियामक आयोग ने जारी की गाइडलाइन*
रायपुर। छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लेने की सोच रहे छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। प्रवेश के नाम पर होने वाले किसी भी तरह के फर्जीवाड़े से बचने के लिए छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ने छात्रहित में एक आवश्यक गाइडलाइन जारी की है। छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के सचिव श्री अशोक अग्रवाल द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार छात्र किसी भी कोर्स या डिग्री में दाखिला लेने से पहले 5 मुख्य बिंदुओं की जांच अवश्य कर लें, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे और बाद में कोई परेशानी…
रायगढ़। रायगढ़ शहर की ITI कॉलोनी में बुधवार को हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक घर में अचानक एयर कंडीशनर (AC) के कंप्रेसर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। हादसे में पुरुषोत्तम पटेल की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा राजवीर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर के समय अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोगों को पहले लगा कि किसी गैस सिलेंडर में विस्फोट…
हिंगोली। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 18 वर्षीय NEET अभ्यर्थी सुशील धागे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने मोबाइल फोन पर एक भावुक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे परिवार के सदस्यों को भेज दिया। इसके बाद उसने एक कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। वीडियो में मां से मांगी माफी करीब 33 सेकंड के वीडियो में सुशील हाथ जोड़कर अपनी मां से माफी मांगता दिखाई देता है। उसने कहा, “मां, मुझे माफ कर देना। आप सुमेध के साथ रहना और अपना अच्छे से ख्याल रखना। मेरी चिंता मत करना। मैं बहुत दर्द में…
कपड़ा उद्योग की नई पहचान बनेगा नवा रायपुर, टेक्सटाइल पार्क में 4650 लोगों को मिलेगा रोजगार
रायपुर। राज्य शासन द्वारा नवा रायपुर में स्थापित किए जा रहे टेक्सटाइल पार्क में आज पहला मील का पत्थर लगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज टेक्सटाइल पार्क की पहली यूनिट का भूमिपूजन किया। तमिलनाडु की स्विफ्ट टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड 235 करोड़ रुपए के निवेश से यहां गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगा रही है। इस यूनिट से 4650 लोगों को रोजगार मिलेगा। टेक्सटाइल और गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को देश-विदेश में नई पहचान दिलाने यह अहम कदम है। टेक्सटाइल पार्क में पहली यूनिट के लिए भूमिपूजन करते हुए वाणिज्य…
रायपुर । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर स्टार वैदिक वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा योग दिवस बड़े ही सादगी से योगासन कर योग दिवस मनाया सुबह से ही वैदिक वेलफेयर फाउण्डेशन के सदस्यों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंच कर योगासन के फ़ायदे बताया योग से ही शरीर और आत्मा दोनों ही स्वस्थ्य रहतीं हैं। इस अवसर पर वैदिक वेलफेयर फाउण्डेशन की चेयरमैन सैय्यद सलमा ने कहा कि हम योग को अपनाएं योगा से ही शरीर के साथ परिवार भी स्वस्थ्य रहता है हम स्वस्थ है तो हमारे साथ हमारा पुरा परिवार स्वास्थ्य रहेगा वहीं वैदिक वेलफेयर फाउण्डेशन की महासचिव आशा…
छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई,परिवहन सचिव ने ली बस संचालको एवं अधिकृत वेंडरों की बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ में यात्री सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब सभी यात्री बसों में वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगाना और उसे सक्रिय रखना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर नियम का पालन नहीं करने वाले बस संचालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम, 1988 के तहत कार्रवाई की जाएगी। परिवहन सचिव एवं परिवहन आयुक्त श्री एस. प्रकाश ने आज इंद्रावती भवन नवा रायपुर स्थित परिवहन कार्यालय में सभी बस संचालकों एवं विभाग द्वारा वीएलटीडी लगाने हेतु अधिकृत वेंडरों की संयुक्त बैठक लेकर यात्री बसो में स्थापित वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस की…
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, IPS बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए IG
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज की कमान सौंप दी है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक उन्हें आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पुलिस महानिरीक्षक (IG) बस्तर रेंज, जगदलपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। बद्रीनारायण मीणा इससे पहले पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात थे। अब उन्हें बस्तर रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश जारी होने के साथ ही उनकी नई पदस्थापना प्रभावी मानी जाएगी।
महतारी वंदन योजना में जुड़ेंगे नए नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की बड़ी घोषणा, जल्द खुलेगा पोर्टल
। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। योजना से अब तक नहीं जुड़ पाईं विवाहित महिलाओं के लिए जल्द ही पोर्टल खोलने की तैयारी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि मुख्यमंत्री की अनुमति मिल चुकी है, और अगले एक सप्ताह के भीतर पोर्टल शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पोर्टल खोलने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से की जाएगी. सबसे पहले बस्तर संभाग के जिलों में पोर्टल खोला जाएगा, जिसके बाद प्रदेश के अन्य संभागों में भी आवेदन और पंजीयन की सुविधा शुरू की जाएगी. इस माध्यम से…
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पुराने भवन में अब फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर
रैपईनवा रायपुर में स्थायी कैंपस बनने तक एनआईएफटी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी रायपुर का संचालन पुराने विधानसभा भवन से किया जा रहा है। नए विधानसभा भवन के नवा रायपुर स्थानांतरित होने के बाद पुराने भवन को फैशन डिजाईनिंग की पढ़ाई के लिए के अस्थायी कैंपस के रूप में उपयोग में लाया जा रहा है। नए शैक्षणिक सत्र से संस्थान ने यहां पर अपना काम शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ विस के पुराने भवन को अब नए उपयोग के लिए राज्य सरकार ने पुराने विधानसभा परिसर में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की गतिविधियां शुरू करने की दिशा में पहल…
