Author: Daily Pinch

जयपुर। राजस्थान के फागी इलाके में शुक्रवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार को उजाड़ दिया। तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से एक दंपति और उनकी दो बहुओं की मौत हो गई। हादसा सरमथुरा-फलोदी मेगा हाईवे पर माधोराजपुरा रोड के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, सत्यनारायण कुम्हार अपने खेत से काटी गई मूंग की फसल सड़क किनारे सुखा रहे थे। उनकी पत्नी मनमौजी और दोनों बहुएं अमृता व शिमला भी उनके साथ थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने चारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी कई फीट दूर जा गिरे और मौके…

Read More

नई दिल्ली। छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने सर्दी-जुकाम में इस्तेमाल होने वाली कुछ दवाओं को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फेनिलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड वाले फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) के निर्माण, बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की नई अधिसूचना के मुताबिक, इन दोनों दवाओं वाले किसी भी फॉर्मूलेशन को अब चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। कंपनियों को दवाओं के लेबल, पैकेज इंसर्ट और प्रचार सामग्री पर स्पष्ट चेतावनी…

Read More

डीजीजीआई की कार्रवाई में 27 अघोषित पाउच-पैकिंग मशीनें जब्त, चित्रकूट-बांदा के छह परिसरों से 15.50 लाख से अधिक तैयार पाउच बरामद नई दिल्ली । जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की लखनऊ क्षेत्रीय इकाई ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट और बांदा जिलों में पान मसाला, सुगंधित जर्दा और गुटखा के अवैध उत्पादन से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। छह उत्पादन परिसरों में की गई कार्रवाई के दौरान 27 अघोषित पाउच-पैकिंग मशीनें जब्त की गईं और करीब 185 करोड़ रुपये की जीएसटी, स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा (एचएसएनएस) उपकर तथा केंद्रीय उत्पाद शुल्क की चोरी का पता चला है। डीजीजीआई अधिकारियों…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद चारधाम यात्रा जारी है। यात्रा के 125 दिनों में 48 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधामों के दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 5 लाख 22 हजार 634 अधिक है। वहीं, यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। पहली बार यहां 6.68 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रियों की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। चारों धामों और यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी…

Read More

उत्तर प्रदेश के अमेठी में तैयार की जा रही स्वदेशी AK-203 असॉल्ट राइफल ने परीक्षण के स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत में निर्मित इस राइफल का सफल ट्रायल पूरा होने के बाद इसके भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होने की उम्मीद बढ़ गई है। भारत-रूस सहयोग से तैयार हुई राइफल अमेठी स्थित इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड में तैयार हो रही AK-203 को शेर नाम दिया गया है। इसे भारत और रूस के सहयोग से विकसित किया गया है। शुरुआत में इसके निर्माण में रूसी तकनीकी सहयोग की भूमिका रही, लेकिन समय के साथ भारत में इसके…

Read More

मुंबई के भूलेश्वर इलाके में शनिवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भूलेश्वरचा राजा की विशाल गणेश प्रतिमा अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जय अंबे चौक के पास हुआ हादसा शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब 9:51 बजे भूलेश्वर के जय अंबे चौक के पास कबूतरखाना इलाके में हुई। यहां गणेश प्रतिमा के आगमन समारोह के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इसी दौरान विशाल प्रतिमा गिर गई…

Read More

तेलंगाना : मल्काजगिरी इलाके में पुराने नोट बदलने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बोलाराम निवासी 42 वर्षीय प्राइवेट कर्मचारी को इंस्टाग्राम पर पुराने नोट बदलने का विज्ञापन दिखाई दिया। 99 लाख रुपये मिलने के लालच में उन्होंने ठगों से संपर्क किया और आखिरकार अलग-अलग बहानों से 95 हजार रुपये गंवा बैठे। इंस्टाग्राम विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल पुलिस के अनुसार, पीड़ित को 26 जुलाई को इंस्टाग्राम पर पुराने नोट बदलने से जुड़ा एक विज्ञापन मिला। विज्ञापन में दिए गए व्हाट्सऐप नंबर पर संपर्क करने के बाद आरोपियों ने उनसे पुराने नोटों की तस्वीरें…

Read More

जापान में रविवार सुबह आए तेज भूकंप ने एक बार फिर लोगों को दहशत में डाल दिया। पूर्वी जापान और टोक्यो क्षेत्र में महसूस किए गए झटकों की शुरुआती तीव्रता 5.9 बताई गई है। भूकंप के कारण कई जगहों पर लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार 23 लोगों के घायल होने की सूचना है। इबाराकी के पास था भूकंप का केंद्र जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप का केंद्र दक्षिणी इबाराकी प्रांत में जमीन के करीब 70 किलोमीटर नीचे था। इसके झटके टोक्यो के अलावा आसपास के कई इलाकों में भी महसूस किए गए।…

Read More

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब वाइस चांसलर आवास के पास एक कार में युवक और युवती के नशे की हालत में होने की सूचना सामने आई। छात्रों ने कार को घेर लिया। इस दौरान कार को नुकसान पहुंचने की भी बात कही जा रही है। बाद में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। कार के पास हुआ विवाद, छात्रों ने देखा पूरा घटनाक्रम बताया जा रहा है कि छात्रों की नजर कैंपस में मौजूद एक कार पर पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार के पास एक युवक और युवती के…

Read More

रांची के कई इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में मेंटेनेंस और तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। इसके चलते कुछ इलाकों में तय अवधि के लिए बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। बिजली विभाग का कहना है कि मरम्मत और रखरखाव का काम बिजली व्यवस्था को मजबूत करने तथा भविष्य में फॉल्ट की समस्या कम करने के लिए किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में हो सकती है बिजली कटौती रांची के कई आवासीय और…

Read More