Author: Daily Pinch
रायपुर। किसानों को किफायती और उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए रायगढ़ जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा जिलेभर में खाद वितरण व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में लैलूंगा विकासखंड में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग ने खाद की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया। उप संचालक कृषि स्वयं किसान बनकर एक खाद दुकान पर पहुंचे और खाद खरीदने का प्रयास किया। जांच के…
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खाद-बीज उपलब्ध कराया जाए तथा इसकी जवाबदेही संबंधित कलेक्टरों की होगी। मुख्यमंत्री ने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के लाभों की जानकारी दें ताकि आधुनिक कृषि तकनीकों का अधिकतम उपयोग हो सके। उन्होंने अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध तत्काल और प्रभावी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय आज गरियाबंद जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष…
रायपुर। रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी के एक मैनेजर से दिनदहाड़े 10 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश के लिए शहरभर में नाकेबंदी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, श्रवण साहू महोबा बाजार के निवासी हैं और टाटीबंध स्थित गैस एजेंसी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि वह शनिवार को भुगतान राशि लेने के लिए अग्रसेन चौक स्थित गैस एजेंसी के कार्यालय पहुंचे थे। वहां से लगभग 10…
प्रदेश के युवा क्रिकेटर आयुष पांडे का INDIA A टीम में हुआ चयन, शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
रायपुर। राज्य के युवा बल्लेबाज आयुष पांडे का चयन भारत ‘ए’ टीम में श्रीलंका दौरे के लिए किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका में आयोजित होने वाले मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भारत ‘ए’ टीम की घोषणा की है, जिसमें छत्तीसगढ़ के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज को भी मौका मिला है। आयुष के चयन की खबर सामने आते ही प्रदेश के क्रिकेट जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें भारत ‘ए’ टीम के रूप में मिला है। क्रिकेट विशेषज्ञ इसे उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा अवसर…
रसमड़ा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई गाड़ियां हुयो शॉर्ट टर्मिनेट
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन क्रमांक-06 के कमीशनिंग कार्य के लिए विशेष ट्रैफिक एवं नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। इसके चलते 10 से 12 जून के बीच कई मेमू और डेमू यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रसमड़ा स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन उपलब्ध कराने और दुर्ग स्टेशन के मालगोदाम संबंधी कार्यों को रसमड़ा स्थानांतरित करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। इससे भविष्य में दुर्ग स्टेशन पर विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा रेल परिचालन अधिक सुगम होगा। कार्य के तहत 9 जून को…
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बॉम्बे उच्च न्यायालय के 6 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद जारी इस नियुक्ति में निवेदिता प्रकाश मेहता, प्रफुल्ल सुरेंद्रकुमार खुबलकर, अश्विन दामोदर भोबे, रोहित वासुदेव जोशी, अद्वैत महेंद्र सेठना और प्रवीण शेषराव पाटिल के नाम शामिल हैं।
5 लाख परिवारों के खातों में आएंगे 10-10 हजार रुपए, सीधे खातों में पहुंचेगी सहायता राशि
रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक सहायता देने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 जून को बलौदाबाजार से ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के तहत करीब 5 लाख हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। इस वर्ष 4 लाख 95 हजार 965 भूमिहीन परिवारों को 10-10 हजार रुपए की सहायता मिलेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपए का प्रावधान किया है। योजना का उद्देश्य भूमिहीन मजदूर परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। सीधे खातों में पहुंचेगी सहायता राशि योजना…
बस्तर । बस्तर में डीआरजी की तर्ज पर बस्तर में नया बल गठित किया गया था, जिसे “बस्तर फाइटर्स” नाम दिया गया। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए अब माओवाद के खिलाफ निर्णायक रणनीति के तहत बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। इसके अंतर्गत केंद्र सरकार के अधीन तैनात करीब 40 हजार केंद्रीय सुरक्षा बलों की चरणबद्ध वापसी का खाका तैयार किया गया है, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए बस्तर फाइटर्स यह जिम्मेदारी संभालेंगे। 5,000 बस्तर फाइटर्स की भर्ती का निर्णय इस रणनीति के तहत बस्तर के ग्रामीण…
रायपुर। NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने NSUI के कई पदाधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। एक ओर पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर कानूनी कार्रवाई की है, वहीं कांग्रेस ने इसे युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश बताया है। जानकारी के अनुसार, 3 जून को NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI द्वारा बिलासपुर में प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की…
नई दिल्ली। सहारा रेगिस्तान के एक पथरीले इलाके में ट्रक खराब हो जाने की वजह से पानी की बूंद-बूंद को तरसे करीब 49 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।नाइजर के अगाडेज गवर्नर के आधिकारिक बयान के मुताबिक, ये सभी लोग माली से एक मुस्लिम त्योहार ईद मनाकर लौट रहे थे, लेकिन असमका बॉर्डर से लगभग 80 किलोमीटर दूर इनका ट्रक रास्ते से भटक गया और बीच रेगिस्तान में बंद हो गया। दुनिया के सबसे खतरनाक और बेरहम माने जाने वाले सहारा रेगिस्तान में आग बरस रही थी, मीलों दूर तक न पानी की एक बूंद, न कोई साया…चारों तरफ सिर्फ…
