Author: Daily Pinch

Today Horoscope: आज का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। शनिदेव की कृपा से कुछ लोगों को नौकरी, व्यापार और धन संबंधी मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है, वहीं कुछ राशियों को विवाद, खर्च और तनाव से बचकर रहने की सलाह दी गई है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल संकेत दे रही है कि आज का दिन मेहनत करने वालों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन। मेष राशि आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नौकरी और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल…

Read More

रायपुर। सुदूर वनांचल और नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के एक किसान परिवार के बेटे ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। झापरा क्षेत्र के निवासी बारसे रोशन ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE एडवांस 2026 में कैटेगरी रैंक 634 प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि संसाधनों की कमी कभी भी सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती। सीमित संसाधनों के बीच बड़े सपने बारसे रोशन एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। उनके माता-पिता खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद रोशन ने…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोलेगी और बिलासपुर को शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षा तैयारी के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगी। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 पुनः परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा के सुचारु और सुरक्षित संचालन के लिए राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। बैठक में परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात और कानून व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से संचार विभाग में नई नियुक्तियां की हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने 5 मुख्य प्रवक्ता और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति की घोषणा की है। जारी आदेश के अनुसार पार्टी ने मीडिया और जनसंपर्क गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए अनुभवी नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। ये बनाए गए मुख्य प्रवक्ता आर.पी. सिंह अमित श्रीवास्तव धनंजय सिंह ठाकुर सुरेन्द्र वर्मा…

Read More

रायपुर। रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित श्रम विभाग के मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में उस वक्त भावुक और गर्व भरा माहौल देखने को मिला, जब मजदूर परिवारों के होनहार बच्चों को मंच पर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा की मेरिट सूची में जगह बनाने वाले पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 22 मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 2-2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक अपने पसीने और मेहनत से देश और समाज के विकास की मजबूत नींव…

Read More

नई दिल्‍ली। वित्त वर्ष 2026 के चौथी तिमाही में अनुमान से बेहतर जीडीपी आंकड़े आए हैं। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भारत की रियल GDP ग्रोथ 7.7% दर्ज की गई है। वहीं इस वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8% रहा है, जबकि पिछली तिमाही में यह ग्रोथ 8 फीसदी थी। नेशनल स्टैटिस्टिक्स मिनिस्‍ट्री के मुताबिक, मार्च में खत्म हुए पूरे फाइनेंशियल ईयर के लिए सरकार को उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था 7.7% बढ़ी है, जबकि फरवरी में इसका अनुमान 7.6% लगाया गया था। भारत की जीडीपी के ये आंकड़े…

Read More

रायपुर। राजधानी में मिनी (ट्रैवलर) सिटी बस सेवा शुरू होने जा रही है। ये बस टाटीबंध चौक से शास्त्री चौक होते हुए रेलवे स्टेशन तक जाएगी। इसके बाद रेलवे स्टेशन से पचपेड़ीनाका होते हुए भाठागांव स्थित इंटरस्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) तक आना-जाना करेगी। डॉ. हमानी जैन, फेलो, काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) ने बताया कि सीईईडब्लयू के रिसर्च के अनुसार, कुशलता के साथ संचालित करने पर किसी शहर के बसों के बेड़े में जोड़ी जाने वाली प्रत्येक 100 माइक्रो-बसें सालाना 1.7 से 3.5 टन पीएम 2.5 उत्सर्जन को रोक सकती हैं। माइक्रो-बसें विशेष रूप से छोटे और मध्यम…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में परीक्षा कार्यक्रम में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। मामला दो अहम परीक्षाओं की तिथियां एक ही दिन होने से जुड़ा था। याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में आवेदन दायर कर मांग की थी कि D.El.Ed. परीक्षा और एक अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तिथि एक ही दिन निर्धारित होने के कारण परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया जाए। उनका तर्क था कि दोनों परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक छात्रों के हित प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें अपने भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए मजबूर…

Read More

तमिलनाडु। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अन्नामलाई ने बुधवार को नितिन नवीन से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा था, तभी से उन्हें मनाने की कोशिश चल रही थी। बीजेपी लगातार दावा कर रही थी कि तमिलनाडु इकाई में पूरी एकता बनी हुई है और पूर्व राज्य अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने न तो इस्तीफा दिया है और न ही कोई नई राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना बना रहे हैं। लेकिन अब उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है।

Read More