Author: Daily Pinch
छत्तीसगढ़ नगरीय-पंचायत चुनाव, निकायों में भाजपा को बढ़त, कांग्रेस ने भी दिखाई ताकत, जाने अध्यक्ष पदों पर किसे मिली जीत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनावों की मतगणना पूरी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बढ़त हासिल की है, जबकि कांग्रेस ने भी कई क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन कर मुकाबले को रोचक बनाए रखा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष के पांच पदों में भाजपा ने तीन और कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पदों पर किसे मिली जीत उपचुनाव में भाजपा ने बम्हनीडीह, शिवनंदनपुर और सहसपुर लोहारा नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (कैबिनेट) की बैठक मंगलवार, 09 जून को सवेरे 11.00 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचार आधारित खेती को बढ़ावा मिलने से किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने की दिशा में सफल कदम बढ़ा रहे हैं। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे उन्नत उर्वरकों का उपयोग किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इससे खेती की लागत में कमी आने के साथ-साथ फसलों को बेहतर पोषण और…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के तीन नगर पंचायतों में हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया है। चुनाव परिणामों ने स्थानीय निकायों में भाजपा की मजबूत पकड़ को एक बार फिर साबित कर दिया है। जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और विभिन्न स्थानों पर जश्न मनाया जा रहा है। https://x.com/vishnudsai/status/2062500312741478639 मुक्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा राज्य की जनता ने नगर पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को जो शानदार जनादेश दिया है, उसके लिए हार्दिक धन्यवाद। सहसपुर लोहारा, बामहनीडीह और शिवानंदपुर नगर पंचायतों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत…
रायगढ़। रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य हमला भी अलर्ट मोड पर आ गया है और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों से न घबराने की अपील की है। श्याम बिहारी जायसवाल का कहना है कि हम केवल रायगढ़ ही नहीं पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर HIV पीड़ित लोगों की जांच कर रहे हैं, जो पॉजिटिव होकर निकलेंगे उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि सरकार के पास पर्याप्त इंतजाम है, जो युथ नशीली दवाईयों को नशे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं…
रायपुर। कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली विषय पर जिलास्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के संचालन, शिकायतों के पंजीयन और उनके समयबद्ध निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का उद्देश्य आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को अब अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए लंबी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का सीजन 3 का आगाज़ नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार शाम रंगारंग अंदाज में हुआ। ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपनी जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस से स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने फिल्म धुरंधर के गाने “तेनु शरारत दिखावा, जदो नैना लडावा” और ”हुसन तेरा तौबा तौबा” पर शानदार प्रस्तुति दी, जिससे माहौल पूरी तरह संगीतमय हो गया। इस कार्यक्रम के बाद टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रायपुर राइनोज और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच खेला गया। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह…
जगदलपुर। बस्तर संभाग के लिए एक महत्वपूर्ण न्यायिक पहल के तहत जगदलपुर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत शुरू हो रही है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट और राज्य सरकार की अनुशंसा पर इसकी अधिसूचना जारी की है। इसके साथ ही बस्तर क्षेत्र से जुड़े एनआईए मामलों की सुनवाई अब स्थानीय स्तर पर तेज गति से हो सकेगी। बता दें कि सेंट्रल एनआईए मामले के वकील संजय शुक्ला ने बताया कि चारों जिलों से जुड़े एनआईए के कुल 21 मामले वर्तमान में विचाराधीन हैं, जबकि करीब 110 मामले रिमांड स्टेज पर हैं। इन सभी मामलों…
रायपुर। साइबर ठगी करने वाले कुछ इस तरह से झांसा दे रहे हैं कि लोग केवल वाॅट्सऐप मैसेज या कॉल से ही उनपर भरोसा कर रहे हैं। उनसे मेल मुलाकात भी नहीं करते हैं और लाखों रुपए उनके बताए बैंक खातों में जमा करा देते हैं। देवेंद्र नगर इलाके में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक शेयर ब्रोकर ने वाॅट्सऐप में आए मैसेज व उससे संबंधित लोगों से मोबाइल फोन में ही बातचीत करके 84 लाख से अधिक निवेश कर दिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।…
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों के बच्चों को बड़ी सौगात, इस बार एक साथ मिलेंगे यूनिफॉर्म के दोनों सेट
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए इस बार नए शिक्षा सत्र की शुरुआत राहत भरी खबर के साथ होने जा रही है। राज्य सरकार ने कई वर्षों बाद यूनिफॉर्म वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए फैसला लिया है कि विद्यार्थियों को इस बार यूनिफॉर्म के दोनों सेट एक साथ उपलब्ध कराए जाएंगे। शिक्षा विभाग का दावा है कि 16 जून से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से पहले ही अधिकांश स्कूलों में यूनिफॉर्म पहुंचा दी जाएगी, ताकि छात्रों को सत्र शुरू होते ही इसका लाभ मिल सके। 50 लाख से अधिक यूनिफॉर्म…
15 दिनों तक बंद रहेगा रायपुर का यह अंडरब्रिज, रेलवे की ओर से किया जाएगा मेंटेनेंस का काम
रायपुर। रायपुरवासियों के लिए जरूरी सूचना है। शहर का गुढ़ियारी रेलवे अंडरब्रिज (एक्सप्रेस-वे मार्ग) 4 जून से 18 जून तक यानी 14 दिनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे द्वारा अंडरब्रिज में मेंटेनेंस और रखरखाव का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान रोजाना आने-जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। रेलवे और प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे तेलघानी नाका ओवरब्रिज और चुनाभट्टी अंडरब्रिज जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, ताकि ट्रैफिक जाम और असुविधा से बचा जा सके। ट्रैफिक पुलिस की ओर…
