Author: Daily Pinch
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा की समय-सारिणी घोषित कर दी गई है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा का आयोजन 06 जून से 09 जून 2026 तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक तथा दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक संपन्न होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार 06 जून 2026 को भाषा एवं निबंध, 07 जून को सामान्य अध्ययन-I एवं II, 08 जून को सामान्य अध्ययन-III एवं IV तथा 09 जून को सामान्य अध्ययन-V की परीक्षा का आयोजन…
कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां तीन अलग- अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। तीनों मामलों में पाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाथी खड़ी ट्रक से टकराई छोटा हाथी पहली घटना पाली थाना क्षेत्र में सामने आई है। जहां बिलासपुर-कटघोरा मुख्य मार्ग NH 130 पर मुनगाडीह के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में…
रायपुर। CGPSC भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर और भिलाई समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है। सुबह से जारी इस कार्रवाई में ईडी की टीम दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और आर्थिक पहलुओं की पड़ताल के लिए की जा रही इस कार्रवाई से मामले में नए खुलासों की संभावना जताई जा रही है। रायपुर में महिला अधिकारी ने निवास पर दबिश भर्ती घोटाला में पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के रायपुर स्थित निवास में भी दबिश दी गई…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। रिटायर्ड वरिष्ठ पूर्व आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का निधन हो गया है। अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव, कुशल कार्यशैली और जनहितकारी दृष्टिकोण के लिए पहचान रखने वाले बीकेएस रे ने शासन-प्रशासन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके निधन पर कई वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार रायपुर एम्स में चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्रों…
Today Horoscope : आज मिथुन, कन्या और कुंभ वालों के लिए शुभ रहेगा बुधवार! जानिए 12 राशियों का पूरा हाल
Today Horoscope: आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद, सफलता और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल करियर, व्यापार, शिक्षा और पारिवारिक जीवन पर असर डाल सकती है। कुछ राशियों को आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ लोगों को अपने फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मेष राशि आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नौकरी और व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और पुराने रुके काम पूरे होने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वृषभ राशि आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं।…
गुजरात। सूरत जिले की बारडोली तहसील में मंगलवार सुबह गुजरात-महाराष्ट्र हाईवे पर दो बसों के आमने-सामने की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हुआ। पुलिस और आपातकालीन सेवाओं ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधीक्षक राजेश गढिया (सूरत ग्रामीण) के अनुसार, हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों बसें उच्च गति से चल रही थीं, जिससे नियंत्रण खोने और टक्कर की स्थिति बनी। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने मार्ग…
रायपुर के लोगों को नगर निगम का झटका, यूजर चार्ज में की गई बढ़ोतरी, जानें अब कितना देना होगा
रायपुर। रायपुर के लोगों को नगर निगम ने बड़ा झटका दिया है। रायपुर नगर निगम ने संपत्तिकर के साथ वसूले जाने वाले यूजर चार्ज में बढ़ोतरी की है। नए निर्णय के बाद अब आवासीय और व्यावसायिक दोनों श्रेणी के उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में अधिक राशि चुकानी होगी। नगर निगम के अनुसार, आवासीय संपत्तियों पर सालाना 120 रुपये की वृद्धि की गई है। वहीं व्यावसायिक (कमर्शियल) संपत्तियों के लिए यूजर चार्ज में सालाना 360 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह अतिरिक्त राशि संपत्तिकर के साथ ही वसूली जाएगी। नगर निगम का कहना है कि शहर में सफाई व्यवस्था,…
IPL जीतने के बाद विराट-अनुष्का पहुंचे प्रेमानंद महाराज के दरबार, आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे
नई दिल्ली। आईपीएल फाइनल में विराट ने शानदार 75 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। ट्रॉफी जीतने के महज दो दिन बाद उनका यह आध्यात्मिक दौरा चर्चा का विषय बन गया है। कई प्रशंसक इसे सफलता के बाद विनम्रता और आस्था का प्रतीक बता रहे हैं। आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़े। सोमवार को दोनों वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब विराट की…
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली ने आत्मघाती कदम उठा लिया है। संजय नगर स्थित गौठान परिसर में मंगलवार सुबह फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। घटना की खबर इलाके में फैलते ही हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में कांग्रेस नेता जेल से बहार आया था। पंचायत सचिव की मौत के मामले में गए थे जेल जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले कोदागांव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें आरोप था कि नवाज अली की कार से पंचायत सचिव से ठोकर लगी और वह…
रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को 60 नए SI (उप निरीक्षक) मिले हैं। बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन सभी अधिकारियों को अब व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए शहर के कई थानों में पदस्थ किया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नर ने इसके लिए पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार, नए SI को कानून-व्यवस्था, अपराध जांच और पुलिसिंग के व्यावहारिक अनुभव के लिए अलग-अलग थानों में तैनात किया गया है। सबसे अधिक तीन-तीन SI की पदस्थापना खम्हारडीह, खमतराई, कबीर नगर, गोलबाजार, मोहदापारा, कोतवाली, सिविल लाइन, टिकरापारा, पंडरी, पुरानी बस्ती, राजेंद्र नगर, डीडी नगर, उरला, तेलीबांधा, आमानाका, आजाद चौक…
