Author: Daily Pinch
रायपुर। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। यह घोषणा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों के लिए की गई है। वर्ष 2025-26 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शीर्ष 10 में स्थान बनाने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक टॉपर बच्चे को कुल 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया जाएगा। इसमें 1 लाख रुपये नकद प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। शेष 1 लाख रुपये दोपहिया वाहन खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। यह सम्मान “मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना” के तहत मिलेगा। मंडल सचिव गिरीश कुमार…
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक बैंक मित्र से दिनदहाड़े दो लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर फेंककर उसे असहाय बनाने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित द्वारा हेलमेट का फेस गार्ड नीचे कर लेने के कारण उनकी योजना पूरी तरह सफल नहीं हो सकी। इसके बाद आरोपियों ने बाइक अड़ाकर नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और बैंक से रैकी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी…
रायपुर। रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र स्थित मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसकी ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। घटना के बाद प्लांट परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।…
भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) ने सात मई को आयोजित डी.फार्मेसी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा निरस्त कर दी है। प्रश्नपत्र लीक होने और जांजगीर-चांपा व जीपीएम जिले के केंद्रों में सामूहिक नकल की पुष्टि के बाद 526 परीक्षार्थियों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। यह री-एग्जाम केवल सात कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रश्न और उत्तर पहले ही वाट्सऐप के जरिए पहुंचा जांच में सामने आया कि विद्यार्थियों तक प्रश्न और उत्तर पहले ही वाट्सऐप के जरिए पहुंचा दिए गए थे। उड़नदस्ता दल को कई उत्तर पुस्तिकाओं में एक जैसे उत्तर मिले। परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थी…
CBSE 12 Board: 12वीं के लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट, खुल गया री-इवैल्युएशन पोर्टल
CBSE 12 Board: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आखिरकार Verification of Marks और Re-evaluation Portal खोल दिया है। अब वे छात्र जिन्होंने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त कर ली है अपने अंकों के सत्यापन और री-इवैल्युएशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की यह प्रक्रिया 6 जून 2026 तक जारी रहेगी. ऐसे में जिन छात्रों को अपने अंकों को लेकर कोई संदेह है.वे तय समय के भीतर आवेदन कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर दी जानकारी पोर्टल शुरू होने की जानकारी देते हुए CBSE ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट…
Today Horoscope: आज बुध गोचर से तुला राशि वालों को अच्छे संकेत, मकर राशि वाले सावधानी बरतें, जानें सभी का हाल
Today Horoscope: आज द्वितीया तिथि और मूल नक्षत्र के साथ साध्य और शुभ योग का एक अद्भुत संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से आज बड़ा बदलाव हो रहा है। बुध ग्रह आज आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं, जिसका सीधा प्रभाव सभी 12 राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति और संबंधों पर पड़ेगा। मेष राशिफल दिन का आरंभ अच्छी सूचनाओं के साथ होने के योग बन रहे हैं। पुराने व्यावसायिक संबंधों के फिर से जुड़ने से व्यापार में वृद्धि की संभावना रहेगी। अभिभावकों से बातचीत करते समय सावधानी रखें। आज यात्रा टालना आपके लिए लाभकारी रहेगा। वृषभ राशिफल …
धमतरी देश का पहला जिला बना, जहां PACS समितियों के माध्यम से किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर की सुविधा
रायपुर । कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने तथा किसानों को वैज्ञानिक एवं उन्नत खेती से जोड़ने की दिशा में जिला धमतरी ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले की 10 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) में ड्रोन स्प्रेयर सुविधा प्रारंभ की गई है। इस अभिनव पहल के साथ धमतरी देश का पहला जिला बन गया है, जहां सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को ड्रोन आधारित कृषि सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आज समिति लोहरसी में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इस महत्वाकांक्षी पहल का शुभारंभ…
यात्री बसों के किराया वृद्धि पर होगा जल्द फैसला, परिवहन विभाग ने बस संचालकों से की बैठक
रायपुर। यात्री बसों में किराया वृद्धि की मांग को लेकर परिवहन विभाग ने सभी बस संचालकों की बैठक लेकर चर्चा की। विभाग ने बारी-बारी से सभी संचालकों से बात की और बस संचालन में आ रही कठिनाइयों की जानकारी ली। बस संचालकों ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पिछली बार किराया वृद्धि वर्ष 2021 में की गई थी। डीजल की मूल्य में लगातार वृद्धि होने के कारण संचालकों ने मांग रखी कि यात्री किराया डीजल के मूल्य में कमी या वृद्धि के साथ घटने-बढ़ने का स्थायी कानून बनाया जाए। परिवहन विभाग ने कहा कि अन्य राज्यों के दरों का…
महासमुंद। विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा दिव्यांगजनों के लिए 5 जून 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. शशि अतुलकर, उपसंचालक रोजगार, विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर ने बताया कि यंग इंडिया के तत्वावधान में यह रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार, रायपुर में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में अस्थिबाधित, बौने, कम सुनने वाले (श्रवण यंत्र की सहायता से) तथा देखने में कठिनाई वाले (चश्मे की सहायता से) दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। मेले में क्रेडालिस कैपिटल प्रा. लि., आई ट्रेड…
JEE एडवांस 2026 का परिणाम जारी, रायपुर की सान्वी मित्तल का शानदार प्रदर्शन, हासिल की 4196वीं ऑल इंडिया रैंक
रायपुर। जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस 2026 का परिणाम रविवार देर रात घोषित किया गया। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में रायपुर की छात्रा सान्वी मित्तल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4196 हासिल की है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने लगातार मेहनत, अनुशासित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया है। एजुकेशन एक्सपर्ट्स के अनुसार इस वर्ष JEE एडवांस परीक्षा में कुल 1,79,694 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 56,880 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की। इस तरह परीक्षा का कुल सफलता प्रतिशत लगभग 31.65 प्रतिशत रहा। वहीं इस वर्ष परीक्षा का कटऑफ बढ़कर 92 अंक…
