Author: Daily Pinch
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके का ऐलान, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। अभिजीत 6 जून को भारत लौटेंगे। उन्होंने सोमवार को कहा कि वह परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की शुरुआत के लिए छह जून को भारत लौटेंगे। अभी अमेरिका में रहने वाले दीपके ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने अपने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में उनके विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील किया है। अभिजीत दीपके ने कहा कि अब समय आ गया है कि…
पश्चिम बंगाल की राजनीति से प्रेरणादायक कहानी, झाड़ू-पोछा करने वाली महिला बनी मंत्री, कलिता माजी की प्रेरक यात्रा
कोलकाता। घरों में काम करने वाली कलिता माजी अब मंत्री पद तक पहुंच गई हैं। पूर्वी बर्दवान जिले के अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित आउसग्राम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद उनका नाम चर्चा में है। कलिता माजी का जीवन लंबे समय तक आर्थिक संघर्षों से भरा रहा। वह अपने परिवार का सहयोग करने के लिए लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा, बर्तन साफ करने और कपड़े धोने का काम करती थीं। उनके पति दिहाड़ी मजदूर हैं, जबकि उनके बेटे ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी है। साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली कलिता ने अपने क्षेत्र में…
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां अटैच, कई नए आरोपी शामिल
रायपुर । छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने कथित शराब सिंडिकेट से जुड़ी 1000 करोड़ रुपये से अधिक बाजार मूल्य की संपत्तियों को अटैच किया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई है और इसमें कई कंपनियों, होटल परिसंपत्तियों तथा अन्य संपत्तियों को शामिल किया गया है। ईडी के अनुसार, मामले में कथित शराब सिंडिकेट के प्रमुख आरोपी अनवर ढेबर पर अवैध कमाई को बेनामी संपत्तियों में निवेश करने का आरोप है। जांच एजेंसी का दावा है कि सिंडिकेट के संचालन और वित्तीय लेनदेन…
नारायणपुर। देश के सबसे दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल अबूझमाड़ में उस समय एक भावनात्मक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब आध्यात्मिक संत एवं समाजसेवी डॉ. प्रेमा साई महाराज ओरछा ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर आगे स्थित एडजूम और आदेर-सिओबी क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने वहां तैनात आईटीबीपी के वीर जवानों का सम्मान कर उनके साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा को नमन किया। कभी था माओवादियों का सुरक्षित ठिकाना एडजूम और आदेर-सिओबी वही क्षेत्र है जिसे वर्षों तक माओवादियों की सेंट्रल कमेटी का सबसे सुरक्षित ठिकाना माना जाता रहा। सुरक्षा बलों की सफल कार्रवाई के बाद यही इलाका उस समय…
यूपीएससी में सलेक्ट 2024 बैच के अधिकारियों को कैडर का आवंटन, छत्तीसगढ़ को नहीं मिला एक भी आईएएस
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को यूपीएससी में सलेक्ट 2024 बैच के अधिकारियों को कैडर का आवंटन कर दिया। 2024 बैच में 147 आईपीएस अधिकारी हैं। सभी को कैडर प्रदान कर दिया गया है। सबसे अधिक आईपीएस उत्तरप्रदेश, एमपी और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों को मिले हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ एक भी आईपीएस अधिकारी नहीं मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद यह पहला मौका है, जब छत्तीसगढ़ को एक भी आईपीएस अधिकारी नहीं मिले हैं। इससे पहले हर बैच में दो-चार अफसर मिलते ही थे।
बिजली कंपनी की बड़ी पहल, 30 जून तक रजिस्ट्रेशन कराने पर पुराने बिजली बिल में 75% तक मिलेगी छूट
रायपुर। राज्य सरकार की ओर से पुराने बकाया बिजली बिल में बड़ी छूट दी जा रही है। लेकिन इसके लिए लोगों को मोर बिजली एप में पंजीयन कराना होगा। इसके बाद ही पुराने बिल की गणना की जाएगी। फिर तय किया जाएगा कि कितनी छूट दी जा सकती है। अभी तक केवल रायपुर जिले में ही 30 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने अपना पंजीयन करा लिया है। प्रारंभिक गणना में इन सभी को 40 लाख तक की छूट मिलने की संभावना है। बिजली बिल में छूट और माफी के लिए 30 जून तक पंजीयन कराया जा सकता है। इसलिए अंतिम…
मुंबई। दिग्गज प्लेबैक सिंगर सुमन कल्याणपुर (Suman Kalyanpur) का आज 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस लिया है। अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली सिंगर सुमन को शादी के पहले सुमन हेमदी नाम से जाना जाता था। लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपना नाम सुमन कल्याणपुर रखा और अपने गीतों को अवाज दी। बता दें कि सुमन कल्याणपुर (Suman Kalyanpur) का जन्म 28 जनवरी 1937 अविभाजित भारत (अब बांग्लादेश) के भवानीपुर में हुआ था। उन्होंने महान कवि जी. डी. माडगुलकर के गीत (गदिमा) से मराठी संगीत में अपनी शुरुआत…
नई दिल्ली। 1 जून से लागू हुआ यह नया बदलाव UPI उपयोगकर्ताओं के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है। इससे डिजिटल भुगतान पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनने की उम्मीद है, जिससे ऑनलाइन लेनदेन के दौरान होने वाली गलतियों और धोखाधड़ी के मामलों में कमी आ सकती है। डिजिटल भुगतान ने देश में लेनदेन के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। मोबाइल फोन के जरिए कुछ ही सेकंड में पैसे भेजने और प्राप्त करने की सुविधा ने लोगों की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है। आज लाखों लोग रोजमर्रा के भुगतान से…
रायपुर। हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। रायपुर से दिल्ली के बीच दोपहर में संचालित होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट सेवा बंद कर दी गई है। इस फैसले से नियमित यात्रियों, व्यवसायिक वर्ग और राजधानी के जरिए देशभर में यात्रा करने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। फ्लाइट बंद होने से यात्रियों को अब वैकल्पिक उड़ानों पर निर्भर रहना पड़ेगा। दोपहर की एयर इंडिया फ्लाइट बंदए आज से रायपुर-दिल्ली दोपहर की एयर इंडिया फ्लाइट को बंद कर दिया गया है। एयर इंडिया और इंडिगो ने अपनी कई उड़ानों में बड़ी कटौती…
Today Horoscope: आज कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें सभी राशियों का हाल
Today Horoscope : आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल सोमवार को कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। कुछ राशियों को करियर और धन में लाभ मिलेगा, जबकि कुछ लोगों को रिश्तों और स्वास्थ्य के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। मेष राशि सावधानी से काम लें। मशीनरी-वाहन चलाते समय एकाग्रता रखें। विरोधी पुराने मुद्दे उठा सकते हैं। मेहनत से परेशानियां हल होंगी। वृषभ राशि फैशन-डिजाइनिंग वालों को प्रतिस्पर्धा में सफलता। आर्थिक लाभ के योग हैं। भावनात्मक रिश्तों में निराशा मिल सकती है। मिथुन राशि भूमि-भवन में नया निवेश टालें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। आलोचना…
