Author: Daily Pinch
Today Horoscope: रविवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। कुछ लोगों को करियर और कारोबार में सफलता मिल सकती है, तो वहीं कई राशियों को आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख मिलने के योग बन रहे हैं। हालांकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य और रिश्तों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल। मेष राशि आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार में लाभ…
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अभिनेता से नेता बने तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु का नया मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया गया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए विजय को सरकार बनाने का न्योता दिया है। जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक विजय ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और विधायक दल का नेता चुने जाने की जानकारी दी। साथ ही कांग्रेस, CPI, CPI(M), विदुथलाई चिरुथैगल काची और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग समेत कई दलों के समर्थन पत्र भी सौंपे गए। राज्यपाल ने विजय…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जंगलों से निकली एक प्रतिभा ने आज देश की सर्वाेच्च सेवाओं में अपनी जगह बनाकर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। रायगढ जिले के सम्बलपुरी ग्राम के एक साधारण तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के सुपुत्र अजय गुप्ता ने अपने अटूट संकल्प से भारतीय वन सेवा (IFS) में चयनित होकर यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की नहीं, बल्कि कड़े संघर्ष और सही मार्गदर्शन की मोहताज होती है। रायगढ़ के संबलपुरी गांव में तेंदूपत्ता और महुआ बीनने वाला अजय गुप्ता अब IFS अधिकारी बन गया है। कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई करते हुए अजय ने पूरे देश…
तेज आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली कर कहर, वज्रपात से दो की मौत, एक ही हालत गंभीर
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम ने दर्दनाक त्रासदी का रूप ले लिया। तेज आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन युवक उसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक यह घटना सोमनी थाना क्षेत्र के डबरापारा स्थित बांधा तालाब के पास हुई। बताया जा रहा है कि तेज हवा, आंधी और मौसम खराब…
नई दिल्ली। एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। जो कि 15 मई से पहले होने की आशंका है। सूत्रों के अनुसार, ईरान-इजरायल और अमेरिका में जारी तनाव को लेकर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर भारी आर्थिक दवाब बन गया है। तेल कंपनियों को हर महीने लगभग 30 हजार करोड़ रुपये की अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर से उछलकर 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। हालांकि, इस तेजी के बाद भी भारत…
सीएम के शपथ लेते ही ममता बनर्जी ने बदला सोशल मीडिया प्रोफाइल, खुद को नहीं बताया पूर्व CM
पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC की करारी हार के बाद भी ममता बनर्जी का कड़ा रुख बरकरार है।एक तरफ जहां बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के नएमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है, वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में बड़ा बदलाव किया है। शनिवार सुबह 11 बजे तक ममता बनर्जी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर उनके बायो में “माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल” के रूप में दर्ज था लेकिन शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने अपने बायो से ‘माननीय मुख्यमंत्री’ हटा लिया, हालांकि उन्होंने अपने नाम के…
पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार में किस-किस ने ली शपथ, अग्निमित्रा पॉल से लेकर दिलीप घोष तक जानें सभी मंत्रिकों के बारे में
पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल में नए मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। बीजेपी की नई सरकार का शपथग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बने। उनके अलावा शुभेंदु सरकार में 5 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू, निशीथ प्रमाणिक शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता और राज्य के गणमान्य व्यक्ति भी…
तमिलनाडु में टीवीके सरकार के शपथ में पहुंचेंगे राहुल गांधी, थलापति विजय होंगे मुख्यमंत्री
चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद अब जल्द ही सरकार बनने वाली है। इस बीच खबर आई है कि, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता टीवीके प्रमुख विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। टीवीके प्रमुख विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने के लिए तैयार हैं। उनकी पार्टी को पांच कांग्रेस विधायकों सहित प्रमुख राजनीतिक दलों से समर्थन मिल चुका है और 234 सदस्यों वाले विधानसभा में आवश्यक बहुमत का आंकड़ा पूरा हो गया है। वही जरूरी समर्थन जुटाने के…
तमिलनाडु। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वहीं तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी कर दिए गए है। थलपति विजय तमिलनाडु में सबसे अधिक सीट लेन के बावजूद सीएम पद की शपथ नहीं ले पा रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि राज्य में सरकार न बन पाने की स्थिति में विजय के समर्थकों में रोष भी देखा जाने लगा है। शनिवार को सामने आया कि एक समर्थक ने खुद को आग लगा ली, जिसे गंभीर रूप से झुलसे के बाद अस्पताल ले जाया गया है। असल में, तमिलनाडु में सरकार…
रायपुर। रायपुर में आज 9 मई को दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। तेज धूप के बाद आसमान में बादल छा गए और इसके बाद आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश हुई। कुछ समय के लिए तेज हवाएं चलने से शहर के कई इलाकों में धूल भी उड़ती नजर आई। बारिश शुरू होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन आंधी के कारण कुछ जगहों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और शेड का सहारा लेते दिखे। मौसम…
