Author: Daily Pinch
बैकुंठपुर। बैकुंठपुर में प्रगतिशील किसान भरत रजवाड़े ने एक एकड़ में तरबूज की नई प्रजाति की खेती की है। जो सप्ताहभर के भीतर तैयार होगी। प्रगतिशील किसान भरत पारम्परिक खेती से अलग रंग-बिरंगे खास किस्म के तरबूज की खेती कर लोगों का ध्यान आकर्षित और प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही बल्कि अच्छी आमदनी भी कमा रहे हैं। उनके खेत में उगाए गए तरबूज थोड़ा अलग है और स्वाद में भी खास है। उनका कहना है कि अपने खेत में तीन अलग-अलग प्रकार के तरबूजों का प्रयोग किया है। जिसमें तरबूज का बाहरी हिस्सा (छिलका) पीले रंग का है. लेकिन…
छत्तीसगढ़ में बारिश अलर्ट, बिलासपुर, कोरबा, बलौदाबाजार सहित 8 जिलों में बारिश का अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इन दिनों पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने अचानक बदलते हालात को देखते हुए कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट अगले कुछ घंटों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली और कोरिया जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया…
छत्तीसगढ़ में गर्मी से लोग बेहाल, पारा पहुंचा 45 डिग्री सेल्सियस, कई जिलों में लू की चेतावनी भी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने में ही गर्मी ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है। इस बीच प्रदेश का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है और लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है। राजनांदगांव सबसे गर्म, कई शहरों में 43°C…
