Author: Daily Pinch
बेंगलुरु की पत्थर खदान में बड़ा हादसा, 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से बिहार के सात मजदूरों की मौत
बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के मडापट्टना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पत्थर की खदान में काम के दौरान अचानक विशाल चट्टान ढहने से बिहार के सात मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य श्रमिक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। 18 मजदूर कर रहे थे काम, अचानक ढह गई चट्टान पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब खदान में करीब 18 मजदूर पत्थर तोड़ने और खुदाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान लगभग 40 फीट ऊंचाई से एक…
दो घंटे में दो सनसनीखेज वारदातों से दहला सबलगढ़, थाने के सामने दंपती से लूट और छेड़छाड़, एक आरोपी गिरफ्तार
मुरैना : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ कस्बे में बुधवार रात महज दो घंटे के भीतर लूट, छेड़छाड़ और मारपीट की दो बड़ी वारदातों ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। सबसे चौंकाने वाली घटना सबलगढ़ थाने के ठीक सामने हुई, जहां बदमाशों ने दंपती को रोककर महिला से छेड़छाड़ की, पति के साथ मारपीट की और जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गए।हालांकि वारदात के दौरान एक आरोपी का मोबाइल मौके पर गिर गया। जब वह मोबाइल लेने वापस लौटा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है, जबकि उसके अन्य…
केंद्र की नई ग्रामीण रोजगार योजना पर विजय ने उठाए सवाल, पीएम मोदी को लिखे पत्र में वित्तीय बोझ कम करने की मांग
चेन्नई : केंद्र सरकार की नई ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ योजना को लेकर तमिलनाडु में सवाल उठाए गए हैं। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर योजना के मौजूदा स्वरूप पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया है। पत्र में कहा गया है कि वर्तमान नियमों के तहत योजना लागू होने पर राज्य पर हर वर्ष लगभग 5 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ सकता है। 60:40 फंडिंग मॉडल पर जताई आपत्ति पत्र में कहा गया है कि नई योजना में केंद्र और राज्य के बीच खर्च का अनुपात 60:40 निर्धारित…
सड़क के बीच कर दी बोरिंग, इंदौर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, वजह जानकर लोग भी रह गए हैरान
इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में सड़क के ठीक बीचों-बीच बोरिंग दिखाई दे रही है, जिसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं। इस अनोखे निर्माण को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। क्या है सड़क के बीच बोरिंग की असली वजह यह मामला इंदौर के गिरधर नगर क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार इलाके में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। जब नई सरकारी बोरिंग कराने की योजना बनाई गई तो तकनीकी बाधाओं के कारण…
35 साल से लड़ रहा किसान, दावा- मेरी जमीन पर बना रायपुर एयरपोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में मांगा साढ़े 3 हजार करोड़ का मुआवजा
रायपुर : राजधानी रायपुर के रहने वाले किसान अश्विनी बांधे ने स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की जमीन को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग और उसके सामने विकसित गार्डन उनके पूर्वजों की जमीन पर बने हैं। इस दावे को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में साढ़े 3 हजार करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। 30 एकड़ से ज्यादा जमीन पर जताया दावा अश्विनी बांधे का कहना है कि एयरपोर्ट का यह हिस्सा करीब 30 एकड़ 18 डिसमिल जमीन पर बना है, जिस पर उनके परिवार का अधिकार है। उन्होंने मुआवजे की राशि…
UP Police Encounter: 50 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, मुठभेड़ में दरोगा और कांस्टेबल भी घायल
बरेली/बदायूं। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में बदायूं पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मार गिराया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर भी फायरिंग हुई, जिसमें एक उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीआईजी के निर्देश पर चलाया जा रहा अभियान बरेली रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बदायूं पुलिस ने…
MP Promotion News: 10 साल बाद सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, 31 जुलाई तक जारी होंगे आदेश
भोपाल।मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। करीब एक दशक से रुकी पदोन्नति प्रक्रिया अब दोबारा शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने सभी विभागों को विभागीय पदोन्नति समिति यानी डीपीसी की बैठकें तय समय सीमा में पूरी करने और 31 जुलाई तक पदोन्नति आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। इससे हजारों कर्मचारियों को लंबे इंतजार के बाद प्रमोशन मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। 15 जुलाई तक पूरी करनी होगी डीपीसी की बैठक सामान्य प्रशासन विभाग समेत कई विभागों ने विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकें शुरू कर दी हैं। सरकार ने सभी विभागों,…
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज बरसेंगे झमाझम बादल, कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज कई जिलों में गरज चमक के साथ रुक रुक कर बारिश होगी। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है। लगातार बादल छाए रहने और बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग…
CG Cyber Crime: व्हाट्सएप पर APK फाइल डाउनलोड करना पड़ा भारी, 4 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
दुर्ग।दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने व्हाट्सएप के जरिए एक APK फाइल भेजकर पीड़ित के मोबाइल का अनधिकृत एक्सेस हासिल किया और उसके बैंक खाते से 4 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की जांच शुरू कर दी है। ऐसे हुई 4 लाख रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी पुलिस के अनुसार, भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-5 निवासी संजय झा ने 25 फरवरी 2026 को शिकायत…
CG Transfer News: रायपुर में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, 9 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
रायपुर। रायपुर जिले में राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के कार्य विभाजन में बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत 9 अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश 1 जुलाई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। नरेंद्र वर्मा बने रायपुर के नए नजूल तहसीलदार तबादला आदेश के अनुसार सहायक अधीक्षक, भू अभिलेख के पद पर कार्यरत नरेंद्र वर्मा को रायपुर का नया नजूल तहसीलदार नियुक्त किया गया है। वहीं राजकुमार साहू को रायपुर से स्थानांतरित कर धरसीवा तहसील…
